Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका; मैच से पहले टीम के स्टार ऑलराउंडर हुए बाहर 
    खेल

    पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका; मैच से पहले टीम के स्टार ऑलराउंडर हुए बाहर 

    By June 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत से पहले बड़ा झटका लगा है. टी20 विश्व कप में पाकिस्तान अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के खिलाफ 06 जून, गुरुवार से करेगी. पाकिस्तान और अमेरिका के बीच यह मैच डलास के ग्रांड प्रेयरी स्टेडियम में खेला जाएगा. लेकिन इस मैच से पहले पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम को चोट लग गई है. 

    पाकिस्तान पहले ही खराब फॉर्म से गुज़र रही थी, ऐसे में इमाद वसीम का बाहर हो जाना उनके लिए बड़ी मुश्किल साबित हो सकता है. टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज़ खेली थी, जिसमें उन्हें बुरी तरह हार का समना करना पड़ा था. इमाद वसीम के चोटिल हो जाने की जानकारी कप्तान बाबर आज़म ने दी. 

    बाबर आज़म ने कहा, "इमाद को साइड स्ट्रेन की दिक्कत है. दुर्भाग्य से इसका मतलब यह है कि वह हमारे शुरुआती मैच के लिए मौजूद नहीं रहेंगे. इमाद पहले मैच में नहीं खेल सकेंगे, लेकिन हम उम्मीद करते हैं कि वह बाकी मैचों में टीम के साथ जुड़ेंगे."

    इमाद वसीम ने वापस लिया था अंतर्राष्ट्रीय संन्यास 

    गौरतलब है टी20 वर्ल्ड कप 2024 से पहले इमाद वसीम ने अंतर्राष्ट्रीय संन्यास वापस लिया था. इमाद वसीम के साथ तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद आमिर भी अंतर्राष्ट्रीय संन्यास से बाहर आए थे. संन्यास वापस लेने के बाद इमाद को न्यूज़ीलैंड,आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेली गईं टी20 सीरीज़ के लिए पाकिस्तान टीम का हिस्सा बनाया गया था. इमाद ने मुख्यत: टी20 विश्व कप के लिए संन्यास से वापसी की थी. लेकिन अब वह टूर्नामेंट का पहला ही मुकाबला नहीं खेल सकेंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि कब उनकी वापसी होती है. 

    टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए पाकिस्तान का स्क्वॉड

    बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, सैम अयूब, फखर जमान, उस्मान खान, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शादाब खान, मोहम्मद आमिर, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, अब्बास अफरीदी, हारिस रऊफ और अबरार अहमद.
     

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    न्यायधानी नाइट्स और मैनपाट टाइटन्स के डिफेंडर्स का बेहतरीन प्रदर्शन, मैच 1-1 से ड्रॉ

    October 28, 2026

    नशे के अवैध कारोबार की जड़ तक पहुंचकर पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करें – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा……

    October 28, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर जिले को दी 232 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात…..

    October 28, 2026

    द्वीप्ति योजना से छत्तीसगढ़ की 801 महिलाएं बनेंगी सौर ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की नई पहचान, प्रदेश में 801 सोलर दीदियां चिन्हांकित, 19 महिला संकुल संगठन बने सोलर वेंडर, 94 सोलर सिस्टम स्थापित….

    October 28, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.