पेल्लाकुरु (आंध्र प्रदेश)। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले के स्टील प्लांट में भारी विस्फोट हुआ। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दरअसल पेनेपल्ली में बने अग्रवाल स्टील प्लांट में बुधवार रात बड़ा विस्फोट हुआ। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए हैं। इस धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संयंत्र से बड़े पैमाने पर आग का गोला निकला, जिसके बाद कुछ छोटे विस्फोट भी हुए। बता दें कि यह घटना बुधवार रात करीब…
Author: News Desk
एक तरफ भारतीय रेल लोगों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोगों की वजह से रेलवे की छवि भी खराब होती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रही है। इस वीडियो में एक व्यक्ति चलती ट्रेन में सीट कवर फाड़ता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने शख्स के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक ट्रेन की सीट का कवर फाड़कर उसे खिड़की से बाहर फेंक…
सीरिया से जान बचाकर परिवार समेत रूस भागने वाले पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को जान से मारने की कोशिश की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मास्को में बशर अल असद को ज़हर देकर उनकी हत्या का प्रयास किया गया है. सीरिया में तख्तापलट के बाद से ही असद अपने परिवार के साथ मास्को में हैं. रूस जो कि मिडिल ईस्ट में लंबे समय से उनका अहम सहयोगी रहा है, लिहाज़ा राष्ट्रपति पुतिन ने असद परिवार को मॉस्को में संरक्षण दिया है और एक अपार्टमेंट में उनके रहने की व्यवस्था की गई है. रिपोर्ट के मुताबिक, असद को उनके ही…
बठिंडा में देर रात एक डेरे में भयानक हादसा हो गया, जिसमें डेरा प्रमुख बाबा श्री दास की दर्दनाक मौत हो गई। डेरे में हुई इस घटना का पता चलते ही बड़ी गिनती में ग्रामीण डेरे में पहुंचे। दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई। ग्रामीणों के मुताबिक हर साल की तरह इस बार भी बुधवार को डेरा बाबा नागा दास संध्यापुरी में बाबा नागा दास की बरसी मनाई गई थी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे थे। कार्यक्रम के बाद डेरे का संचालन करने वाले बाबा श्री दास रात में अपनी झुग्गी में आराम करने चले…
पॉपुलर सिंगर अरमान मलिक सगाई के बाद से ही अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए थे। अब उन्होंने एक निजी समारोह में गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ से शादी कर ली है। नवविवाहित कपल ने शादी की स्पेशल तस्वीरों इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ शेयर की है। इतना ही नहीं, उन्होंने वेडिंग फोटोज को स्पेशल कैप्शन के साथ पोस्ट किया है। अरमान मलिक और आशना श्रॉफ की प्रेम कहानी सगाई के समय चर्चा में आई। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को जिंदगी का हमसफर बना लिया है। दोनों ने एक निजी समारोह में शादी कर ली है। सिंगर ने…
रायपुर। भूपेश बघेल सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के ठिकानों पर मारे गए छापे के बाद अब जाकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ा खुलासा किया है. ईडी ने सोशल मीडिया में किए अपने पोस्ट में बताया कि लखमा द्वारा किए गए नगदी लेन-देन के सबूत हासिल हुए हैं. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने इसके साथ सोशल मीडिया एक्स पर किए अपने पोस्ट में बताया कि कवासी लखमा के ठिकानों पर की गई तलाशी अभियान में पीओसी (Proof Of Cash) के उपयोग से संबंधित सबूत जुटाने के साथ कई डिजिटल डिवाइस बरामद और जब्त की गईं, जिनके आपत्तिजनक रिकॉर्ड है.…
रेल प्रशासन द्वारा अपरिहार्य कारणों से गाड़ी संख्या 05557/05558 रक्सौल-एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरती है, को अस्थायी रूप से निरस्त करने का निर्णय लिया गया है। निरस्तीकरण का विवरण: 1. गाड़ी संख्या 05557 रक्सौल-एलटीटी सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, दिनांक 14.01.2025 से 28.01.2025 तक (तीन ट्रिप) निरस्त रहेगी। 2. गाड़ी संख्या 05558 एलटीटी-रक्सौल सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन, दिनांक 16.01.2025 से 30.01.2025 तक (तीन ट्रिप) निरस्त रहेगी। यात्रियों से अनुरोध है कि यात्रा की योजना बनाते समय रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा (NTES/139) का उपयोग कर गाड़ी की सही…
Shubman Gill: शुभमन गिल चर्चा में है. उधर ऑस्ट्रेलिया में वो सुर्खियों में सिडनी टेस्ट में खेलने को लेकर हैं. तो इधर एक रिपोर्ट के मुताबिक उनके 450 करोड़ के घोटाले में फंसने की खबर है. रिपोर्ट्स की मानें तो शुभमन गिल समेत गुजरात टाइटंस के कई और खिलाड़ी, जिनमें साई सुदर्शन, राहुल तेवतिया और मोहित शर्मा का नाम है, वो भी स्कैम में शामिल हैं. 450 करोड़ रुपये का ये स्कैम गुजरात बेस्ड कंपनी BZ Group से जुड़ा है. इस मामले में गुजरात क्राइम इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट यानी CID की तरफ से सभी क्रिकेटरों को समन भेजा गया है. करोड़ों…
बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी और क्रिकेटर के एल राहुल की पत्नी अथिया शेट्टी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी फेज एंजॉय कर रही हैं। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट करने के बाद से ही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। हालांकि बीते दिनों उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसमें वो अनुष्का शर्मा के साथ क्रिकेट गाउंड में नजर आ रही थीं। एक्ट्रेस ने इस दौरान लॉन्ग स्कर्ट के ऊपर एक फुल स्लीव टॉप पहना हुआ था। अब एक्ट्रेस ने अपनी प्रेग्नेंसी जर्नी की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम…
Nazmul Hossain Shanto: नए साल के आगाज के साथ ही क्रिकेट जगत से बड़ी खबर आई है। ये खबर बांग्लादेश क्रिकेट से जुड़ी हुई है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के कप्तान ने अपना पद छोड़ने का फैसला किया है। कई दिनों से अटकलें लगाई जा रही थी कि नजमुल हुसैन शांतो क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में टीम की कप्तानी छोड़ सकते हैं। इस पर अब मोहर लग गई है। नजमुल हुसैन शांतो ने बांग्लादेश की T20 टीम के कप्तान के पद से हटने का फैसला किया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अधिकारी ने 2 जनवरी को पुष्टि की। BCB…