Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»टी20 विश्व कप 2024 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला
    खेल

    टी20 विश्व कप 2024 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला

    By June 8, 2024No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    टी20 विश्व कप 2024 में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस मैच को लेकर दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं। भारतीय टीम ने जहां पिछले मैच में जीत हासिल की थी, वहीं पाकिस्तान को अमेरिका के खिलाफ उलटफेर का सामना करना पड़ा था। अब जब दोनों टीमें आमने-सामने होंगी तो पिछले सभी नतीजों को भुलाकर एक-दूसरे को हराने के लिए जोर लगाएंगी।हालांकि, पाकिस्तान के लिए आगे का रास्तो थोड़ा कठिन दिख रहा है। अगले राउंड यानी सुपर-आठ में पहुंचने के लिए उन्हें अपने आगामी तीनों मैच जीतने होंगे। वहीं, भारत के पास एक मैच के बाद दो अंक हैं और उसका नेट रन रेट काफी बढ़िया है। ग्रुप-ए के इस मैच में हार पाकिस्तान की राह और मुश्किल कर देगा, क्योंकि अमेरिका ने दो में से दो मैच जीते हैं। एक और जीत अमेरिका को सुपर-आठ राउंड में पहुंचा देगी। वहीं, भारत के खिलाफ हार के बाद पाकिस्तान के अधिकतम चार अंक ही हो पाएंगे।

    भारत बनाम पाकिस्तान मैच के आंकड़े

    भारत का टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रिकॉर्ड है। दोनों टीमें 2007 से लेकर अब तक इस टूर्नामेंट में सात बार आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें से छह बार भारत ने और एक बार पाकिस्तान की टीम ने जीत हासिल की है। वहीं, ओवरऑल टी20 में दोनों टीमों के बीच 12 मुकाबले हुए हैं। आठ बार भारत ने और तीन बार पाकिस्तान ने जीत हासिल की है। 2007 में एक मुकाबला टाई हुआ था, जिसे टीम इंडिया ने बॉल आउट में अपने नाम किया था। यानी टीम इंडिया ने 12 में से कुल नौ जीत हासिल की है। पिछली बार भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 में 2022 में हुए विश्व कप में आमने-सामने आई थी और तब टीम इंडिया ने मेलबर्न में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान को चार विकेट से हराया था।

    क्या हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

    टीम कॉम्बिनेशन की बात करें तो भारतीय टीम इस मैच में बिना किसी बदलाव के उतर सकती है। अक्षर पटेल को उनके ऑलराउंड क्षमता की वजह से एक बार फिर कुलदीप यादव पर तरजीह दी जा सकती है। न्यूयॉर्क की पिच पर गेंदबाज हावी रहे हैं। ऐसे में बल्लेबाजी में गहराई होना किसी भी टीम के लिए फायदेमंद साबित होगा। पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने भी टीम में अक्षर को तरजीह देने की वकालत की है। न्यूयॉर्क की पिच की काफी आलोचना हुई है क्योंकि इस मैदान पर अब तक सभी मैच कम स्कोर वाले रहे हैं। तेज गेंदबाजी के अनुकूल इस पिच पर कुलदीप को मैदान पर उतारने के बजाय अक्षर में अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ खेलना टीम के लिए उपयोगी हो सकता है। 

    एक बार फिर कुलदीप पर अक्षर को मिल सकती है तरजीह

     

    उसी प्लेइंग-11 के साथ उतरने की वजह से एकबार फिर यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है। पिच के तेज गेंदबाजों को मदद करने के कारण कुलदीप शायद वह प्रभाव नहीं छोड़ पाएं। ऐसी भी संभावना बन सकती है कि अगर ग्राउंड्समैन पिच को रोल करना जारी रखते हैं तो स्पिनरों के लिए पिच में कुछ सुधार हो सकता है। अब तक टीमें इस मैदान पर 100 रन पार करने के लिए जूझती रही हैं। हालांकि, आईसीसी के सफाई के बाद उम्मीद की जा रही है कि भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान पिच बेहतर खेलेगी और दोनों टीमों के बीच अच्छा क्रिकेट देखने को मिलेगा। अक्षर ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ एक ओवर गेंदबाजी की थी और एक विकेट भी लिया था। ऐसे में मजबूरन टीम मैनेजमेंट को कुलदीप को बाहर रखना पड़ सकता है। रवींद्र जडेजा के रूप में टीम के पास एक अतिरिक्त स्पिनर भी होगा।

