Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»खेल»अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में 8 साल पुराना यह रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
    खेल

    अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में 8 साल पुराना यह रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

    By June 4, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अफगानिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप में 8 साल पुराना यह रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के 5वें मैच में अफगानिस्तान का सामना युगांडा से है। टॉस जीतकर युगांडा ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत देते हुए इतिहास रच दिया। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी कर खुद का 8 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

    पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिलने पर रहमानुल्लाह गुरबाज ने पहले ही ओवर में तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम के इरादे स्पष्ट कर दिए। इसके बाद जादरान ने भी अपने हाथ खोले। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने युगांडा के गेंदबाजों की खूब खबर ली। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किए और रिकॉर्ड साझेदारी की।

    टूटा 8 साल पुराना रिकॉर्ड

    रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने शतकीय साझेदारी (156 रन) करते हुए 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान ने किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी की। इससे पहले नागपुर में जिम्बाब्वे के खिलाफ मोहम्मद नबी और समीउल्लाह शिनवारी ने पांचवें विकेट के लिए 98 रन की साझेदारी की थी। इसके अलावा अफगानिस्तान ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

    पहले विकेट के लिए 100 से अधिक रन की साझेदारी

    दरअसल, टी20I में अफगानिस्तान के लिए दूसरी 100 से अधिक रन का ओपनिंग साझेदारी है। इससे पहले 2019 में देहरादून में आयरलैंड के खिलाफ हजरतुल्लाह जजई और उस्मान गनी ने 236 रन की साझेदारी की थी। गुरबाज और जादरान के बीच पहले विकेट के लिए 156 रन की साझेदारी की। गुरबाज 76 रन और जादरान 70 रन बनाकर आउट हुए। 

    Related Posts

    IND vs PAK चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टिकटों की बिक्री शुरू, कीमत 3 हजार रुपये से शुरू

    February 3, 2025

    अभिषेक शर्मा की विस्फोटक बल्लेबाजी पर मेंटर युवराज सिंह ने क्या कहा?

    February 3, 2025

    बीपीएल में फ्रेंचाइजी की ओर से फीस का भुगतान न होने से विदेशी खिलाड़ी हो रहे परेशान

    February 3, 2025

    बीसीसीआई ने मंधाना को सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर का अवार्ड दिया 

    February 2, 2025

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार जीता अंडर 19 टी20 विश्व कप 

    February 2, 2025

    हिना पाकिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम की मैनेजर बनने वाली पहली महिला बनीं 

    February 2, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा….

    September 7, 2026

    पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वाेच्च प्राथमिकता हो – राज्यपाल रमेन डेका…..

    September 7, 2026

    शिक्षा में नवाचार और स्टार्टअप सोच को बढ़ावा देना समय की जरूरत: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी….

    September 7, 2026

    निजी विश्वविद्यालयों की अद्यतन जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू, राज्यपाल रमेन डेका ने किया शुभारंभ….

    September 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.