Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»खुद ही गैंगस्टरों की फौज खड़ी कर रहा कनाडा, सामने आया खालिस्तान का पाकिस्तान कनेक्शन…
    विदेश

    खुद ही गैंगस्टरों की फौज खड़ी कर रहा कनाडा, सामने आया खालिस्तान का पाकिस्तान कनेक्शन…

    By May 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    खुद ही गैंगस्टरों की फौज खड़ी कर रहा कनाडा, सामने आया खालिस्तान का पाकिस्तान कनेक्शन…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कनाडा ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में तीन संदिग्ध भारतीयों को गिरफ्तार किया है जो कि स्टडी वीजा पर कनाडा गए थे।

    वहीं इन तीनों के परिवार ने गिरफ्तारी पर हैरानी जताई है। उनका कहना है कि तीनों का ही कोई क्रिमिनल बैकग्राउंड नहीं रहा है।

    बता दें कि गिरफ्तार हुए संदिग्धों के नाम कमलप्रीत, करनप्रीत और करन बरार हैं। कमलप्रीत जलंधर का रहने वाला है। करनप्रीत के परिवार के लोग ड्राइवर का काम करते हैं। वहीं करन बरार भी पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। 

    कनाडा का कहना है कि इन तीनों की गिरफ्तारी के बाद निज्जर की हत्या में भारत के लिंक की जांच की जा रही है। हालांकि बीते एक साल में कनाडा हत्या को लेकर भारत को एक भी पुख्ता सबूत नहीं दे पाया है।

    वहीं सीएनएन-न्यूज 18 की रिपोर्ट की मानें तो खुफिया सूत्रों ने जानकारी दी है कि कनाडा के खालिस्तान समर्थक और पाकिस्तान की आईएसआई मिलकर काम करते हैं और पंजाब में आपराधिक बैकग्राउंड वाले लोगों को कनाडा का वीजा दिलवा देते हैं। 

    कम से कम सात ऐसे अपराधी हैं जो कि पंजाब में क्रिमिनल ऐक्टिविटी में शामिल रहने के बाद बड़ी आसानी से कनाडा शिफ्ट हो गए। ये सभी उगाही, ड्रग तस्करी, हत्या और आतंकी गतिविधियों में शामिल थे। 

    पहले गैंगस्टर का नाम है लखबीर सिंह लांडा। वह पंजाब के बरीके का रहने वाला है। 2017 में लांडा कनाडा चला गया था। वह उगाही, ड्रग तस्करी, टारगेट किलिंग में शामिल था।

    वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल का सदस्य है। वह रॉकेट लॉन्चर के जरिए पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस के हेडक्वार्टर पर हमला भी कर चुका है। दूसरा नाम रमनदीप सिंह उर्फ रमन जज का है। वह जयपाल भुल्लर गैंग से जुडा हुआ है। वह खालिस्तान टाइगर फोर्स का सदस्य है। 

    इसी तरह चरणजीत सिंह उर्फ रिंकू, गुरपिंदर सिंह उर्फ बाबा डल्ला, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डल्ला, सतवीर सिंह और स्नोवीर सिंह उर्फ ढिल्लों, पंजाब के ऐसे गैंगस्टर हैं जिनके पीछे पुलिस पड़ी तो वे कनाडा चले गए।

    इस काम में उनका साथ आईएसआई और कनाडा में रहने वाले खालिस्तान समर्थक देते हैं। ये गैंगस्टर कनाडा में भारतीय कानून से छिपकर रहते हैं और वहां भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल हो जाते हैं। 

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बारनावापारा अभयाण्य में “बर्ड सर्वे 2026” का आयोजन,200 से अधिक पक्षी प्रजातियों का रिकॉर्ड दर्ज….

    January 18, 2026

    छत्तीसगढ़ की धरा पर साहित्यकारों का महाकुंभ: 23 से 25 जनवरी तक आयोजित होगा ‘रायपुर साहित्य उत्सव–2026’…

    January 18, 2026

    राजिम कुंभ की तैयारियां तेज: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित आवासीय कार्यालय में की विस्तृत समीक्षा बैठक….

    January 18, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित सोलर सिस्टम का किया निरीक्षण….

    January 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.