Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»पाकिस्तान में आतंकियों की टारगेटेड किलिंग से भारत का इनकार, रिपोर्ट को बताया प्रोपेगेंडा…
    विदेश

    पाकिस्तान में आतंकियों की टारगेटेड किलिंग से भारत का इनकार, रिपोर्ट को बताया प्रोपेगेंडा…

    By April 5, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    पाकिस्तान में आतंकियों की टारगेटेड किलिंग से भारत का इनकार, रिपोर्ट को बताया प्रोपेगेंडा…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पाकिस्तान में टारगेटेड हत्याओं के पीछे हाथ होने से भारत ने इनकार किया है।

    भारतीय विदेश मंत्रालय ने इन आरोपों को झूठा और एंटी-इंडिया प्रोपेगेंडा बताया। दरअसल, ब्रिटेन के अखबार द गार्जियन की एक रिपोर्ट में इस तरह आरोप लगाए गए थे, जिसमें कहा गया कि आतंकियों के खात्मे के लिए पाकिस्तान में भारत टारगेटेड किलिंग्स को अंजाम दे रहा है।

    इस रिपोर्ट के आते ही दुनिया भर में हंगामा सा मच गया।हालांकि, भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर यह पहले ही कह चुके हैं कि दूसरे देशों में लक्षित हत्याएं कराना भारत सरकार की नीति नहीं है।

    द गार्जियन की रिपोर्ट में दावा किया गया कि नई दिल्ली ने उन लोगों को निशाना बनाने की नीति अपनाई है, जिन्हें वह भारत के लिए खतरा मानता है।

    रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में पुलवामा हमला हुआ था। इसके बाद से भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने 20 ऐसी हत्याओं को अंजाम दिया है।

    इसमें कहा गया कि पाकिस्तान से मिले सबूतों और सीमा के दोनों ओर के खुफिया अधिकारियों के इंटरव्यू से बातें सामने आईं।

    रिपोर्ट में एक अज्ञात भारतीय अधिकारी का हवाला देते हुए कहा कि भारत इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद और रूस की केजीबी से प्रभावित है, जो कि विदेशी धरती पर टारगेटेड किलिंग्स में शामिल रही हैं। 2018 में सऊदी पत्रकार जमाल खशोगी की हत्या के उनसे तार जोड़े गए। 

    खालिस्तानी अलगाववादी निज्जर की हत्या का मामला भी खूब गरमाया
    रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारियों ने कुछ हत्याओं को लेकर सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि, स्वतंत्र तौर पर इनकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।

    पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि ये हत्याएं UAE में स्थापित भारतीय खुफिया विभाग के स्लीपर सेल की मदद से की गईं।

    इससे पहले, अमेरिका और कनाडा भी भारत पर विदेशी धरती पर हत्याओं और ऐसे प्रयासों में शामिल होने का आरोप लगा चुके हैं।

    कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पिछले साल सितंबर में इसे लेकर बड़ा दावा किया था। उन्होंने कहा कि खालिस्तानी अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में भारत के शामिल होने का संदेह है।

    जून में सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर निज्जर को गोली मार दी गई थी, जो कि एक कनाडाई नागरिक और भारत में वांटेड आतंकी था। हालांकि, भारत ने इस आरोप को बेतुका बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    बारहमासी सड़क से जुड़ गया पहाड़ों के बीच बसा चाऊरडोंगरी….

    April 23, 2026

    महतारी वंदन से संवर रहा भविष्य: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय…..

    April 23, 2026

    साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर….

    April 23, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद…..

    April 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.