Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»भारत-चीन के सुधरेंगे संबंध? 18 महीने बाद शी जिनपिंग ने नई दिल्ली भेजा अपना राजदूत…
    विदेश

    भारत-चीन के सुधरेंगे संबंध? 18 महीने बाद शी जिनपिंग ने नई दिल्ली भेजा अपना राजदूत…

    By May 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत-चीन के सुधरेंगे संबंध? 18 महीने बाद शी जिनपिंग ने नई दिल्ली भेजा अपना राजदूत…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर झड़प के बाद भारत और चीन के संबंध काफी खराब हो चुके हैं।

    इसके कुछ वर्षों के बाद तक गहराते विवाद के बीच चीन ने अपने राजदूत को वापस बुला लिया था। लगभग 18 महीने के लंबे अंतराल के बाद चीन ने आखिरकार अपने एक राजदूत को भारत भेजा है।

    शुक्रवार को जू फीहोंग अपनी पत्नी टैन युक्सियू के साथ बीजिंग से नई दिल्ली पहुंचे। इसके साथ ही दोनों देशों के बीच गतिरोध कम होने के संकेत मिलने लगे हैं।

    जू ने कहा कि चीन एक-दूसरे की चिंताओं को दूर करने और बातचीत के माध्यम से मुद्दों का समाधान खोजने के लिए भारत के साथ काम करने के लिए तैयार है। आपको बता दें कि जू ने इससे पहले अफगानिस्तान और रोमानिया में चीन के राजदूत के रूप में काम किया है।

    उन्हें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग द्वारा भारत में 17वां चीनी राजदूत नियुक्त किया गया है। वहीं, मार्च 2022 से बीजिंग में प्रदीप कुमार रावत बतौर राजदूत काम कर रहे हैं।

    जू ने कहा कि वह नई दिल्ली में अपनी पोस्टिंग को द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने और आगे बढ़ाने के लिए एक सम्मानजनक मिशन और एक पवित्र कर्तव्य के रूप में मानते हैं।

    जू ने भारत के लिए रवाना होने से पहले बीजिंग में पीटीआई और चीन के सीजीटीएन-टीवी से कहा, “मैं दोनों देशों के बीच समझ और दोस्ती को गहरा करने, विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करने के साथ-साथ द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगा।”

    जू ने कहा, “चीन एक-दूसरे की चिंताओं को समायोजित करने, बातचीत के माध्यम से विशिष्ट मुद्दों का पारस्परिक रूप से समाधान खोजने और जितनी जल्दी हो सके बातचीत शुरू करने के लिए भारत के साथ काम करने के लिए तैयार है।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने चीन-भारत संबंधों के महत्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणियों पर ध्यान दिया और चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने उसके तुरंत बाद उस पर प्रतिक्रिया दी।” 

    आपको बता दें कि न्यूज़वीक पत्रिका के साथ अपने हालिया साक्षात्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि चीन के साथ भारत के संबंध महत्वपूर्ण हैं।

    जू ने कहा, “चीनी पक्ष हमेशा मानता है कि चीन-भारत संबंधों को किसी एक मुद्दे या क्षेत्र द्वारा परिभाषित नहीं किया जाना चाहिए। सीमा विवाद से दोनों देशों के संबंध खराब नहीं होंगे।

    सितंबर 2014 में राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा था कि हमें अपना ध्यान केवल मतभेदों पर केंद्रित नहीं करना चाहिए। हमें अपनी दोस्ती और सहयोग के बारे में नहीं भूलना चाहिए।”

    जू ने कहा, ”मुझे उम्मीद है कि जब मैं अपने राजदूत के कर्तव्यों को निभाने के लिए काम करूंगा तो मुझे भारत सरकार और सभी क्षेत्रों के दोस्तों से समर्थन और सहायता मिलेगी।”

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की….

    February 8, 2026

    बंगाली चाल में वर्षो से व्याप्त पानी की किल्लत होगी दूर, वार्ड क्र. 15 एवं 09 में पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन….

    February 8, 2026

    बस्तर पंडुम समापन समारोह में 9 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि: जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित है बस्तर पण्डुम….

    February 8, 2026

    फिजूलखर्ची को छोड़कर बाबा गुरु घासीदास के बताये सादगी विवाह को गर्व के साथ अपनाने की जरूरत : केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….

    February 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.