Author: News Desk

बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने शाखा प्रभारीअधिकारी और कर्मचारियों से उनके कामकाज की जानकारी ली। बिना वाजिब कारण के कोई भी फाइल को लंबित नहीं रखने की हिदायत दी। कलेक्टर ने करीब सवा 10 बजे कार्यालय का निरीक्षण किया। कई कर्मचारी टेबल पर मौजूद नहीं थे। उनका नाम नोट कर एडीएम के समक्ष उपस्थित होकर कारण बताने के निर्देश दिए। संतोष जनक जवाब नहीं मिलने पर वेतन काटे जाएंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर आरएन कुरूवंशी भी उपस्थित थे।

Read More

रायपुर : मिशन मोड में करें योजनाओं का क्रियान्वयन : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक रायपुर आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव विभाग प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने कहा कि मिशन मोड पर केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो। प्रमुख सचिव बोरा आज यहां मंत्रालय में हुई विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक में कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार आदिम जाति, अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यकों के विकास को प्राथमिकता पर लेकर काम कर रही है। हम सबका दायित्व है कि इसे ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा नक्सल उन्मूलन केवल एक अभियान नहीं, बल्कि बस्तर और छत्तीसगढ़ के भविष्य को सुरक्षित करने का मिशन – मुख्यमंत्री रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय स्थित अपने कार्यालय में छत्तीसगढ में नक्सल उन्मूलन अभियान की समीक्षा की। बैठक में गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अरुण देव गौतम, विशेष डीजी नक्सल ऑपरेशंस, सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बलों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे। बैठक का मुख्य फोकस प्रदेश की आंतरिक सुरक्षा स्थिति और नक्सल उन्मूलन अभियानों की प्रगति…

Read More

दुर्ग: शहर के चन्द्रा-मौर्या टाकीज के पास स्थित चौहान स्टेट में आज बड़ा हादसा हो गया। लिफ्ट में तीसरे फ्लोर से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुभाष चौक डुंडेरा निवासी 40 वर्षीय राजा बान्धे के रूप में हुई है। लिफ्ट का दरवाजा खुला देखकर व्यक्ति अंदर जाने की कोशिश कर रहा था। जैसे ही उसने पैर रखा, वह नीचे गिरकर लिफ्ट की छत पर जा गिरा। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना सुपेला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के…

Read More

पुरुषों के वर्चस्व वाले पेशे में अनीता गंधर्व की धमक बिहान योजना से मिली उड़ान राज मिस्त्री बनकर बनीं लखपति दीदी रायपुर राज मिस्त्री का काम अब सिर्फ पुरुषों का क्षेत्र नहीं रहा। बिलासपुर जिले के कोटा ब्लॉक के मिट्ठू नवागांव की अनीता गंधर्व ने अपने हौसले और मेहनत की बदौलत यह साबित कर दिखाया है। ईंट, सीमेंट और गारे के बीच अनीता ने अपने जीवन को एक नई मजबूती दी है। आज अनीता न केवल एक कुशल राज मिस्त्री हैं, बल्कि लखपति दीदी के रूप में भी गांव में मिसाल बन चुकी हैं। अनीता का सफर आसान नहीं…

Read More

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड के लिए चोर बन गया। अपनी गर्लफ्रेंड को मोबाइल गिफ्ट करने के लिए उसने दोस्तों के साथ मिलकर एक अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में चोरी की साजिश रची। आरोपी युवकों ने दुकान के दराज में रखे करीब 1 लाख रुपये नकद चुरा लिए। यह पूरी वारदात तारबाहर थाना क्षेत्र में अंजाम दी गई। तारबाहर थाना में 22 अप्रैल को अंग्रेजी प्रीमियम शॉप में टिन शेड और फॉल्स सीलिंग तोड़कर प्रवेश कर दराज से 97,800 रुपये की चोरी का मामला का सामने आया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी कृष्णचंद सिदार…

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शाम स्वर्गीय श्री बहादुर सिंह जागृत के निवास पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्री जागृत के परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।

Read More

रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार ने महज 15 माह की अल्पावधि में 'मोदी की गारंटी' के अधिकांश वायदे पूरे कर लिए हैं और राज्य विकास की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है, और उसी अनुरूप हमारा लक्ष्य है कि छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य के रूप में प्रतिष्ठित किया जाए। इस मिशन में प्रत्येक नागरिक की भागीदारी आवश्यक है। मुख्यमंत्री साय आज राजधानी रायपुर के एक निजी होटल में आयोजित विस्तार न्यूज…

Read More

बिलासपुर: रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के लिए ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत सम्बलपुर स्टेशन में यार्ड रिमाडलिंग का काम किया जाएगा। इस काम के चलते 10 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग सरला जंक्शन, सम्बलपुर, सम्बलपुर सिटी के स्थान पर सरला जंक्शन, सम्बलपुर सिटी होकर चलाई जाएगी। संबलपुर और सम्बलपुर शहर के बीच की दूरी लगभग 6 किलोमीटर है। इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 10 यात्री ट्रेनों को भी परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। इसके चलते इस रूट में सफर करने वाले यात्रियों को एक बार फिर से परेशानी का…

Read More

रायपुर: वाणिज्य कर (पंजीयन) मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने आज अटल नगर नवा रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन में पंजीयन विभाग के अधिकारियों  के साथ बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक में महानिरीक्षक पंजीयन श्री पुष्पेंद्र मीणा, विभाग के अधिकारी एवं सभी जिले के जिला पंजीयक और उप जिला पंजीयक उपस्थित थे। बैठक में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए मंत्री श्री चौधरी ने पिछले एक वर्ष में हुए सुधारों, पंजीयन दस्तावेजों की स्थिति, राजस्व प्राप्ति, स्थापना, सतर्कता प्रकोष्ठ की गतिविधियों, न्यायालयीन प्रकरणों की स्थिति, मुदांक एवं आरआरसी प्रकरणों, ऑडिट रिपोर्ट्स तथा डाटा डिजिटाईजेशन की जिलेवार प्रगति…

Read More