Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»चुनाव में उतरे एक ही क्लास के 4 स्टूडेंट, अलग-अलग पार्टी के दिग्गज नेता…
    देश

    चुनाव में उतरे एक ही क्लास के 4 स्टूडेंट, अलग-अलग पार्टी के दिग्गज नेता…

    By May 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चुनाव में उतरे एक ही क्लास के 4 स्टूडेंट, अलग-अलग पार्टी के दिग्गज नेता…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह से विरोधी एक दूसरे पर तीखे हमले कर रहे हैं, ऐसा लगता ही नहीं कि कभी वे आपस में ठीक से बात भी करते होंगे।

    हालांकि ऐसा नहीं है। बहुत सारे ऐसे नेता हैं जो कि भले ही विरोधी दल से हों लेकिन उनके बीच दोस्ती का भी रिश्ता है।

    इस बार दून स्कूल के एक ही क्लास के चार स्टूडेंट भी चुनावी मैदान में हैं। ये स्टूडेंट को मामूली लोग नहीं बल्कि अपनी-अपनी पार्टियों के दिग्गज नेता हैं। 

    दून स्कूल के 1992  बैच के भाजपा नेता जितिन प्रसाद और राघव लखनपाल उत्तर प्रदेश से चुनावी मैदान में हैं। वहीं कांग्रेस के नकुलनााथ छिंदवाड़ा और कालिकेश सिंह देव ओडिशा विधानसभा चुनाव में दम भर रहे हैं। सिंह देव बीजेडी के टिकट से चुनाव में उतरे हैं।

    सिंह देव 2019 तक लोकसभा सांसद थे। हालांकि राजनीतिक हालातों ने दोनों को ही राज्य की राजनीति में ला दिया। जितिन प्रसाद को भाजपा ने इस बार पीलीभीत से उतारा है जो कि वरुण गांधी की सीट हुआ करती थी। वहीं सिह देव बोलानगिर से विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। 

    यूपी की सहारनपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी लखनपाल ने कहा, हम लोग कभी-कभी वॉट्सऐप ग्रुप पर बात कर लेते हैं। हालांकि वहां राजनीति के बारे में बात करने की इजाजत नहीं है।

    बस कोई इतना ही कह देता है कि चुनाव लड़ने के लिए बधाई। इसके बाद बात खत्म। बता दें कि एक ही क्लास में पढ़ने वाले इन नेताओं के बीच अकसर मुलाकात भी नहीं हो पाती है।

    साल 2017 में 25वीं बरसी के मौके पर ये लोग स्कूल में ही मिले थे। सिंह देव ने कहा, राजनीति अलग चीज है लेकिन हम लोग आज भी अच्छे दोस्त हैं। बता दें कि इस बार ओडिशा में भाजपा और बीजेडी की टक्कर हो रही है।

    वहीं चुनाव से पहले चर्चा थी कि नकुलनाथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जा रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और वह छिंदवाड़ा से कांग्रेस के उम्मीदवार हैं। 

    लखनपाल ने कहा कि जब वह रीयूनियन में स्कूल गए थे तो एक डिबेट में भी हिस्सा लिया था। उस डिबेट की जज प्रियंका गांधी वाड्रा थीं। उन्होंने कहा, जब मैं बोलूं तो आप जज नहीं रहेंगी क्योंकि आप कांग्रेसी हैं।

    तब उन्होंने कहा, भाजपा वाले अच्छी तरह जानते हैं कि बोलना कैसे है। और इस डिबेट में मुझे बेस्ट स्पीकर का अवॉर्ड मिला था।

    उन्होंने कहा, दून स्कूल से कम से कम दो सासंद रहते ही हैं। पिछले चुनाव में कालिकेश बोलनगिर से हार गए थे। वहीं छिंदवाड़ा से नकुलनाथ की जीत हुई थी। 

    जितिन प्रसाद ने कहा था कि दून स्कूल के छात्रों के लिए यह आम बात है क्योंकि यहां से पूर्व पीएम राजीव गांधी शशि थरूर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, कमलनाथ, आरपीएन सिंह, अमरिंदर सिंह, नवीन पटनायक और करन सिंह जैसे लोग निकल चुके है्ं।

    Related Posts

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज रायपुर, छत्तीसगढ़ में वामपंथी उग्रवाद पर सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की….

    February 8, 2026

    बंगाली चाल में वर्षो से व्याप्त पानी की किल्लत होगी दूर, वार्ड क्र. 15 एवं 09 में पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन….

    February 8, 2026

    बस्तर पंडुम समापन समारोह में 9 फरवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि: जनजातीय कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु समर्पित है बस्तर पण्डुम….

    February 8, 2026

    फिजूलखर्ची को छोड़कर बाबा गुरु घासीदास के बताये सादगी विवाह को गर्व के साथ अपनाने की जरूरत : केबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….

    February 8, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.