Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»रायगढ़-छत्तीसगढ़ में नौतपे के 8वें दिन बदला मौसम, तेज हवाओं और जमकर बारिश के बीच शहर अंधेरे में डूबा
    छत्तीसगढ़

    रायगढ़-छत्तीसगढ़ में नौतपे के 8वें दिन बदला मौसम, तेज हवाओं और जमकर बारिश के बीच शहर अंधेरे में डूबा

    By June 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रायगढ़-छत्तीसगढ़ में नौतपे के 8वें दिन बदला मौसम, तेज हवाओं और जमकर बारिश के बीच शहर अंधेरे में डूबा
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायगढ़.

    छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले (Raigarh district of Chhattisgarh) में नवतपा के पहले दिन से ही सूर्य की तपिश से लोगों का हाल बेहाल हो गया था। सुबह 8 बजते ही गर्मी का असर देखा जा रहा था जिसका शाम 7 बजे तक असर हो रहा था। इसी बीच शनिवार की शाम साढ़े 7 बजे मौसम ने ऐसा रुख बदला की जहां बढ़ी हुई गर्मी से तो लोगों को राहत मिली लेकिन इस बीच चलने वाली तेज हवाओं और ज़ोरदार बारिश के चलते शहर के अधिकांश इलाकों में पेड़ गिरने की वजह से 6 घंटे से अधिक समय तक पूरा शहर अंधेरे में डूबा रहा।

    नवतपा के पहले दिन 25 मई से रायगढ़ जिले में लगातार सूर्य की तपिश ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था, आलम यह था कि पंखा कूलर काम करना बंद कर चुके थे और बढ़ी हुई गर्मी से निजात पाने लोग तरह-तरह के उपाय करने से भी पीछे नहीं रहे , इसके बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही थी। इसी बीच नवतपे के 8वें दिन शनिवार की शाम जहां लैलूंगा में बारिश के साथ ओले गिरे वहीं रायगढ़ शहर में भी शाम साढ़े 7 बजे के बाद मौसम ने ऐसा रुख बदला की तेज हवाओं, गरज, चमक के साथ जोरदार बारिश हुई। इस बारिश से तो लोगों ने राहत की सांस जरूर ली परंतु उन्हें ज़रा भी एहसास नहीं था कि उन्हें इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ सकता है, और ऐसा हुआ।

    विभाग के तैयारियों की पोल खुली
    बारिश और तेज हवाओं के चलते शहर के कई इलाकों में पेड़ और डंगाल टूटने की घटना में 6 घंटे से अधिक समय तक पूरे शहर में बत्ती गुल होने से विद्युत विभाग की मानसून से पहले की जाने वाली सारी तैयारी खुलकर सामने आ गई। इस दौरान शहरवासी यह कहने से भी नहीं चुके कि विद्युत विभाग की कथनी और करनी में बहुत अंतर है। शहर के कुछ लोगों ने बताया कि कई घंटे तक लाइट नहीं आने के बाद जब उनके द्वारा बिजली विभाग के अधिकारियों से लाइट कब तक आने के संबंध में पूछा गया तो इस दौरान अधिकारियों का कहना था कि बहुत जगह फाल्ट आया है, विद्युत व्यवस्था कब तक बहाल हो सकती है वे बता नहीं सकते।

    आने वाले मानसून में कैसे होंगे हालात..?
    शहर के लोगो ने बताया कि मानसून आने पहले ही कुछ घंटे चली हवा और बारिश से जब पूरे शहर में 6 घंटे से अधिक समय तक बत्ती गुल रहने से सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि आने वाले मानसून में लोगों को किस तरह परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    Related Posts

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    June 13, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस 2026: बेमेतरा में 14 जून को विशाल रक्तदान शिविर, “Give Blood, Give Hope” थीम पर होगा आयोजन*

    June 13, 2026

    धौरपुर में 4.49 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास….

    June 13, 2026

    केंद्र-राज्य समन्वय से विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय……

    June 13, 2026

    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया सम्मानित…..

    June 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया जनसंपर्क, ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान के दिए निर्देश…..

    June 13, 2026

    विश्व रक्तदाता दिवस 2026: बेमेतरा में 14 जून को विशाल रक्तदान शिविर, “Give Blood, Give Hope” थीम पर होगा आयोजन*

    June 13, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने महक नरवासे को वर्चुअल कॉल पर दी बधाई….

    June 13, 2026

    धौरपुर में 4.49 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा नवीन शासकीय महाविद्यालय भवन, लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास….

    June 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.