Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»ईशान किशन का धमाकेदार शतक, 16 चौके और 6 छक्कों के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह पक्की
    खेल

    ईशान किशन का धमाकेदार शतक, 16 चौके और 6 छक्कों के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह पक्की

    News DeskBy News DeskDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    ईशान किशन का धमाकेदार शतक, 16 चौके और 6 छक्कों के साथ चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जगह पक्की
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    Vijay Hazare Trophy 2024 Ishan Kishan: ईशान किशन ने विजय हजारे ट्रॉफी 2024 के एक मुकाबले में कमाल कर दिया है. उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा है. ईशान के शतक के दम पर झारखंड ने मणिपुर को 8 विकेट से हरा दिया है. ईशान ने शतक के साथ ही टीम इंडिया का भी दावा ठोका है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए ईशान पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड नजर डाल सकता है.

    दरअसल मणिपुर ने पहले बैटिंग करते हुए 253 रन बनाए. इस दौरान जॉनसन ने 82 गेंदों का सामना करते हुए 69 रन बनाए. वहीं प्रियोजित ने 49 गेंदों का सामना करते हुए 43 रन बनाए. इसके जवाब में झारखंड की टीम ने 2 विकेट गंवाकर मैच जीत लिया. झारखंड के लिए ईशान ने शतक जड़ा. उन्होंने 78 गेंदों का सामना करते हुए 134 रन बनाए. ईशान की इस पारी में 16 चौके और 6 छक्के भी शामिल रहे. 

    ईशान किशन ने ठोका चैंपियंस ट्रॉफी के लिए दावा –

    ईशान लंबे वक्त से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने आखिरी वनडे मैच अफगानिस्तान के खिलाफ अक्तूबर 2023 में खेला था. ईशान की इसके बाद से टीम इंडिया में वापसी नहीं हो सकी है. लेकिन अब मौका दिया जा सकता है. ईशान ने अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ भी अर्धशतक जड़ा था. उन्होंने नाबाद 77 रन बनाए थे.

    ईशान का टीम इंडिया के लिए ऐसा रहा है प्रदर्शन –

    ईशान भारत के लिए अभी तक 27 वनडे मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस दौरान 933 रन बनाए हैं. ईशान एक दोहरा शतक भी लगा चुके हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ वनडे स्कोर 210 रन रहा है. ईशान टीम इंडिया के लिए 32 टी20 मैच खेल चुके हैं. उन्होंने इस फॉर्मेट में 796 रन बनाए हैं. वे इस फॉर्मेट में 6 अर्धशतक लगा चुके हैं.

    फर्स्ट क्लास में भी चमका था ईशान का बल्ला –

    ईशान किशन पिछली कई पारियों में अच्छा परफॉर्म कर चुके हैं. उन्होंने रेलवे के खिलाफ एक फर्स्ट क्लास मुकाबले में शतक जड़ा था. ईशान ने झारखंड के लिए खेलते हुए 101 रन बनाए थे.

    News Desk

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नैनो डीएपी के उपयोग से किसानों को कम लागत में मिलेगा बेहतर उत्पादन : कृषि मंत्री नेताम…

    May 25, 2026

    बदलता इंफ्रास्ट्रक्चर, बढ़ता भारत: रायपुर-विशाखापट्टनम कॉरिडोर से खुलेगा तरक्की का द्वार…..

    May 25, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में नवा रायपुर बन रहा हाई-टेक उद्योगों का नया केंद्र….

    May 25, 2026

    पद्मश्री सम्मान से अलंकृत गोडबोले दंपति की निस्वार्थ सेवा को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया छत्तीसगढ़ का गौरव….

    May 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.