Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा….
    छत्तीसगढ़

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा….

    News DeskBy News DeskNovember 10, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  मंगलवार को जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ पहुंचकर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 220 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल सहित परसगढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। मंत्री ने अधिकारियों, इंजीनियरों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा की विस्तृत जानकारी ली।

    स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने सबसे पहले मनेंद्रगढ़ स्थित 220 बिस्तर वाले सिविल अस्पताल पहुंचकर वहां चल रहे कार्यों एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसके बाद वे परसगढ़ी स्थित निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां उन्होंने निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों, शेष निर्माण कार्यों तथा उन्हें पूरा करने के लिए निर्धारित समय-सीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा

    निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों और गुणवत्ता के सभी मापदंडों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और आपसी समन्वय बनाकर कार्यों को तय समय-सीमा में पूर्ण कराया जाए।

    चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगी नई दिशा

    मंत्री जायसवाल ने कहा कि परसगढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज केवल एक भवन निर्माण परियोजना नहीं है, बल्कि यह पूरे एमसीबी जिले और आसपास के क्षेत्रों के लिए चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। मेडिकल कॉलेज के शुरू होने से प्रदेश के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध होंगे। साथ ही क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। इससे स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्यों की प्रगति पर लगातार नजर रखी जाए और जहां भी किसी प्रकार की तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या आ रही है, उसका तत्काल समाधान किया जाए, ताकि विकास कार्यों को समय पर पूरा किया जा सके। निरीक्षण के दौरान सीजीएमएससी छत्तीसगढ़ के एमडी रितेश अग्रवाल सहित प्रशासनिक अधिकारी, विभागीय अधिकारी, इंजीनियर एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा

    मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का कथन

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उन्हें बेहतर बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। परसगढ़ी में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इससे आने वाले समय में चिकित्सा शिक्षा को बढ़ावा मिलने के साथ आम नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी कार्य निर्धारित मापदंडों के अनुरूप और तय समय-सीमा में पूरे किए जाएं। निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की जाएगी, ताकि क्षेत्रवासियों को जल्द से जल्द इन विकास कार्यों का लाभ मिल सके।

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा

    News Desk

    Related Posts

    मनेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शिलान्यास….

    November 10, 2026

    कवर्धा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सपरिवार मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व, गौ माता को खिलाया प्रसाद….

    November 10, 2026

    हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’, लर्निंग लाइसेंस मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भेजा शुभकामना पत्र….

    November 10, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माणाधीन स्वास्थ्य परियोजनाओं का निरीक्षण, गुणवत्ता और समय-सीमा पर दिया जोर….

    November 10, 2026

    बच्चों की मुस्कान के बीच मना मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जन्मदिन, आंगनबाड़ी में साझा किया न्योता भोज….

    November 10, 2026

    राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना….

    November 10, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मनेंद्रगढ़ को मिली बड़ी सौगात: 8.68 करोड़ की लागत से बनेगा भव्य नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया शिलान्यास….

    November 10, 2026

    कवर्धा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सपरिवार मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व, गौ माता को खिलाया प्रसाद….

    November 10, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निर्माण कार्यों का निरीक्षण, मेडिकल कॉलेज की प्रगति का लिया जायजा….

    November 10, 2026

    हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत का समाधान, सोनहत के राजेश के घर पहुँची मुख्यमंत्री की ‘पाती’, लर्निंग लाइसेंस मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भेजा शुभकामना पत्र….

    November 10, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.