Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»भारत के पहले परमाणु परीक्षण का नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ क्यों? 50 साल बाद भी रहस्य है ऑपरेशन…
    देश

    भारत के पहले परमाणु परीक्षण का नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ क्यों? 50 साल बाद भी रहस्य है ऑपरेशन…

    By May 18, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत के पहले परमाणु परीक्षण का नाम ‘स्माइलिंग बुद्धा’ क्यों? 50 साल बाद भी रहस्य है ऑपरेशन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    बुद्ध का नाम शांति के संदेश के साथ जुड़ा है।

    फिर आखिर भारत के पहले परमाणु परीक्षण का नाम ‘ऑपरेशन स्माइलिंग बुद्धा’ क्यों रखा गया। दरअसल इंदिरा गांधी सरकार में किए गए इस परीक्षण को 50 साल पूरे हो गए हैं।

    बुद्ध पूर्णिमा के दिन ऑपरेशन को अंजाम देने की वजह से भी इस ऑपरेशन का नाम स्माइलिंग बुद्धा रखा गया था। दरअसल साल 1974 में 18 मई को परमाणु परीक्षण की तारीख फिक्स हो गई थी।

    उस समय दुनियाभर के देश भारत की जासूसी में लगे थे। यूएन में सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों के अलावा किसी अन्य देश ने परमाणु परीक्षण नहीं किया था। ऐसे में इस ऑपरेशन को गुपचुप तरीके से पूरा करना एक बड़ी चुनौती थी। 

    आपको बता दें कि पोखरण रेंज पाकिस्तान की सीमा के करीब है। भारत ने 50 साल पहले ही दुनिया को हैरान कर दिया था जब परमाणु परीक्षण किया गया और दुनिया को पता भी नहीं चला।

    भारत का कहना था कि यह परमाणु परीक्षम शांति बनाए रखने के लिए ही किया गया था। इसीलिए इसका नाम स्माइलिंग बुद्धा और भी प्रासंगिक हो जाता है। भारत ने कहा था कि यह हथियार आत्मरक्षा के लिए है। भारत कभी किसी देश पर परमाणु हमला नहीं करेगा। 

    18 मई 1974 को BARC के डायरेक्टर प्रणब दस्तीदार ने सुबह 8 बजकर 5 मिनट पर विस्फोट गकिया था। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने इस टेस्ट को इजाजत दे दी थी और इसकी भनक रक्षा मंत्री तक को नहीं लगी थी। इंदिरा गांधी ने कहा, डॉ. रमन्ना आप आगे बढ़िए। यह टेस्ट देश के हित में होगा।

    एक रिपोर्ट में कहा गया कि मुंबई से विस्फोटक और अन्य सामग्री पोखरण पहुंचाई गई थी। रमन्ना ने अपने निधन से पहले बताया था, यह बम ही था। बम का धमाका ही होता है। जैसे कि बंदूक चलती है तो आवाज होती है चाहे आप किसी पर चलाएं या फिर जमीन पर चला दें। 

    इस टेस्ट को पीसफुल न्यूक्लियर एक्सप्लोजन बताया गया था। दरअसल प्लूटोनियम की सप्लाई कनाडा और अमेरिका से हुई थी।

    जब टेस्ट की बात दोनों  देशों को पता चली तो वे भारत के विरोध में खड़े हो गए। उनका कहना था कि इसका इस्तेमाल केवल शांतिपूर्ण कार्यों के लिए किया जा सकता था। अब तक इस बात को लेकर बहस चल रही है कि यह एक पीसफुल न्यूक्लियर एक्सप्लोजन था या फिर परमाणु बम का टेस्ट था। 

    एक तरफ पंडित नेहरू ने हिंदी-चीनी भाई-भाई का नारा दिया था। लेकिन इंदिरा गांधी के विचार अलग थे। चीन परमाणु शक्ति संपन्न था और यह भारत के लिए बड़ी चुनौती थी।

    ऐसे में इंदिरा गांधी ने परमाणु कार्यक्रम को तेज कर दिया। 75 वैज्ञानिकों की टीम ने परमाणु परीक्षण को सफलतापूर्वक अंजाम दिया। इस टीम की कमान राजा रमन्ना के हाथों में थी। इस परीक्षण के बाद दुनियाभर के देशों ने भारत की ताकत का लोहा माना था। 

    Related Posts

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025

    केंद्र सरकार ने जेंडर बजट में 37.5 प्रतिशत की बढ़ोतरी की, 4.49 लाख करोड़ रुपये का हुआ आवंटन

    February 3, 2025

    उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा- अवैध प्रवासियों को नहीं झेल सकता देश, युवाओं से की बड़ी अपील

    February 3, 2025

    उत्तर भारत में सक्रिय हुआ पश्चिम विक्षोभ, बारिश का अलर्ट जारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना : 57 मार्गों पर बस संचालन, पहली बार यात्री बस सुविधा से जुड़े 330 गाँव….

    January 20, 2026

    ऑटो एक्सपो–2026: वाहन खरीदी पर आरटीओ टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट….

    January 20, 2026

    रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत राजनांदगांव–दुर्ग रेलवे स्टेशन पर दिखा आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम…..

    January 20, 2026

    साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान….

    January 20, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.