Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जशपुर-हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना से महिला किसानों को मिली नई सौगात….
    छत्तीसगढ़

    जशपुर-हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना से महिला किसानों को मिली नई सौगात….

    News DeskBy News DeskNovember 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जशपुर-हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना से महिला किसानों को मिली नई सौगात….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में किसानों को खेती के नए एवं लाभकारी विकल्पों से जोड़ने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना के अंतर्गत दुलदुला क्षेत्र की महिला किसानों ने पहली बार गेंदा फूल की व्यावसायिक खेती शुरू कर सफलता की नई राह खोली है।

    हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना के तहत जिला प्रशासन के सहयोग एवं सीएसओ हर्षा ट्रस्ट के सहयोग से जनपद पंचायत दुलदुला क्षेत्र में महिला किसानों को आजीविका संवर्धन से जोड़ने के लिए यह अभिनव पहल की गई है। इसके माध्यम से महिला किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ वैकल्पिक एवं लाभकारी कृषि गतिविधियों के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

    दीपावली पर्व के अवसर पर 5 नवंबर 2026 को महिला किसानों द्वारा उत्पादित गेंदा फूलों की पहली तुड़ाई की गई।
    इसके बाद फूलों को बिक्री के लिए कोरबा भेजा गया, जहां महिला किसानों को कुल 8 हजार रुपये की आय प्राप्त हुई। दुलदुला क्षेत्र में पहली बार व्यावसायिक स्तर पर गेंदा फूल का उत्पादन एवं विपणन महिला किसानों के लिए उत्साहजनक उपलब्धि साबित हुआ है।

    पारंपरिक खेती के साथ बढ़ेंगे आय के नए अवसर

    इस पहल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आजीविका के नए साधनों से जोड़ना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर विकसित करना है। गेंदा फूल की खेती से महिला किसान त्योहारों एवं बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन कर अतिरिक्त आमदनी अर्जित कर सकेंगी।

    हाई इम्पैक्ट मेगा वाटरशेड परियोजना के माध्यम से जल एवं प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग के साथ ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल से क्षेत्र की अन्य महिला किसानों को भी व्यावसायिक फूलों की खेती अपनाने के लिए प्रेरणा मिलेगी।
    यह पहल महिला सशक्तिकरण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और ग्रामीण आजीविका संवर्धन का सकारात्मक उदाहरण बन रही है।
    आने वाले समय में इससे जशपुर जिले में व्यावसायिक फूलों की खेती को नई पहचान मिलने की उम्मीद है।

    News Desk

    Related Posts

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण….

    November 9, 2026

    गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    November 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत….

    November 9, 2026

    जशपुर के 13 गांवों की बदलेगी तस्वीर, 3,921 किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ, CM विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ की बगिया बैराज परियोजना का किया भूमिपूजन…..

    November 9, 2026

    12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला का आयोजन…..

    November 9, 2026

    दीपावली पर बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विद्यालय परिसर का किया अवलोकन, शैक्षणिक वातावरण की ली जानकारी….

    November 9, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खण्डसरा में किया नवीन ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण….

    November 9, 2026

    गुरु का आशीर्वाद ही मेरी जनसेवा की सबसे बड़ी प्रेरणा: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय….

    November 9, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिरकीनारा आगमन पर जनप्रतिनिधियों ने किया आत्मीय स्वागत….

    November 9, 2026

    जशपुर के 13 गांवों की बदलेगी तस्वीर, 3,921 किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ, CM विष्णु देव साय ने 79.38 करोड़ की बगिया बैराज परियोजना का किया भूमिपूजन…..

    November 9, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.