Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्री साय…..
    छत्तीसगढ़

    छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्री साय…..

    News DeskBy News DeskNovember 25, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्री साय…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ की समृद्ध साहित्यिक, सांस्कृतिक और वैचारिक परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से राजधानी रायपुर में 8 से 10 जनवरी 2027 तक रायपुर साहित्य उत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रदेश के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध साहित्यकारों की गरिमामयी उपस्थिति में रायपुर साहित्य उत्सव के प्रतीक चिह्न का अनावरण और पोस्टर का विमोचन कर आयोजन की औपचारिक घोषणा की। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘युवा भारत’ निर्धारित की गई है।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ साहित्य, कला, संस्कृति और लोक परंपराओं की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध प्रदेश है। हमारी भाषाओं, बोलियों, लोककथाओं, गीत-संगीत और साहित्य में यहां के जनजीवन, सामाजिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना की गहरी अभिव्यक्ति मिलती है। रायपुर साहित्य उत्सव इस समृद्ध विरासत को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के साथ ही साहित्यिक संवाद, रचनात्मक अभिव्यक्ति और नई पीढ़ी को साहित्य से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा।

    छत्तीसगढ़ की साहित्यिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्री श्री साय

    मुख्यमंत्री ने कहा कि गत वर्ष छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में सीमित समय में रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन किया गया था। साहित्यकारों, आयोजन समिति और सभी सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन अत्यंत सफल रहा तथा देशभर में इसकी चर्चा हुई। उन्होंने गत वर्ष के सफल आयोजन के लिए सभी साहित्यकारों और आयोजन से जुड़े सदस्यों का अभिनंदन करते हुए कहा कि इस बार महोत्सव को और अधिक व्यापक, भव्य एवं गरिमामय स्वरूप दिया जाए।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि रायपुर साहित्य उत्सव देश के प्रमुख साहित्यिक आयोजनों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करे। यह आयोजन केवल साहित्यिक गतिविधियों तक सीमित न रहकर विचारों के आदान-प्रदान, सांस्कृतिक विविधता के सम्मान और नई रचनात्मक संभावनाओं के विस्तार का सशक्त मंच बने।

    जनजातीय भाषाओं और लोक साहित्य के संरक्षण को मिले विशेष प्राथमिकता

    मुख्यमंत्री श्री साय ने छत्तीसगढ़ की जनजातीय भाषाओं और लोक साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की गोंडी, हल्बी, कुड़ुख और सादरी सहित विभिन्न भाषाओं एवं बोलियों में लोकज्ञान, परंपराओं और साहित्य की अमूल्य विरासत समाहित है। इन भाषाओं में पीढ़ियों से संचित ज्ञान, लोककथाओं और सांस्कृतिक परंपराओं का दस्तावेजीकरण तथा संरक्षण आवश्यक है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य उत्सव में जनजातीय साहित्य, लोकभाषाओं और पारंपरिक रचनात्मक अभिव्यक्तियों को प्रमुख स्थान दिया जाना चाहिए। इससे न केवल हमारी सांस्कृतिक विविधता को व्यापक पहचान मिलेगी, बल्कि नई पीढ़ी भी अपनी जड़ों और समृद्ध विरासत से जुड़ सकेगी।

    युवाओं की रचनात्मक ऊर्जा को मिलेगा नया मंच

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस वर्ष साहित्य उत्सव की थीम ‘युवा भारत’ अत्यंत प्रासंगिक है। यह भारत की युवा शक्ति, भाषाई विविधता, विचारों की बहुलता और साझा भविष्य के संकल्प को अभिव्यक्त करती है।

    छत्तीसगढ़ की साहित्यिक समृद्धि को राष्ट्रीय फलक पर नई पहचान दिलाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्री श्री साय

    उन्होंने कहा कि साहित्य किसी भी समाज की संवेदनशीलता, विचारशीलता और रचनात्मक चेतना को समृद्ध करता है। ऐसे आयोजनों में युवाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, विचार साझा करने और अनुभवी साहित्यकारों से सीखने का अवसर मिल सके।

