Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»15 दिन में 40 प्रदर्शन, उम्मीदवारों को गांवों में जाने से रोका; पंजाब में किसानों से कैसे पार पाएगी बीजेपी…
    देश

    15 दिन में 40 प्रदर्शन, उम्मीदवारों को गांवों में जाने से रोका; पंजाब में किसानों से कैसे पार पाएगी बीजेपी…

    By April 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    15 दिन में 40 प्रदर्शन, उम्मीदवारों को गांवों में जाने से रोका; पंजाब में किसानों से कैसे पार पाएगी बीजेपी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पंजाब में भाजपा उम्मीदवारों को लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर प्रचार करने में मुश्किलें पेश आ रही हैं।

    खासतौर से ग्रामीण हिस्सों में, जहां विभिन्न किसान संगठनों ने राज्य में केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी के उम्मीदवारों को आने की इजाजत नहीं देने की अपील की है।

    बीजेपी अब तक पंजाब की 13 सीटों में से 9 पर अपने उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

    मालूम हो कि यहां कि सभी सीटों पर सातवें और आखिरी चरण में 1 जून को वोट डाले जाएंगे। अगर बीते 15 दिनों की बात करें तो यहां भाजपा उम्मीदवारों को विभिन्न किसान समूहों के करीब 40 विरोध प्रदर्शनों का सामना करना पड़ा है।

    उन्होंने न केवल बीजेपी विरोधी नारे लगाए और काले झंडे दिखाए, बल्कि कई मौकों पर उनके साथ धक्का-मुक्की भी हुई।

    संयुक्त किसान मोर्चा ने भाजपा उम्मीदवारों को विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में प्रचार करने की इजाजत नहीं देने की अपील की है।

    पंजाब पुलिस की खुफिया शाखा के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 15 विरोध प्रदर्शन फरीदकोट निर्वाचन क्षेत्र में हुए हैं। यहां से भाजपा ने हंसराज हंस को चुनावी मैदान में उतारा है।

    उन्होंने 4 अप्रैल को अपना प्रचार अभियान शुरू किया। इसके बाद से गायक-राजनेता को लगभग हर दिन किसान संघों के विरोध का सामना करना पड़ा है।

    पिछले बुधवार को अरैनवाला गांव में उत्तर पश्चिम दिल्ली के निवर्तमान सांसद हंसराज को किसानों ने रैली स्थल तक पहुंचने से रोक दिया।

    ऐसी स्थिति में एक एसपी-रैंक अधिकारी के नेतृत्व में बड़ी पुलिस इकाई को हस्तक्षेप करना पड़ा। इस दौरान 25 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।

    कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को Y कैटेगरी की सुरक्षा
    इस बीच, पंजाब कांग्रेस के 3 पूर्व नेताओं को केंद्र सरकार ने Y कैटेगरी की वीआईपी सुरक्षा मुहैया कराई है जिसके तहत इनकी सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बलों के कमांडो तैनात रहेंगे।

    इन तीन नेताओं में से 2 भाजपा में शामिल हो चुके हैं। सूत्रों ने बताया कि विक्रमजीत सिंह चौधरी, उनकी मां करमजीत कौर चौधरी और तजिंदर सिंह बिट्टू को केंद्रीय खुफिया एजेंसियों द्वारा खतरे का पता चला। इसे देखते हुए वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है।

    करमजीत कौर और बिट्टू हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं।  केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) को गृह मंत्रालय की ओर से सुरक्षा कवर प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

    फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को हाल ही में कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में निलंबित कर दिया था। 

    Related Posts

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026

    हिमालय की गोद से प्राप्त शुद्ध जल से निर्मित टेंसबर्ग, दिल्ली के बीयर बाजार में गुणवत्ता की नई क्रांति…

    May 22, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ऑल द बेस्ट,प्यारे बच्चों:CM विष्णु देव साय ने परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों को दिया आत्मविश्वास और सफलता का संदेश….

    February 17, 2026

    पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

    February 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

    February 16, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम 20 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा….

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.