Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»खाने में प्राइवेट पार्ट रगड़ता और फिर कर देता था पेशाब, रेस्तरां के वेटर ने कबूली गंदी हरकत…
    विदेश

    खाने में प्राइवेट पार्ट रगड़ता और फिर कर देता था पेशाब, रेस्तरां के वेटर ने कबूली गंदी हरकत…

    By May 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खाने में प्राइवेट पार्ट रगड़ता और फिर कर देता था पेशाब, रेस्तरां के वेटर ने कबूली गंदी हरकत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    अमेरिका के कंसास शहर में एक रेस्तरां में हैरान करने वाला मामला सामने आया।

    यहां काम करने वाला एक वेटर ऐसी गंदी हरकतें करता था जिसका पता चलने के बाद लोग  बीमार पड़ने लगे। 21 साल के जेस क्रिश्चियन हैनसन ने स्वीकार किया कि वह खाने पर अपने प्राइवेट पार्ट को रगड़ देता था।

    इसके अलावा खाने पर पेशाब कर देता था। हेयरफोर्ट हाउस स्टेकहाउस रेस्तरां में काम करने वाले कर्मचारी ने कबूला कि उसने सेलमन फिश पर अपना प्राइवेट पार्ट रगड़ा और सॉस, अचार में पेशाब कर दी। 

    उसने माना कि करीब 20 बार वह ऐसी हरकतें कर चुका है। उसने बताया कि डेटिंग ऐप और फेटिश वेबसाइट्स पर उसके दोस्त ऐसा करने के लिए कहते थे।

    दरअसल पुलिस को एक वेबसाइट पर पोस्ट किए गए वीडियो का थंबनेल दिखाई पड़ा था। वैंडलाइजर नाम के यूजर ने यह वीडियो वेबसाइट पर पोस्ट किया था। 

    वीडियो में दिखा कि एक शख्स रेस्तरां में फूड आइटम्स पर प्राइवेट अंग रगड़ रहा है। इसके अलावा उसने खाने में पेशाब कर दी।

    उसने अपने पैरों से खाने का सामान रौंदा और फिर लोगों को सर्व कर दिया।

    वीडियो के टाइटल भी इसी तरह के थे, ‘सॉस में पिसिंग’, रेस्तरां के खाने में पेशाब। एफबीआई ने पहले हैनसन का फोन नंबर निकाला और फिर इसे ट्रैक किया तो पता चला कि वह हेयरफोर्ट हाउस में काम करता है। रेस्तरां के पार्किंग एरिया में उसके नाम पर रजिस्टर एक भी मिल गया। 

    पुलिस ने जब रेस्तरां के चीफ से संपर्क किया तो उसने कहा कि यह उसके ही रेस्तरां का खाना है जो कि वीडियो में दिख रहा है। इसके बाद हैनसन को बुलाया गया। वह उस दिन भी किचेन में काम कर रहा था। पुलिस ने हैनसन के जूते भी पहचान लिए जो कि उसने पिछली तीन वीडियो में पहन रखे थे। हैनसन ने बड़ी आसानी से अपनी हरकतें कबूल कर लीं। हैनसन ने कहा कि Grindr, Sniffy जैसे ऐप्स पर उससे ऐसा करने के लिए लोग रिक्वेस्ट करते थे। इसके बाद वह गंदी हरकत करते हुए वीडियो बनाकर डाल देता था। 

    उसने यह भी कहा कि रेस्तरां में वह मास्टरबेट भी करता था लेकिन उसने कभी स्पर्म खाने पर नहीं डाले। उसने कहा कि वह इस तरह की हरकतें इसलिए करता था क्योंकि उसे यह नौकरी पसंद नहीं थी। हालांकि गंदी हरकतें करने की वजह से उसे काम पसंद आने लगा था। वही रेस्तरां के ग्राहकों को जब इस बात का पता चला तो वे बेहद अपसेट हो गए। हैनसन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक हैनसन को 13 माह की जेल और 1 लाख डॉलर तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। वहीं 140 लोगों ने माना है कि वह जब ऐसी हरकतें करता था तभी उन्होंने रेस्तरां में खाना खाया है। 

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    तकनीक ने बदली धान खरीदी व्यवस्था : छत्तीसगढ़ में किसान अब घर बैठे काट रहे टोकन, करजी के किसान उमाशंकर कुशवाहा बोले—नई व्यवस्था से सम्मान, भरोसा और सुविधा बढ़ी…..

    January 19, 2026

    राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां प्रारंभ…

    January 19, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में कोंडागांव जिले की उल्लेखनीय उपलब्धि : 500 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापना का लक्ष्य सफलतापूर्वक पूर्ण….

    January 19, 2026

    कृषक उन्नति योजना बन रहा आर्थिक उन्नति का पर्याय: कृषक उत्तर कुमार प्रधान….

    January 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.