Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»अंजाम भुगतने होंगे; तीन देशों को इजरायल की चेतावनी, राजदूतों को बुलाकर सुनाया…
    विदेश

    अंजाम भुगतने होंगे; तीन देशों को इजरायल की चेतावनी, राजदूतों को बुलाकर सुनाया…

    By May 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अंजाम भुगतने होंगे; तीन देशों को इजरायल की चेतावनी, राजदूतों को बुलाकर सुनाया…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    फिलिस्तीन को मान्यता देने वाले तीन देशों स्पेन, आयरलैंड और नॉर्वे पर इजरायल ने भड़ास निकाली है। इसके अलावा इजरायल ने इन देशों से रिश्ते रखने वाले देशों को लेकर भी चेतावनी दी है।

    इजरायल ने कहा कि इन देशों से रिश्ते रखने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘इन देशों ने जो फैसला लिया है।

    उसका असर होगा और अंजाम भी सामने आएगा।’ इजरायल ने तीनों देशों के राजनयिकों को तलब किया और कहा कि आपके देश ने जो किया है, वह फैसला ठीक नहीं है। इन देशों से इजरायल ने अपने राजदूतों को वापस भी बुला लिया है।

    इस मीटिंग के दौरान इजरायली अधिकारियों ने तीनों राजनयिकों को एक वीडियो दिखाया, जिसमें दिखता है कि कैसे हमास के आतंकियों ने 5 इजरायली महिलाओं को अगवा किया था। ये पांचों महिलाएं इजरायल की सैनिक थीं। तीन मिनट की इस वीडियो क्लिप को इजरायल ने मीडिया को भी जारी किया है।

    इस वीडियो में दिखता है कि महिलाएं जमीन पर बैछी हैं और उनके चेहरों पर खून लगा है। यही नहीं हमास के आतंकियों ने उन लोगों के हाथ भी बांध रखे हैं। यह क्लिप दो घंटे के उस वीडियो से निकाली गई है, जिसे हमास के आतंकियों के बॉडी कैमरे से शूट किया गया था। 

    इजरायली विदेश मंत्रालय के सीनियर अधिकारी जैकब ब्लिट्सटेन ने राजनयिकों को बताया कि कैसे उनके देशों की ओर से फिलिस्तीन को मान्यता देने से नुकसान होगा।  उन्होंने कहा कि फिलिस्तीन को मान्यता देने के फैसले से हमास के हौसले बुलंद होंगे। इजरायली अधिकारी ने कहा कि अब हमारे लिए हमास से बंधकों की रिहाई के लिए बात करना कठिन होगा, जो अब भी उनके कब्जे में हैं।

    दरअसल स्पेन, नॉर्वे और आयरलैंड के ऐलान से इजरायल को करारा झटका लगा है। इसके अलावा कोलंबिया ने फिलिस्तीन में दूतावास खोलने का भी ऐलान किया है। हालांकि इजरायल इन देशों के ऐलान से पीछे हटता नहीं दिख रहा है। 

    अब भी इजरायल की ओर से राफा पर लगातार हमले जारी हैं। इन हमलों के चलते राफा शहर से करीब 5 लाख लोग पलायन कर चुके हैं।

    शहर की कुल आबादी ही 12 लाख के करीब है। इस बीच गुरुवार को गाजा में इजरायली सेना ने जोरदार हमले किए और बम भी बरसाए। इन हमलों में करीब 50 फिलिस्तीनी मारे जा चुके हैं। वहीं फिलिस्तीन के राफा शहर की ओर इजरायल के टैंक बढ़ने लगे हैं। राफा के अलावा गाजा के अन्य हिस्सों पर भी इजरायली सेना हमले कर रही है।  

    The post अंजाम भुगतने होंगे; तीन देशों को इजरायल की चेतावनी, राजदूतों को बुलाकर सुनाया… appeared first on .

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दशकों का अंधेरा छँटा: ‘नियद नेल्लानार योजना’ से जगमगाए नारायणपुर के वनांचल गांव….

    July 12, 2026

    24 घंटे में मिली ट्राइसाइकिल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से दिव्यांग गणेश राम यादव के जीवन को मिली नई रफ्तार….

    July 12, 2026

    ​डिजिटल क्रांति से बदली नारायणपुर के किसानों की तकदीर: एग्रीस्टेक पंजीयन ने दूर की खाद-बीज की चिंता….

    July 12, 2026

    ‘चिरायु’ की सतर्कता से थमी नहीं त्रिशांत के दिल की धड़कन; आरबीएसके ने मासूम को दिया नया जीवन….

    July 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.