Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राजनीती»आठ जून को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव नतीजों की होगी समीक्षा
    राजनीती

    आठ जून को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव नतीजों की होगी समीक्षा

    By June 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    आठ जून को कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनाव नतीजों की होगी समीक्षा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कांग्रेस ने आठ जून को अपनी वर्किंग कमेटी की बैठक बुलाई है, जो कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 11 बजे होगी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत शीर्ष कांग्रेस नेताओं के भाग लेने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बैठक की अध्यक्षता करेंगे।कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में लोकसभा चुनाव के नतीजों और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। साथ ही राहुल गांधी के लोकसभा में विपक्ष के नेता पद संभालने के मसले पर भी विचार होगा। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यह बैठक बुलाई है। पार्टी के अंदर एक वर्ग चाहता है कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लोकसभा में पार्टी और विपक्ष के नेता का पद संभालें। यह मुद्दा कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक में उठाए जाने की संभावना है।बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 2019 की अपेक्षा इस बार कांग्रेस की सीटों की संख्या 52 से बढ़कर 99 हो गई है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक को 234 सीटें मिली हैं। 

    चुनाव नतीजों की घोषणा के बाद पांच जून को इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष खरगे के आवास पर बैठक की थी, जिसमें अगली सरकार बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई थी।4 जून को घोषित लोकसभा चुनाव के नतीजों में भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की। एनडीए में शामिल दलों के नेताओं ने पांच जून को बैठक कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुना। जिसके बाद पीएम मोदी ने एक ट्वीट में कहा, हमारे मूल्यवान एनडीए सहयोगियों से मुलाकात हुई। हमारा गठबंधन राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाएगा और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करेगा। हम भारत के 140 करोड़ लोगों की सेवा करेंगे और एक विकसित भारत के निर्माण की दिशा में काम करेंगे।

    Related Posts

    पीएम मोदी वायु प्रदूषण को राष्ट्रीय स्वास्थ्य आपातकाल घोषित करें

    February 1, 2026

    नवजोत कौर सिद्धू ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा, अमरिंदर सिंह पर लगाए आरोप

    February 1, 2026

    कर्नाटक के बाद अब तेलंगाना में कांग्रेस की किरकिरी, रेड्डी सरकार पर संकट?

    February 3, 2025

    फिर भड़के हरियाणा के कद्दावर नेता अनिल विज बोले- मंत्री पद छीन लो…गाड़ी भी ले लो

    February 3, 2025

    कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर खींचतान, डीके ने खेला खेल

    February 3, 2025

    पीएम मोदी का बड़ा संदेश कहा- थाली-घंटी बजाते हुए वोट डालने जाएं

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा पर मंथन, मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन BOCW शुरू…..

    September 12, 2026

    बिहान की सोलर दीदियों ने बढ़ाया आत्मनिर्भरता की ओर कदम, सोलर वेंडर के रूप मे कराया पंजीयन, छतो पर लगा रही सोलर पैनल….

    September 12, 2026

    केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ICAR-NIBSM के कार्यों की सराहना की….

    September 12, 2026

    डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.