    मुख्यमंत्री ने गत वर्ष रायपुर साहित्य उत्सव के अंतर्गत प्रदेशभर में आयोजित कवि सम्मेलन प्रतियोगिताओं की सराहना करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता उन्हें उचित अवसर, प्रोत्साहन और व्यापक मंच उपलब्ध कराने की है। रायपुर साहित्य  उत्सव उभरते रचनाकारों को नई पहचान दिलाने और प्रदेश में साहित्यिक गतिविधियों को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

    साहित्यकारों ने साझा किए अनुभव, आयोजन को और व्यापक बनाने के दिए सुझाव

    इस अवसर पर प्रदेश के वरिष्ठ साहित्यकारों, कवियों और रचनाकारों ने गत वर्ष आयोजित रायपुर साहित्य उत्सव के अनुभव साझा किए तथा आगामी आयोजन को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

    साहित्यकारों ने कहा कि राजधानी रायपुर में इतने व्यापक स्तर पर साहित्य महोत्सव का आयोजन प्रदेश के साहित्यिक जगत के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। गत वर्ष के आयोजन से साहित्यकारों और रचनाकारों में नई ऊर्जा तथा उत्साह का संचार हुआ है। इस पहल ने छत्तीसगढ़ की साहित्यिक प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की नई संभावनाएं भी विकसित की हैं।

    साहित्यकारों ने साहित्य, कला और संस्कृति के संरक्षण एवं प्रोत्साहन के प्रति राज्य सरकार की संवेदनशीलता की सराहना की। उन्होंने कहा कि साहित्यिक गतिविधियों को शासन स्तर पर प्रोत्साहन मिलने से रचनाकारों का मनोबल बढ़ता है और नई पीढ़ी भी साहित्य एवं सृजन के क्षेत्र में आगे आने के लिए प्रेरित होती है।

    साहित्यकारों ने गत वर्ष के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, राज्य सरकार और आयोजन समिति के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी साहित्य उत्सव को सफल बनाने में सक्रिय सहभागिता का विश्वास दिलाया।

    मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी साहित्यकारों और आयोजन समिति के सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सामूहिक प्रयासों से रायपुर साहित्य उत्सव छत्तीसगढ़ की साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार श्री पंकज झा, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री आर. कृष्णा दास, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष श्री शशांक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रेस अधिकारी श्री आलोक सिंह, जनसंपर्क विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव, मुख्यमंत्री के विशेष सचिव श्री रजत बंसल सहित प्रदेशभर से आए वरिष्ठ साहित्यकार, कवि, कवयित्रियां, लेखक, लेखिकाएं एवं साहित्य और सृजन जगत से जुड़े गणमान्यजन उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान….

    November 25, 2026

    बेमेतरा मंडी में कृषि उपजों की खरीदी-बिक्री का हुआ शुभारंभ, बेहतर दाम मिलने से खिले किसानों के चेहरे…

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव….

    November 25, 2026

    जल जीवन मिशन ने बदली पहाड़ी गांव गहन्दर की तस्वीर, पानी जुटाने की जद्दोजहद से मिली मुक्ति….

    November 25, 2026

    पारस पोर्टल की तृतीय समीक्षा बैठक: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रमुख योजनाओं एवं विकास परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने के दिए निर्देश….

    November 25, 2026

    इलाज की चिंता से मुक्ति: छत्तीसगढ़ में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए सुरक्षा कवच बनी आयुष्मान योजना….

    November 25, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    घर बैठे मोबाइल से मिला धान विक्रय का टोकन, कबीरधाम जिले के कोठार केंद्र में किसान ने बेचा 50 क्विंटल धान….

    November 25, 2026

    बेमेतरा मंडी में कृषि उपजों की खरीदी-बिक्री का हुआ शुभारंभ, बेहतर दाम मिलने से खिले किसानों के चेहरे…

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर उभरा चंदलीडीह, रामनामी संस्कृति के साथ रोमांचक पर्यटन का मिलेगा अनूठा अनुभव….

    November 25, 2026

    छत्तीसगढ़ की लोक परंपराओं और साहित्यिक विरासत को देश-दुनिया तक पहुंचाएगा रायपुर साहित्य उत्सव: मुख्यमंत्री साय…..

    November 25, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.