Author: News Desk

रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के “सुशासन“ और “अंत्योदय“ के संकल्प को साकार करते हुए सुकमा जिले के दूरस्थ नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार निरंतर जारी है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के  मार्गदर्शन में  जिले के 14 मोतियाबिंद मरीजों का सफल उपचार कराकर उनके जीवन में नई रोशनी लाई गई है। अंदरूनी गांवों से मेडिकल कॉलेज तक का सफर शासन की महत्वाकांक्षी “नियद नेल्लानार“ (आपका अच्छा गांव) योजना के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से कोंटा विकासखंड में स्थित दूरस्थ गांव मुकर्रम, पटेलपारा, सरपंचपारा और किस्टाराम जैसे पहुंचविहीन क्षेत्रों के मरीजों की…

Read More

रायपुर: भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ के बस्तर (जगदलपुर) में बस्तर पंडुम के शुभारंभ के अवसर पर 7 फरवरी 2026 के प्रस्तावित प्रवास पर विविध तैयारियों के संबंध में अधिकारियों की उच्च स्तरीय बैठक ली। मुख्य सचिव श्री विकासशील ने राष्ट्रपति महोदया के प्रवास अवसर पर सुरक्षा, चिकित्सा, आवागमन सहित तमाम जरूरी व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए है। मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बस्तर कलेक्टर से की जा रही तमाम व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसी तरह से मुख्य सचिव ने रायपुर कलेक्टर से भी जानकारी लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में…

Read More

रायपुर: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने गरियाबंद जिले के राजिम नगर पंचायत में तीन सांस्कृतिक भवनों के निर्माण के लिए 75 लाख 45 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से इनकी मंजूरी के आदेश जारी कर दिए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्रावधानित अधोसंरचना मद से ये कार्य स्वीकृत किए गए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने राजिम नगर पंचायत में मेला मैदान के पास कंडरा पारा में सांस्कृतिक भवन के निर्माण के लिए 25 लाख 15 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-15, साहू…

Read More

रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज यहां लोकभवन में छत्तीसगढ़ के वीर तथा दिव्यांग महिलाओं की सफलता की कहानियों पर आधारित दो ब्रेल पुस्तक और तीन हजार से अधिक कंटेंट को संकलित कर बनाए गए ऑडियो बुक्स का विमोचन किया। उन्होंने ऑडियो बुक्स निर्माण में योगदान देने वाले राज्य के विभिन्न जिलों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया। इस अवसर श्री डेका ने कहा कि इन पुस्तकों का ब्रेल वर्जन बनाने का कार्य सराहनीय है। इसके लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। श्री डेका ने कहा कि हमारे समाज में ऐसे अनेक गुमनाम हस्तियां है जिन्होंने समाज के लिए…

Read More

रायपुर: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में दशकों तक चले नक्सल हिंसा के अंधकार के बाद अब शांति, विश्वास और लोकतंत्र का उजास दिखाई देने लगा है। लंबे समय तक माओवादी उग्रवाद से प्रभावित रहे बस्तर संभाग के बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिले के 47 ऐसे गांव, जहां अब तक राष्ट्रीय पर्व मनाना संभव नहीं था, वहां इस वर्ष 26 जनवरी को पहली बार गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। यह अवसर बस्तर के इतिहास में लोकतांत्रिक पुनर्स्थापना का साक्षी होगा। बीते दो वर्षों में केंद्र एवं राज्य सरकार की समन्वित रणनीति, सुरक्षाबलों की सतत कार्रवाई और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बस्तर…

Read More

नई दिल्ली, 26 जनवरी 2026- 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर प्रस्तुत छत्तीसगढ़ की झांकी ने देश-दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। “स्वतंत्रता का मंत्र – वंदे मातरम्” थीम पर आधारित यह झांकी जनजातीय वीर नायकों को समर्पित देश के पहले डिजिटल संग्रहालय की गौरवगाथा को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती नजर आई। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी सहित केंद्रीय मंत्रियों और विशिष्ट अतिथियों ने झांकी को उत्सुकता के साथ देखा और तालियां बजाकर सराहना की। दर्शक दीर्घा में मौजूद लाखों लोगों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ छत्तीसगढ़ की झांकी का स्वागत…

Read More

रायपुर: राजनांदगांव जिले में 77वां गणतंत्र दिवस अपूर्व उत्साह और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। जिला स्तरीय मुख्य समारोह दिग्विजय स्टेडियम में आयोजित हुआ, जहां मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर संयुक्त परेड की सलामी ली। उन्होंने गणतंत्र दिवस पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दीं। इसके बाद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का जनता के नाम संदेश वाचन किया गया। उसके उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने खुशी और उमंग के प्रतीक रंगीन गुब्बारे आकाश में छोड़े तथा परेड का निरीक्षण किया। परेड की टुकड़ियों ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न…

Read More

रायपुर: उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज कोंडागांव में सेंट जेवियर्स स्कूल के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने विधिवत रूप से भवन का उद्घाटन कर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि विद्यालय भवन केवल ईंट-गारे से बना ढांचा नहीं होता, बल्कि यहीं से बच्चों के चरित्र, संस्कार और भविष्य का निर्माण होता है। श्री साव ने कहा कि उन्होंने स्वयं अपने बचपन में सीमित संसाधनों और मिट्टी से बने विद्यालय…

Read More

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 2 वर्ष के मुख्यमंत्रित्व काल में छत्तीसगढ़ राज्य में विकास का एक नया आयाम गढ़कर राज्य के नागरिकों के दिलों में राज करने वाले मुख्यमंत्री के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। विष्णुदेव साय जनता के बीच के एक ऐसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं जिनकी सदाशयता और दूरगामी योजनाओं से प्रदेश में विकास और प्रगति का राह आसान हुआ है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आदिवासी पृष्ठभूमि से आते हैं। इस दृष्टि से आदिवासी पृष्ठभूमि से आने वाले वे प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री हैं। प्रदेश मे हाल ही में पुलिस महानिदेशकों एवं पुलिस महानिरीक्षको का सम्मेलन…

Read More

रायपुर: जांजगीर-चांपा जिले में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला मुख्यालय स्थित हाई स्कूल मैदान, जांजगीर में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर हर्ष फायर के साथ शांति और उत्साह के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। मुख्य अतिथि ने परेड का निरीक्षण किया तथा मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा प्रदेश की जनता के नाम दिए गए संदेश का वाचन किया। श्री चौधरी…

Read More