Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»थर्ड क्लास अंपायरिंग…ट्रेविस हेड को नॉट आउट देने पर भड़के इरफान पठान; कुमार संगाकारा की अंपायर से हुई तीखी बहस…
    देश

    थर्ड क्लास अंपायरिंग…ट्रेविस हेड को नॉट आउट देने पर भड़के इरफान पठान; कुमार संगाकारा की अंपायर से हुई तीखी बहस…

    By May 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    थर्ड क्लास अंपायरिंग…ट्रेविस हेड को नॉट आउट देने पर भड़के इरफान पठान; कुमार संगाकारा की अंपायर से हुई तीखी बहस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    आईपीएल 2024 के दौरान अंपायरों के कई फैसले सवालों के घेरे में हैं।

    इस लिस्ट में एक और घटना गुरुवार 2 मई की रात जुड़ी जब थर्ड अंपायर ने आउट होते हुए भी सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रेविस हेड को नॉट आउट करार दिया है।

    इस फैसले के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर इरफान पठान कमेंट्री के दौरान आग बबूला हो गए और उन्होंने इसे थर्ड क्लास अंपायरिंग बताया, वहीं कुमार संगाकारा बाउंड्री के बाहर अंपायर से तीखी बहस करते हुए नजर आए।

    थर्ड अंपायर का यह फैसला सही में चौंका देने वाला था। हालांकि ट्रेविस हेड इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा पाए और अगली ही गेंद पर बोल्ड हो गए।

    क्या थी घटना?

    सनराइजर्स हैदराबाद की पारी का 15वां ओवर लेकर आए आवेश खान ने वाइड यॉर्कर गेंद डाली थी।

    इस गेंद पर जोर से प्रहार करने के चक्कर में हेड अपना बैलेंस खो बैठे थे। हेड गेंद को हिट तो नहीं कर पाए, मगर वह क्रीज से जरूर बाहर निकल आए थे।

    हेड को क्रीज से बाहर खड़ा देख संजू सैमसन ने चतुराई दिखाई और विकेट पर सीधा थ्रो लगाया। राजस्थान रॉयल्स ने जब अपील की तो लेग अंपायर ने फैसला थर्ड अंपायर को रेफर कर दिया।

    थर्ड अंपायर ने पहली नजर में पाया कि गेंद के लगने से पहले हेड क्रीज में पहुंच गए हैं और उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज को नॉट आउट करार दिया।

    हालांकि बाद में पता चला जिस एंगल से थर्ड अंपायर रिप्ले देख रहे थे वो सिर्फ आंखों का धोखा था। जब बाद में टीवी पर फिर से दूसरे एंगल से रिप्ले दिखाया गया तो पता चला कि विकेट पर गेंद लगने के समय हेड का बैट हवा में ही था और वह आउट थे।

    थर्ड अंपायर के इस फैसले पर कमेंट्री कर रहे इरफान पठान भड़के हुए दिखाई दिए। उन्होंने इसे थर्ड क्लास अंपायरिंग करार देते हुए कहा कि थर्ड अंपायर को फैसला सुनाने से पहले सभी एंगल देखने चाहिए तभी फैसला सुनाना चाहिए।

    दूसरे एंगल में बैट जमीन तक पहुंचने तक के दो और फ्रेम थे।

    संगाकारा भी अंपायर से जा भिड़े

    थर्ड अंपायर के इस फैसले से राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी समेत सपोर्ट स्टाफ नाखुश दिखे। उनके इस फैसले के बाद कुमार संगाकारा को बाउंड्री के बाहर खड़े फोर्थ अंपायर से बहस करता देखा गया।

    Related Posts

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आरोप: AAP ने दिल्ली की जनता को धोखा दिया

    February 3, 2025

    ट्रंप ने मेक्सिको, कनाडा और चीन पर लगाया टैरिफ, भारत पर असर की संभावना पर वित्त मंत्री ने दिया बयान

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बालको जोन अंतर्गत वार्डाे को मिली 02 करोड़ 17 लाख रूपये के विकास कार्याे की सौगात- उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया विकास कार्याे का भूमिपूजन व लोकार्पण….

    February 7, 2026

    मुख्यधारा की ओर लौटता विश्वास: दक्षिण बस्तर में 51 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, शांति और विकास की दिशा में बड़ा कदम – मुख्यमंत्री साय….

    February 7, 2026

    अबूझमाड़ का गौरव: मल्लखंब के नन्हे वीरों ने राष्ट्रपति के समक्ष दिखाई अद्भुत कला- राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने की प्रशंसा, ताली बजाकर हौसला बढ़ाया….

    February 7, 2026

    भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता छत्तीसगढ़ के लिए नए आर्थिक अवसरों का द्वार खोलेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    February 7, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.