Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»कुलविंदर कौर के समर्थन में आई पंजाब किसान कांग्रेस
    राज्य

    कुलविंदर कौर के समर्थन में आई पंजाब किसान कांग्रेस

    By June 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कंगना रणौत-कॉन्स्टेबल कुलविंदर कौर विवाद में पंजाब किसान कांग्रेस भी कूद पड़ी है। पंजाब किसान कांग्रेस के प्रमुख किरणजीत सिंह ने सीआईएसएफ महिला कांस्टेबल का समर्थन किया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं उन्होंने इस घटना पर चुप्पी साधने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पर भी निशाना साधा।

    हवाई अड्डों पर सुरक्षा मुहैया कराने वाली सीआईएसएफ ने गुरुवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुई इस घटना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए हैं, जबकि मोहाली पुलिस ने कुलविंदर कौर के खिलाफ धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की सजा) और 341 (गलत तरीके से रोकने की सजा) के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों ही जमानती अपराध हैं। किरणजीत सिंह ने कहा कि थप्पड़ मारने की घटना का कोई सीसीटीवी फुटेज न होने के बावजूद महिला कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जब थप्पड़ मारने की कोई फुटेज नहीं है तो एफआईआर क्यों दर्ज की गई? मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि पंजाब किसान कांग्रेस के सभी सदस्य कौर और उनके परिवार के साथ एकजुटता से खड़े हैं और उन्हें पूरा समर्थन देने का वादा करते हैं। सिंह ने अभिनेत्री पर उनके इस बयान के लिए निशाना साधा कि पंजाब में आतंकवाद और उग्रवाद बढ़ रहा है।सिंह ने इस मुद्दे पर कोई बयान जारी न करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि पंजाब के सीएम खुद को किसानों का समर्थक कहते हैं, फिर वे चुप क्यों हैं? उन्हें इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। वहीं पंजाब किसान कांग्रेस प्रमुख ने पंजाब के नवनिर्वाचित सांसदों से भी इस मामले को संसद में उठाने का आग्रह किया।

    Related Posts

    अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त…

    November 24, 2026

    माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 नवम्बर को बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रवास पर, लोरमी में नागरिक अभिनंदन, जन्मदिन पर रतनपुर में मां महामाया के करेंगे दर्शन….

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल….

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल….

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया दुर्ग रेंज के नवीन साइबर थाना भवन का लोकार्पण….

    November 24, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    अवैध धान के भंडारण एवं खरीदी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, दो दिनों में 1,156 कट्टा से अधिक धान जब्त…

    November 24, 2026

    माता कौशल्या की जन्मभूमि एवं प्रभु श्रीराम के ननिहाल में श्री राम कथा का आयोजन हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    November 24, 2026

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव 25 नवम्बर को बिलासपुर और मुंगेली जिले के प्रवास पर, लोरमी में नागरिक अभिनंदन, जन्मदिन पर रतनपुर में मां महामाया के करेंगे दर्शन….

    November 24, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरू नानक देव जी के प्रकाश पर्व समारोह में हुए शामिल….

    November 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.