    शिवम दुबे के रूप में सातवां गेंदबाज

    भारत ने शुक्रवार को इसी मैदान पर ग्रुप ए के अपने पहले मैच में आयरलैंड को हराया था। आयरलैंड को 96 रन पर आउट करने के बाद भारत ने आठ विकेट शेष रहते लक्ष्य का पीछा किया था। इस मैच में भारत चार तेज गेंदबाजों के साथ उतरा था। हार्दिक पांड्या ने तीन विकेट झटके थे। वहीं, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह को दो-दो विकेट मिले थे। मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया था। जरूरत पड़ने पर शिवम दुबे के रूप में टीम इंडिया के पास एक अतिरिक्त तेज गेंदबाजी का विकल्प भी है। इसके अलावा रोहित शर्मा को लेकर भी संशय बरकरार है। उन्हें आयरलैंड के खिलाफ मैच के दौरान बांह पर चोट लगी थी। इसके बाद मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभ्यास सत्र के दौरान भी उन्हें चोट लगी। ऐसे में उनके खेलने पर संशय है। अगर वह नहीं खेलते हैं तो हार्दिक पांड्या कप्तानी करते दिखेंगे। बीसीसीआई ने पुष्टि की थी कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर नहीं है। बस एहतियात के तौर पर आयरलैंड के खिलाफ उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। 

    पाकिस्तान की टीम में दो बदलाव संभव

     

    दूसरी ओर, पाकिस्तान डलास में अपने टूर्नामेंट के शुरुआती मैच में संयुक्त राज्य अमेरिका के खिलाफ हार गया था। बल्लेबाजों की मददगार पिच पर पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बना पाई थी। इसके बाद अमेरिका ने भी 20 ओवर में इतना ही स्कोर बनाया। सुपरओवर में अमेरिका की टीम ने पाकिस्तान को हराकर उलटफेर किया था। इस मैच में पाकिस्तान टीम की बल्लेबाजी काफी खराब रही थी। वहीं, गेंदबाजी में इमाद वसीम की कमी भी टीम को खली थी। भारत के खिलाफ मुकाबले के लिए इमाद की वापसी हो सकती है, जो चोट की वजह से अमेरिका के खिलाफ नहीं खेले थे। वहीं, बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए सैम अयूब को मौका दिया जा सकता है। ऐसे में आजम खान, उस्मान खान और हारिस रऊफ में से किसी एक या फिर दो खिलाड़ियों को बाहर किया जा सकता है।

    आजम खान को किया जा सकता है बाहर

    पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मोईन खान के बेटे आजम पिछले काफी समय से कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्हें प्लेइंग-11 में लगातार मौके मिल रहे हैं, लेकिन उसे भुना पाने में वह नाकाम रहे हैं। अमेरिका के खिलाफ भी आजम खाता खोले बिना पवेलियन लौटे थे। वहीं, स्पिन के खिलाफ आजम की कमजोरी सबके सामने है। वह आठ पारियों में पांच बार स्पिनर्स का शिकार बन चुके हैं। इसके अलावा उस्मान का भी फॉर्म कुछ खास नहीं रहा है। हारिस रऊफ ने पिछले मैच अमेरिका के खिलाफ 20वें ओवर में 15 रन लुटा दिए थे। उनकी गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही है। हालांकि, न्यूयॉर्क की तेज गेंदबाजी की मददगार पिच को देखते हुए हारिस को बाहर पाकिस्तान के लिए रिस्की साबित हो सकता है। ऐसे में उस्मान और आजम पर तलवार लटक रही है। ऐसा भी हो सकता है कि आजम को बाहर किया जाए और सिर्फ इमाद वसीम को मौका मिले।

    दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

    भारत: विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।

    पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान/सैम अयूब, फखर जमां, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, हारिस रऊफ।

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    धान की पारंपरिक खेती से आगे बढ़कर मत्स्य, बत्तख और सुकर पालन से संजीता एक्का ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी….

    October 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हो रहे गरीब परिवारों के पक्के आवास के सपने, जयानंदन दास को मिला सुरक्षित आशियाना….

    October 26, 2026

    चक्रवात के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी वर्षा की गतिविधियां, किसानों के लिए मौसम आधारित सलाह जारी….

    October 26, 2026

    सात दिनों में सभी सरकारी और निजी अस्पतालों को पूरा करना होगा जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन की प्रक्रिया…..

    October 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.