Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»रूस ने जेलेंस्की को वांटेड लिस्ट में डाला, कई देशों के नेता भी शामिल; पुतिन की बहुत बड़ी तैयारी…
    विदेश

    रूस ने जेलेंस्की को वांटेड लिस्ट में डाला, कई देशों के नेता भी शामिल; पुतिन की बहुत बड़ी तैयारी…

    By May 5, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    रूस ने जेलेंस्की को वांटेड लिस्ट में डाला, कई देशों के नेता भी शामिल; पुतिन की बहुत बड़ी तैयारी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    यूक्रेन के साथ सालों से जारी युद्ध के बीच रूस ने वहां के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के खिलाफ आपराधिक मामला शुरू किया है।

    इसके साथ ही रूस की पुतिन सरकार ने जेलेंस्की को मोस्ट वांटेड की लिस्ट में डाला है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी टीएएसएस ने शनिवार को आंतरिक मंत्रालय के डेटाबेस का हवाला देते हुए यह जानकारी दी।

    हालांकि रिपोर्ट में जेलेंस्की को मोस्ट वांटेड की लिस्ट में डाले जाने के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। रूस ने कहा है कि जेलेंस्की को “आपराधिक संहिता के एक अनुच्छेद के तहत” वांटेड लिस्ट में जोड़ा गया है।

    बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब रूस ने दूसरे देश के किसी बड़े नेता को इस लिस्ट में शामिल किया है।

    फरवरी 2022 में यूक्रेन के साथ संघर्ष शुरू होने के बाद से रूस ने कई यूक्रेनी और अन्य यूरोपीय राजनेताओं के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं।

    रूसी पुलिस ने फरवरी में एस्टोनियाई प्रधानमंत्री काजा कैलास, लिथुआनिया के संस्कृति मंत्री और पिछली लातवियाई संसद के सदस्यों को सोवियत काल के स्मारकों को नष्ट करने के लिए मोस्ट वांटेड की लिस्ट में डाल दिया था।

    रूस ने अंतर्राष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (आईसीसी) के एक वकील के लिए भी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस वकील ने पिछले साल युद्ध अपराध के आरोप में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए वारंट तैयार किया था। 

    फरवरी 2022 में अपने सैन्य आक्रमण की शुरुआत के बाद से मॉस्को ने जेलेंस्की को निशाना बनाया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने पिछले दिनों कहा था कि उनके खिलाफ कम से कम “पांच या छह” हत्या के प्रयास किए गए जिन्हें नाकाम कर दिया गया था। यूक्रेन में सेना भेजने के अगले दिन, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राष्ट्र के नाम एक संबोधन दिया था जिसमें उन्होंने यूक्रेनी सेना से जेलेंस्की को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। 

    रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध 24 फरवरी 2022 को शुरू हुआ था। रूस ने यूक्रेन पर बड़े स्तर पर सैन्य आक्रमण किया था। यह आक्रमण 2014 में क्रीमिया के रूसी कब्जे और डोनबास क्षेत्र में जारी संघर्षों के बाद तनाव में वृद्धि के बीच हुआ।

    युद्ध अभी भी जारी है, और इसका कोई आसान अंत नहीं दिख रहा है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समझौता नहीं हुआ है।

    पिछले महीने यूक्रेन और पश्चिमी देशों के नेताओं ने अमेरिकी संसद की प्रतिनिधि सभा से पारित सहायता पैकेज की सराहना की थी।

    लेकिन रूस ने आगाह करते हुए कहा था कि विधेयक को मंजूरी मिलने के बाद यूक्रेन “और तबाह” होगा तथा और ज्यादा मौतें होंगी। प्रतिनिधि सभा ने शनिवार को विशेष सत्र के दौरान अमेरिका के सहयोगी देशों यूक्रेन, इजराइल व अन्य के लिए 95 अरब अमेरिकी डॉलर की विदेशी सहायता को तत्काल मंजूरी दे दी।

    यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वह फैसले के लिए अमेरिकी सांसदों के आभारी हैं। इससे पहले उन्होंने आगाह किया था कि अमेरिकी सहायता के बिना यूक्रेन युद्ध हार जाएगा।

    Related Posts

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025

    मोहम्मद यूनुस का बयान: “हिंदू समुदाय के त्योहारों में शामिल होने की आवश्यकता

    February 3, 2025

    3 दिन में 200 से ज्यादा भूकंप के झटके, ग्रीस में बड़ी तबाही का खतरा

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान….

    January 20, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका की पहल पर गोद ग्रामों में माह मार्च तक योजनाओं के शत-प्रतिशत क्रियान्वयन का लक्ष्य…

    January 20, 2026

    तकनीक ने बदली धान खरीदी व्यवस्था : छत्तीसगढ़ में किसान अब घर बैठे काट रहे टोकन, करजी के किसान उमाशंकर कुशवाहा बोले—नई व्यवस्था से सम्मान, भरोसा और सुविधा बढ़ी…..

    January 19, 2026

    राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरपालिका एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम/उप निर्वाचन 2026 की तैयारियां प्रारंभ…

    January 19, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    January 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Nov    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.