Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»1 पर 3 बोनस शेयर देने का ऐलान, 334% बढ़ा कंपनी का मुनाफा, 1 साल में 315% चढ़े शेयर…
    देश

    1 पर 3 बोनस शेयर देने का ऐलान, 334% बढ़ा कंपनी का मुनाफा, 1 साल में 315% चढ़े शेयर…

    By April 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    1 पर 3 बोनस शेयर देने का ऐलान, 334% बढ़ा कंपनी का मुनाफा, 1 साल में 315% चढ़े शेयर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है।

    कंपनी ने 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर अनाउंस किए हैं। यानी, मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल हर 1 शेयर पर निवेशकों को 3 बोनस शेयर देगी।

    यह पहला मौका है, जब कंपनी बोनस शेयर देने जा रही है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल ने अभी बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेटा का ऐलान नहीं किया है।

    कंपनी के शेयर शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में 5 पर्सेंट से अधिक की तेजी के साथ 2600.65 रुपये पर बंद हुए हैं।

    कंपनी के मुनाफे में 334% का जोरदार उछाल
    घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज (Motilal Oswal Financial) के मुनाफे में मार्च 2024 तिमाही में 334 पर्सेंट का तगड़ा उछाल आया है।

    जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल को 724.6 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

    एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी का प्रॉफिट 167 करोड़ रुपये था। मार्च 2024 तिमाही में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल का रेवेन्यू सालाना आधार पर 108 पर्सेंट बढ़कर 2141.3 करोड़ रुपये रहा है।

    एक साल पहले की समान अवधि में यह 1027.4 करोड़ रुपये था।

    एक साल में 315% बढ़ गया शेयरों का भाव
    मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के शेयरों में पिछले एक साल में जबरदस्त तेजी आई है। कंपनी के शेयर पिछले एक साल में 315 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल के शेयर 27 अप्रैल 2023 को 626.55 रुपये पर थे।

    घरेलू ब्रोकरेज फर्म के शेयर 26 अप्रैल 2024 को 2600.65 रुपये पर बंद हुए हैं। पिछले 6 महीने में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल के शेयरों में 168 पर्सेंट से अधिक का उछाल आया है। कंपनी के शेयर 27 अक्टूबर 2023 को 969.50 रुपये पर थे, जो कि अब 2600 रुपये के पार पहुंच गए हैं।

    वहीं, इस साल अब तक कंपनी के शेयरों में 107 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। यानी, कंपनी के शेयरों ने इस साल के 4 महीने में ही निवेशकों का पैसा डबल कर दिया है।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    श्रमिक समाज की आधारशिला हैं और उनके बिना विकास की कल्पना अधूरी: श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    April 30, 2026

    सुदूर बीजापुर में चिकित्सा चमत्कार : अत्यंत दुर्लभ बीमारी से जूझते शिशु को बचाया….

    April 30, 2026

    मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026: आर्थिक संकट के अंधेरे से उबरकर रोशन हुआ कुसुम बाई का घर…..

    April 30, 2026

    हादसे में मृतक परिवार को मिली बड़ी राहत: 2 लाख रुपए की सहायता स्वीकृत, सीएम कैंप कार्यालय बगिया में आवेदन के बाद त्वरित कार्रवाई….

    April 30, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.