रायपुर: राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोकभवन में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी के महानिदेशक श्री सुब्रत साहू के नेतृत्व में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। राज्यपाल श्री डेका ने परिवीक्षाधीन अधिकारियों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी और कहा कि अपना कर्तव्य भली-भांति निभाते हुए देश और समाज की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहें और मानवीय संवेदनाओं के साथ कार्य करें। आम आदमी को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के कमजोर वर्ग के कल्याण को प्राथमिकता दें साथ ही अपने अधीनस्थों के प्रति भी संवेदनशील रहें। इस अवसर पर राज्यपाल…
Author: News Desk
रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक में नक्सलवाद से मुक्त बस्तर की नई तस्वीर देश के सामने रखी। उन्होंने कहा कि दशकों तक हिंसा की मार झेलने वाला बस्तर अब आर्थिक पुनरुत्थान, रोजगार, शिक्षा, पर्यटन और कृषि आधारित विकास का मॉडल बनेगा। मुख्यमंत्री ने बैठक में बस्तर के आदिवासी परिवारों की आय दोगुनी करने, दुग्ध क्रांति लाने, 32 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार करने, पर्यटन को बड़े उद्योग के रूप में विकसित करने तथा एआई और सेमीकंडक्टर जैसे आधुनिक क्षेत्रों में…
रायपुर: राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने आज अपने निवास कार्यालय में विभाग के आला अधिकारियों की एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक ली। बैठक में आम जनता को राहत देने और शासकीय योजनाओं में तेजी लाने के लिए मंत्री श्री वर्मा ने कड़े तेवर दिखाते हुए कई बड़े फैसले किए। इस बैठक में सचिव सुश्री शम्मी आबिदी, संचालक श्री विनीत नंदनवार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जमीन संबंधी रिकॉर्ड में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या साइबर खतरे को रोकने के लिए सरकार अब सख्त कदम उठाने…
रायपुर : प्रदेश में किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों को बड़ी सफलता मिली है। उनकी पहल पर सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखंड स्थित कुर्रीडीह जलाशय योजना के जीर्णाेद्धार एवं नवीनीकरण कार्य के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा 4 करोड़ 73 लाख 65 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति से लंबे समय से जीर्णाेद्धार की प्रतीक्षा कर रही कुर्रीडीह जलाशय योजना को नया जीवन मिलेगा। योजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के लगभग 340 हेक्टेयर कृषि रकबे…
रायपुर : जैविक खेती मिशन योजना के अंतर्गत “खेत बचाओ अभियान” के तहत मनेंद्रगढ़ ने एक दिवसीय जिला स्तरीय जागरूकता एवं कृषक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले भर से लगभग 300 किसानों ने भाग लेकर जैविक एवं प्राकृतिक खेती, उन्नत कृषि तकनीकों तथा मृदा संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों, वैज्ञानिकों, जनप्रतिनिधियों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को खेती की बदलती चुनौतियों और उनके समाधान से अवगत कराया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल थे। उन्होंने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय…
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया जैसे उन्नत उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिल रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से खाद, बीज एवं कृषि आदान राशि की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने से किसान नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर खेती को बना रहे लाभकारी मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड…
रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया जैसे उन्नत उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे किसानों को कम लागत में बेहतर उत्पादन प्राप्त करने में सहायता मिल रही है। सहकारी समितियों के माध्यम से खाद, बीज एवं कृषि आदान राशि की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने से किसान नई तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर खेती को बना रहे लाभकारी मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखंड…
रायपुर : कभी पीन के पानी के लिए लंबा इंतजार करने वाला केतनपाल गांव आज घर-घर शुद्ध पेयजल की सुविधा से जुड़ चुका है। बीजापुर जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत कोमपल्ली के आश्रित ग्राम केतनपाल में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव में पहले पेयजल के लिए 14 हैंडपंपों पर निर्भर रहना पड़ता था। गर्मी हो या बरसात, ग्रामीणों को पानी भरने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। जल…
रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत मंडपम में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री श्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्ष देश के जनजातीय समाज के सम्मान, सशक्तिकरण और विकास के लिए स्वर्णकाल साबित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और प्रभावी रणनीति के कारण छत्तीसगढ़ को दशकों पुरानी नक्सल समस्या से निर्णायक मुक्ति मिली। उन्होंने कहा कि नक्सल हिंसा…
रायपुर : सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ जिले के नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के कृषि मंडी परिसर में आयोजित समाधान शिविर कई लोगों के लिए राहत और खुशियां लेकर आया। जिले के नगरीय क्षेत्र का अंतिम शिविर होने के कारण इसमें बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए। शिविर में नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी के वार्ड क्रमांक 10, 11, 12, 13 एवं 14 के नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया गया तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी और लाभ भी प्रदान किया गया। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल मिलने से खिल उठी पुनीत राम का चेहरा शिविर का सबसे भावुक और प्रेरणादायक क्षण…