Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच के बाद सेबी ने 6 कंपनियों को भेजा कारण बताओ नोटिस…
    देश

    अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच के बाद सेबी ने 6 कंपनियों को भेजा कारण बताओ नोटिस…

    By May 3, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग के आरोपों की जांच के बाद सेबी ने 6 कंपनियों को भेजा कारण बताओ नोटिस…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

     हिंडनबर्ग की छाया से अभी अडानी ग्रुप मुक्त हुआ ही था कि सेबी ने इसकी 6 कंपनियों को कारण बताओ नोटिस थमा दिया।

    इन कंपनियों पर रिलेटिव पार्टी ट्रांजैक्शन के कथित उल्लंघन, लिस्टिंग नियमों का अनुपालन न करने और अतीत में ऑडिटर सर्टिफिकेट्स की वैधता के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड से कारण बताओ नोटिस मिला है।

    ग्रुप की कंपनियों ने स्टॉक एक्सचेंजों को अपनी नियामक फाइलिंग में यह जानकारी दी है।

    गुरुवार को गौतम अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज ने कहा कि उसे 31 मार्च को समाप्त तिमाही में दो कारण बताओ नोटिस मिले हैं।

    अडानी पोर्ट्स, अडानी पावर, अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस, अडानी विल्मर और अडानी टोटल ने भी इस सप्ताह कारण बताओ नोटिस के बारे में शेयर बाजार को सूचित किया है।

    अडानी एंटरप्राइजेज ने कहा कि जनवरी 2023 में अडानी ग्रुप की कंपनियों पर प्रकाशित हिंडनबर्ग रिपोर्ट के बाद, अडानी एंटरप्राइजेज ने एक कानूनी फर्म द्वारा एक स्वतंत्र असेसमेंट के जरिए अप्रैल 2023 में शॉर्ट-सेलर रिपोर्ट में रेफर्ड ट्रांजैक्शन को रिव्यू किया।

    कंपनी ने स्पष्ट किया कि कानूनी फर्म के मूल्यांकन से पता चला है कि एसएसआर में उल्लिखित कथित संबंधित पक्षों में से कोई भी मूल कंपनी या उसकी सहायक कंपनियों से संबंधित पक्ष नहीं था।

    ग्रुप ने कहा-नोटिस का असर होने की संभावना नहीं

    इन कंपनियों ने कहा कि कानूनी आधार पर नियामक के नोटिस का असर होने की संभावना नहीं है।

    हालांकि, अडानी विल्मर और अडानी टोटल गैस को छोड़कर, इन संस्थाओं के ऑडिटर्स की राय के अनुसार सेबी की जांच के नतीजे भविष्य में फाइनेंशियल स्टेटमेंट को प्रभावित कर सकते हैं।

    अडानी एंटरप्राइजेज के ऑडिटरों ने राय में कहा, ”परिस्थितियों में किसी भी बदलाव या उपलब्ध अतिरिक्त जानकारी के आधार पर हम अपनी राय पर इस मामले के प्रभाव का मूल्यांकन करना जारी रखेंगे।”

    हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की जांच के बाद नोटिस

    ये नोटिस अमेरिका स्थित हिंडनबर्ग रिसर्च द्वारा अडानी समूह के खिलाफ लगाए गए आरोपों की सेबी की जांच के बाद जारी किए गए है। कारण बताओ नोटिस कोई अभियोग नहीं है।

    यह कंपनियों से यह बताने के लिए कहता है कि उनके खिलाफ मोनेटरी पेनॉल्टी सहित कानूनी कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए।

    आरोप हैं कि कंपनी ने अपेक्षित अप्रूवल प्राप्त नहीं किया है, और फाइनेंशियल स्टेटमेंट्स/एन्युअल रिपोर्ट में आवश्यक खुलासा नहीं किया है। अडानी पावर ने कहा कि उसने सेबी के नोटिस का जवाब दे दिया है।

    सेबी ने अगस्त में सुप्रीम कोर्ट को दी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि उसने 13 विशिष्ट संबंधित पार्टी लेनदेन की पहचान की है, जहां वह अंडरलेइंग डील की जांच कर रहा है।

    बता दें जनवरी 2023 की हिंडनबर्ग रिपोर्ट में 6,000 से अधिक पार्टी रिलेटेड लेनदेन का उल्लेख किया गया और उनकी उपयुक्तता पर सवाल उठाया गया।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…..

    April 15, 2026

    व्यक्तियों को रोजगार चाहने वाला बनने के बजाय रोजगार देने वाला बनाएं- केन्द्रीय मंत्री ओंराव….

    April 15, 2026

    “सहकार से समृद्धि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम साबित होंगे नवगठित पैक्स : मुख्यमंत्री श्री साय

    April 15, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय में कैबिनेट बैठक, कई अहम फैसलों पर लगी मुहर….

    April 15, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.