Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»कश्मीर पर ईरान ने पाकिस्तान को झिड़का, ताकते रह गए शहबाज; जानें भारत की बड़ी जीत कैसे…
    देश

    कश्मीर पर ईरान ने पाकिस्तान को झिड़का, ताकते रह गए शहबाज; जानें भारत की बड़ी जीत कैसे…

    By April 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कश्मीर पर ईरान ने पाकिस्तान को झिड़का, ताकते रह गए शहबाज; जानें भारत की बड़ी जीत कैसे…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इजरायल से जंग जैसे हालातों के बीच ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी पाकिस्तान पहुंचे।

    पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने बांहे खोलकर स्वागत तो किया लेकिन, पाक के काले मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए। रायसी से चर्चा के दौरान शहबाज ने फिर कश्मीर राग अलापा और भारत के खिलाफ जहर उगला।

    वह रायसी से भी भारत के खिलाफ बयान चाह रहे थे लेकिन, नाकाम रहे। रायसी ने कश्मीर मसले पर एक शब्द नहीं कहा, सिर्फ गाजा पर बात की।

    ईरान का यह इस कदम भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक जीत है। ईरान से पहले सऊदी अरब भी कश्मीर पर भारत की संप्रभुता स्वीकार कर चुका है।

     ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी की पाक यात्रा के दौरान कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान का समर्थन नहीं करना भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कूटनीतिक जीत है।

    पाक पीएम शहबाज शरीफ के मंसूबे तब हवा में उड़ गए जब रायसी ने कश्मीर के बजाय सिर्फ इजरायली सेना का कत्लेआम झेल रहे गाजा शहर पर बात की। ईरान के इस हालिया कदम ने कश्मीर राग अलापने वाले पाकिस्तान की उम्मीदों पर फिर पानी फेर दिया है।

    जब शहबाज करने लगे भारत की बुराई, रायसी ने बात तक नहीं की

    ईरान ने कश्मीर पर पाकिस्तान को बुरी तरह झिड़का। ईरानी राष्ट्रपति इब्राहिम रायसी के साथ पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे।

    अचानक से शहबाज ने रायसी के सामने कश्मीर का मुद्दा उठा दिया। साथ ही ईरान से मामले में समर्थन भी मांगा। शहबाज ने अपने बयान में कहा कि गाजा में मुस्लिमों के साथ हो रहा अत्याचार असहनीय है। हजारों लोग मारे जा रहे हैं। इसी तरह कश्मीरी भी भारत सरकार के जुल्मों को सहन कर रहे हैं। 

    भारत की कूटनीतिक जीत

    कश्मीर पर रायसी की चुप्पी ने शहबाज को सन्न कर दिया। रायसी ने गाजा के मुद्दे पर पाकिस्तान को शुक्रिया जरूर कहा लेकिन, कश्मीर मसले पर एक शब्द नहीं कहा। ईरान का यह कदम न सिर्फ उसके संतुलित दृष्टिकोण दर्शाता है, भारत की कूटनीतिक जीत भी दिखाता है कि कश्मीर उसका आंतरिक मामला है।

    कश्मीर पर ईरान का कदम सऊदी अरब के हालिया बयान को समर्थन करता है, जिसमें उसने जम्मू-कश्मीर पर भारत की संप्रभुता का समर्थन किया था।

    रायसी ने पाकिस्तान का दौरा क्यों किया

    इजराइल के खिलाफ बन रहे युद्ध जैसे हालात के बीच ईरानी राष्ट्रपति रायसी अचानक से तीन दिनों के लिए पाकिस्तान पहुंच जाते हैं।

    ईरान का यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को देखते हुए रणनीति के तहत है।

    इस यात्रा का उद्देश्य ईरान और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों को सुधारना है, क्योंकि दोनों देशों ने पिछले महीने एक-दूसरे की धरती पर कथित आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ हवाई हमले किए थे। 

    Post Views: 6

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर में आईपीएल का रोमांच मैच 10 और 13 मई को, मुख्य सचिव ने तैयारियों की कमान संभाली, सुरक्षा और सुविधाओं के लिए कड़े निर्देश…..

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार -2026 : उदयपुर जनसमस्या निवारण शिविर में उमड़ा जनसैलाब, मंत्री राजेश अग्रवाल ने ग्रामीणों को सौंपी खुशहाली की सौगात….

    May 6, 2026

    सुशासन तिहार : राजस्व मंत्री ने अधिकारियों को चेताया जनसमस्याओं के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, डिजिटल किसान किताब बनाने में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला प्रदेश में अव्वल…..

    May 6, 2026

    बस्तर अंचल में बैंकिंग सुविधाओं में तेजी से विस्तार शांति और विकास का प्रतीक– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय….

    May 6, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.