Author: News Desk

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने महज 15 माह की अल्पावधि में ‘मोदी की गारंटी’ के अधिकांश वायदे पूरे कर लिए हैं और राज्य विकास की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, और उसी अनुरूप हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य के रूप में प्रतिष्ठित किया जाए। इस मिशन में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री श्री साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंत्रालय में आयोजित बैठक में विभाग द्वारा किए जा रहे बड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने चालू वित्तीय वर्ष की प्राथमिकताओं पर चर्चा कर विभाग द्वारा संचालित केंद्र और राज्य शासन की योजनाओं के मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन की भी जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव और मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन भी समीक्षा बैठक में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बैठक में अधिकारियों को शहरों में आने वाले दस वर्षों…

Read More

पिथौरा. छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने महासमुंद जिले के पिथौरा विकासखंड शिक्षा अधिकारी केके ठाकुर को गंभीर वित्तीय अनियमितताओं और कर्तव्यहीनता के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. राज्य शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, बीईओ ठाकुर पर अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और नियमों की अवहेलना करते हुए शासन की वित्तीय संहिताओं का उल्लंघन करने का आरोप है. जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि बीईओ ठाकुर ने बिना सक्षम प्राधिकारी की लिखित अनुमति के शासन से प्राप्त ₹16,61,163 (सोलह लाख इकसठ हजार एक सौ तिरेसठ रुपए) की मुआवजा…

Read More

सूरजपुर: सूरजपुर जिले में प्रेमी-प्रेमिका का शव एक ही फांसी के फंदे पर झूलता मिला। बृज नगर का रहने वाला छोटू सिंह (20) 26 अप्रैल को अपने घर से निकला था लेकिन लौटा नहीं, जिसके शव को गांव वालों ने पहचान लिया वहीं युवती की पहचान नहीं हो पाई है। घाघी कोन्हा जंगल में दोनों ने एक ही चुन्नी से बने फंदे में फांसी लगाई है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र के कटोरी चौकी इलाके का है। सोमवार सुबह दोनों के शव को बरामद कर लिया गया है। दोनों ने किस कारण साथ मरने का फैसला किया इस की जांच की…

Read More

एमसीबी : (पीपीटी प्रवेश परीक्षा) प्री-पॉलिटेक्निक टेस्ट 01 मई 2025 को परीक्षार्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी एमसीबी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा 01 मई 2025 दिन गुरूवार को प्री-पॉलीटेक्निक (PPT2025) प्रवेश परीक्षा प्रातः 09:00 से 12:15 बजे तक जिले के 02 परीक्षा केन्द्रों क्रमशः शासकीय विवेकानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय मनेन्द्रगढ़ तथा बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में आयोजित होना नियत है। अतएवं उक्त परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों हेतु निम्नानुसार दिशा-निर्देश जारी किया जाता है। परीक्षा दिवस को प्रत्येक परीक्षार्थी एक घंटे पूर्व अपने परीक्षा केन्द्र में उपस्थित हो, जिससे उनके मूल पहचान पत्र से उनका पहचान किया जा…

Read More

दंतेवाड़ा : ग्राम बड़े गुडरा में बालिकाओं को किया गया ’पीरियड्स’ के प्रति जागरूक बालिकाएं हो रही मासिक धर्म के प्रति जागरूक, ताकि सेहत से न हो समझौता, आयरन व फोलिक एसिड है जरूरी दंतेवाड़ा ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत ग्राम बड़े गुडरा के स्कूलों में छात्राओं को मासिक धर्म (पीरियड्स) के बारे में विगत दिवस जागरूक किया गया। इस जागरूकता अभियान के तहत बताया गया कि मासिक धर्म महिलाओं के जीवन का एक स्वाभाविक व महत्वपूर्ण हिस्सा है, लेकिन इसके बारे में खुलकर बात करने में आज भी झिझक महसूस की जाती है। जैसा कि मासिक धर्म…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ में CGMSC घोटाले के बाद साय सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए DPDMIS (ड्रग प्रोक्योरमेंट एंड डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम) पोर्टल को अब आम नागरिकों के लिए सार्वजनिक कर दिया है. स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी अब केवल अधिकारियों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि आमजन भी दवा आपूर्ति, अस्पताल निर्माण की जानकारी ले सकेंगे. स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने डिजिटल पारदर्शिता की अभिनव पहल की है. बता दें कि तात्कालीन कांग्रेस सरकार में अधिकारियों और कारोबारियों…

Read More

एमसीबी जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) में सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) / लेखापाल सह-उच्च श्रेणी लिपिक के पदों पर पदस्थापना के संबंध में, लेख है कि जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) में सहायक अधीक्षक (स्थानीय निर्वाचन) / लेखापाल सह-उच्च श्रेणी लिपिक का पद जिले में पदस्थ लिपिकों से पदपूर्ति किया जाना है। अतः आपके विभाग/कार्यालय अंतर्गत उक्त पदों हेतु इच्छुक ऐसे लिपिक जो पात्रता की शर्तों को पूर्ण करते हों, ऐसे लिपिकों को जिला निर्वाचन कार्यालय (स्थानीय निर्वाचन) में आवेदन 12 मई 2025 तक प्रस्तुत करने हेतु सूचित करना सुनिश्चित करें। पात्रता की शर्तें इस प्रकार हैं कि सहायक अधीक्षक…

Read More

कवर्धा उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा आज लोहारा विकासखंड के ग्राम नवागांव में आयोजित महरा (झारिया) समाज के भव्य सामाजिक सम्मेलन में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए महरा समाज के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि महरा समाज की एकता, मेहनत और समृद्ध सांस्कृतिक परंपराएं समूचे प्रदेश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज के हर वर्ग को समान अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि…

Read More

दंतेवाड़ा जिला प्रशासन एवं समग्र शिक्षा दंतेवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में “जिला स्तरीय बाल समागम 2025” का भव्य आयोजन 27 अप्रैल को ऑडिटोरियम जावंगा में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक श्री चैतराम अटामी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सीईओ श्री जयंत नाहटा उपस्थित रहे। इसके अलावा जनप्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ज्ञात हो कि यह आयोजन जिले के पोटाकेबिन एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में 12 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025 तक आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह था, जिसमें बच्चों…

Read More