रायपुर: सरगुजा संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर भारत गौरव ट्रेन आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट पर अंबिकापुर रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम और काशी के लिए रवाना हुई। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल और महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने हरी झंडी दिखाकर इस रामलला दर्शन योजना की स्पेशल ट्रेन को विदाई दी। स्टेशन पर माहौल भक्तिमय था, जहां जय श्री राम के नारे और भजन गुंजायमान हो रहे थे। जिला पंचायत अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, आईआरसीटीसी और छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे। पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं से व्यक्तिगत मुलाकात…
Author: News Desk
रायपुर: श्रम विभाग की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के संबंध में श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन द्वारा आज प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई कि विभाग के अधीन मंडलों द्वारा विगत 02 वर्षो में 11.40 लाख श्रमिकों का पंजीयन किया गया, जिसमें लगभग 9.4 लाख निर्माण श्रमिक, 1.39 लाख असंगठित श्रमिक एवं 98 हजार संगठित श्रमिक शामिल है। विभाग के अधीन मंडलों द्वारा संचालित कुल 71 योजनाओं में विगत 02 वर्षों में 29,55,254 श्रमिकों को 804.77 करोड़ राशि से लाभान्वित किया गया है, जिसमें से 28,49,167 निर्माण श्रमिको को लगभग रूपये 653.75 करोड़, 91,595 असंगठित श्रमिकों लगभग रूपये 143.77 करोड़, एवं…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और सहभागी विकास की अवधारणा से राज्य सरकार की जल संरक्षण-संवर्धन नीति और मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गाँव-गाँव में जल स्रोतों का पुनर्जीवन हो रहा है। इसी दूरदर्शी सोच का सशक्त उदाहरण रायगढ़ जिला अंतर्गत जनपद पंचायत पुसौर के ग्राम पंचायत बुनगा में देखने को मिला है, जहाँ मनरेगा योजना के तहत गतवा तालाब का गहरीकरण एवं जीर्णाेद्धार कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। यह कार्य न केवल जल संकट के समाधान की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि ग्रामीण आजीविका, कृषि और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मंत्रालय महानदी भवन में भारतीय वन सेवा के 2024 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय ने प्रशिक्षु अधिकारियों को भारतीय वन सेवा में नियुक्ति होने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रशिक्षु अधिकारियों में छत्तीसगढ़ के दुर्ग एवं दंतेवाड़ा जिले के दो अधिकारी भी शामिल हैं। प्रशिक्षु अधिकारियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ का 44 प्रतिशत भू-भाग वनों से आच्छादित है। यहां न सिर्फ समृद्ध वन्य जीवन है बल्कि वनों से हमारे बहुसंख्यक नागरिकों की आजीविका और सामाजिक जीवन जुड़ा हुआ है। इसीलिए छत्तीसगढ़ में…
रायपुर: पारदर्शिता किसी मजबूत व्यवस्था की बुनियादी जरुरत होती है l मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने ई-सर्विस को अपनाया l इस डिजिटल पहल ने बॉटलिंग से लेकर डिलीवरी तक की प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित बना दिया। आबकारी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार ई-चालान, सिंगल विंडो लॉग इन सिस्टम, यूजर रजिस्ट्रेशन, रियल टाइम कैश कलेक्शन इनफार्मेशन, सेंट्रल विडियो, मोनिटरी सिस्टम पूरी तरह से पारदर्शी है l इसी तरह एनओसी परमिट इशू सिस्टम, ट्रैक एंड ट्रेस सिस्टम, आधार इनेबल्ड बायो-मेट्रिक अटेंडेंस, और टोल-फ्री शिकायत सुविधा इन आधुनिक ऑनलाइन तकनीकों…
रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में कीर्ति चक्र विजेता वीर शहीद दीपक भारद्वाज स्मृति समिति के सदस्यों ने सौजन्य मुलाकात की। समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को वीर अमर शहीद दीपक भारद्वाज की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने वीर शहीद दीपक भारद्वाज के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनका जीवन और कर्तव्यनिष्ठा देश एवं प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शहीदों का सम्मान करना और उनके बलिदान को सदैव स्मरण…
रायपुर: रायपुर साहित्य उत्सव 2026 के रूप में छत्तीसगढ़ की राजधानी में शब्दों और विचारों का एक भव्य उत्सव आकार ले रहा है। इस प्रतिष्ठित आयोजन की तैयारियों को लेकर नवा रायपुर स्थित संवाद भवन में आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। तय हुई आयोजन की रूपरेखा इस अवसर पर आयोजन की रूपरेखा, अतिथियों की सहभागिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, साहित्यिक सत्रों तथा प्रचार-प्रसार की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा ने बैठक में कहा कि रायपुर साहित्य उत्सव केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की बौद्धिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक पहचान…
रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार की संवेदनशील, समावेशी और जनकल्याणकारी सोच का प्रभाव अब सुदूर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन का उद्देश्य केवल योजनाओं का क्रियान्वयन नहीं, बल्कि आमजन के जीवन में सम्मानजनक बदलाव लाना है। इसी सोच का जीवंत उदाहरण सुकमा जिले में देखने को मिल रहा है, जहां मनरेगा के अकुशल श्रमिक अब कुशल राज मिस्त्री बनकर आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के समन्वय से ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से…
रायपुर: ग्राम पंचायत नागपुर की निवासी कश्मीरा जायसवाल आज ग्रामीण महिला उद्यमिता की एक प्रेरक मिसाल बन चुकी हैं। वे “ओम शांति महिला स्व सहायता समूह” की सक्रिय सदस्य हैं और सिलाई कार्य एवं कपड़ा दुकान के माध्यम से अपनी आजीविका चला रही हैं। यह सकारात्मक बदलाव सरकार की बिहान योजना के सहयोग से संभव हो पाया है, जिसने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर प्रदान किया है। जून 2025 में कश्मीरा जायसवाल को बिहान योजना के अंतर्गत ₹60,000 का CIF ऋण मिला। इस राशि से उन्होंने नई सिलाई मशीनें खरीदीं, कपड़े, धागे और अन्य सिलाई…
रायपुर: नवा रायपुर के सेक्टर-23 माना-तूता में प्रस्तावित चित्रोत्पला फिल्म सिटी एंड कन्वेंशन सेंटर के निर्माण की समीक्षा बैठक छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुंबई की ईगल स्टूडियोज़ एंटरटेनमेंट लिमिटेड ने इस प्रोजेक्ट का विस्तृत मास्टर प्लान प्रस्तुत किया। बैठक में अध्यक्ष ने एजेंसी को महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा प्रोजेक्ट को समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ क्रियान्वित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य, उप महाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रोजेक्ट डीबीएफओटी या पीपीपी मॉडल पर लगभग 100 एकड़ क्षेत्र में विकसित…