Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»पीएम मोदी पर की थी अपमानजनक टिप्पणी, अब सफाई देता घूम रहा मालदीव; भारत आए विदेश मंत्री क्या बोले…
    देश

    पीएम मोदी पर की थी अपमानजनक टिप्पणी, अब सफाई देता घूम रहा मालदीव; भारत आए विदेश मंत्री क्या बोले…

    By May 10, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पीएम मोदी पर की थी अपमानजनक टिप्पणी, अब सफाई देता घूम रहा मालदीव; भारत आए विदेश मंत्री क्या बोले…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर अपनी पहली आधिकारिक यात्रा पर भारत में हैं।

    उन्होंने अपने कुछ मंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर अपनी सफाई पेश की है। 

    उन्होंने कहा है कि उनके कुछ मंत्रियों द्वारा दिया गया बयान उचित नहीं था।

    साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया की उनकी सरकार का ऐसा रुख कभी नहीं हो सकता। न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ एक इंटरव्यू में मालदीव के विदेश मंत्री जमीर ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि जिन्होंने पीएम मोदी के खिलाफ ऐसी टिप्पणियां की, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है ताकि इसे फिर से दोहराया न जाए। 

    उल्लेखनीय है कि पिछले साल के अंत में पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में मालदीव के तीन मंत्रियों द्वारा किए गए अपमानजनक पोस्ट को लेकर भारत और मालदीव के बीच विवाद छिड़ गया था।

    मालदीव की स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों के बाद मालदीव के उप युवा मंत्रियों- मरियम शिउना, महजूम माजिद और मालशा शरीफ को अनिश्चित काल के लिए निलंबित कर दिया गया है।

    निलंबन के बारे में अधिक जानकारी देते हुए मालदीव के राष्ट्रपति कार्यालय के संचार मंत्री इब्राहिम खलील ने स्थानीय मीडिया को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन उप मंत्रियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

    भारतीय पर्यटकों का स्वागत कर रहा मालदीव
    भारत-मालदीव के बीच बढ़ी टेंशन के बीच मालदीव को भारतीय पर्यटकों के बहिष्कार का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय पर्यटक मालदीव की आय में सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक हैं।

    मालदीव में भारतीय पर्यटकों की आमद में गिरावट को देखते हुए मंत्री जमीर ने भारत के साथ संबंध सुधारने के लिए मालदीव सरकार की उत्सुकता को व्यक्त किया और भारतीय पर्यटकों को अपना निमंत्रण दोहराया।

    उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पर्यटन मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि वह भारतीयों का स्वागत करना चाहेंगे। मैं चाहता हूं कि मैं खुद उन सभी भारतीयों का स्वागत करूं जो मालदीव की यात्रा करना चाहते हैं।”

    मालदीव के साथ दोस्ती पर क्या बोले जयशंकर
    मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने अपने देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर से भी मुलाकात की। इस दौरान खास बातचीत में एस जयशंकर ने कहा कि दोनों देशों के रिश्तों का विकास आपसी हित और पारस्परिक संवेदनशीलता पर आधारित है।

    जमीर के साथ अपनी बातचीत शुरू करते हुए जयशंकर ने कहा, “जहां तक भारत का सवाल है तो ये हमारी पड़ोस प्रथम नीति और सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) दृष्टिकोण में व्यक्त किया गया है। मुझे आशा है कि आज की हमारी बैठक में हम विभिन्न क्षेत्रों में हमारे दृष्टिकोणों को मजबूत कर पाएंगे।”

    Related Posts

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की….

    February 8, 2026

    बंगाली चाल में वर्षो से व्याप्त पानी की किल्लत होगी दूर, वार्ड क्र. 15 एवं 09 में पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन….

    February 8, 2026

    बस्तर पंडुम समापन समारोह में 9 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि: जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित है बस्तर पण्डुम….

    February 8, 2026

    फिजूलखर्ची को छोड़कर बाबा गुरु घासीदास के बताये सादगी विवाह को गर्व के साथ अपनाने की जरूरत : केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….

    February 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.