Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बिहान योजना से बदली जिंदगी : नागपुर की कश्मीरा जायसवाल बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी….
    छत्तीसगढ़

    बिहान योजना से बदली जिंदगी : नागपुर की कश्मीरा जायसवाल बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी….

    News DeskBy News DeskJanuary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    बिहान योजना से बदली जिंदगी : नागपुर की कश्मीरा जायसवाल बनी आत्मनिर्भर महिला उद्यमी….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: ग्राम पंचायत नागपुर की निवासी कश्मीरा जायसवाल आज ग्रामीण महिला उद्यमिता की एक प्रेरक मिसाल बन चुकी हैं। वे “ओम शांति महिला स्व सहायता समूह” की सक्रिय सदस्य हैं और सिलाई कार्य एवं कपड़ा दुकान के माध्यम से अपनी आजीविका चला रही हैं। यह सकारात्मक बदलाव सरकार की बिहान योजना के सहयोग से संभव हो पाया है, जिसने ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनने का अवसर प्रदान किया है।

    जून 2025 में कश्मीरा जायसवाल को बिहान योजना के अंतर्गत ₹60,000 का CIF ऋण मिला। इस राशि से उन्होंने नई सिलाई मशीनें खरीदीं, कपड़े, धागे और अन्य सिलाई सामग्री का भंडारण किया तथा गांव में एक छोटी सी कपड़ा दुकान भी प्रारंभ की। पहले जहां वे सीमित संसाधनों के कारण काम नहीं बढ़ा पाती थीं, वहीं इस आर्थिक सहयोग से उनका व्यवसाय व्यवस्थित और टिकाऊ बन सका।

    पहले घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उन्हें कभी-कभी दूसरों से कर्ज लेना पड़ता था, लेकिन आज वे अपनी मेहनत और आय से परिवार का खर्च आसानी से चला रही हैं। उनके व्यवसाय से उन्हें हर माह ₹4,000 से ₹6,000 तक की नियमित आय होने लगी है, जिससे घरेलू जरूरतें और बचत सभी संभव हो पा रहे हैं। कश्मीरा की दुकान आज गांव की महिलाओं के लिए एक सुविधाजनक केंद्र बन चुकी है।

    गांव की महिलाएं अब कपड़े सिलवाने या खरीदने के लिए कश्मीरा की दुकान जाती है। इससे न केवल कश्मीरा का कारोबार बढ़ा है, बल्कि गांव में उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। कश्मीरा जायसवाल कहती हैं कि इस बदलाव के लिए वे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का हृदय से धन्यवाद करती हैं। उनके अनुसार, सरकार की योजनाओं और सहायता के कारण ही आज वे अपने पैरों पर खड़ी होकर सम्मान के साथ जीवन जी पा रही हैं। कश्मीरा की यह यात्रा बताती है कि जब महिलाओं को सही अवसर, वित्तीय सहयोग और मार्गदर्शन मिलता है, तो वे न केवल अपना जीवन बदलती हैं, बल्कि पूरे गांव की तस्वीर भी बदल सकती हैं।

    News Desk

    Related Posts

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026

    माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव….

    September 2, 2026

    मितानिन बहनें छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूत और महत्वपूर्ण कड़ी: मंत्री राजेश अग्रवाल….

    September 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति दिवस पर ही मिला पेंशन भुगतान आदेश,कलेक्टर ने किया सम्मान

    September 2, 2026

    नोनी सुरक्षा योजना से कौशिल्या की बेटी के भविष्य को मिला आर्थिक संबल, एक लाख रुपये के बॉन्ड से बढ़ा भरोसा, बेटी की शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य की बनी मजबूत नींव…..

    September 2, 2026

    छत्तीसगढ़ महिला कोष से मिले ऋण ने हरमनिया देवी की आजीविका को दी नई दिशा, आकांक्षा स्व-सहायता समूह को मिला एक लाख रुपये का ऋण, किराना-सिंगार दुकान से बढ़ी आमदनी……

    September 2, 2026

    गुदुम बाजा और मोहरी की पारंपरिक धुनों से सजा ‘रंग-तरंग’ का दूसरा दिन, लोकवाद्यों की सुरमयी प्रस्तुतियों ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी संस्कृति का रंग, लोक कलाकारों और बच्चों का हुआ उत्साहवर्धन……

    September 2, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.