Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सेवा संकल्प अभियान : 07 अक्टूबर को नगर में निकलेगी भव्य सेवा ज्योति यात्रा, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ की तैयारियों की समीक्षा….
    छत्तीसगढ़

    सेवा संकल्प अभियान : 07 अक्टूबर को नगर में निकलेगी भव्य सेवा ज्योति यात्रा, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ की तैयारियों की समीक्षा….

    News DeskBy News DeskOctober 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सेवा संकल्प अभियान : 07 अक्टूबर को नगर में निकलेगी भव्य सेवा ज्योति यात्रा, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ की तैयारियों की समीक्षा….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत 07 अक्टूबर को दुर्ग जिला मुख्यालय में सेवा ज्योति कलश यात्रा एवं ‘विकसित भारत का संकल्प’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे।

    आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी कार्य मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने दुर्ग जिला प्रशासन, संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं आम नागरिकों के साथ संयुक्त समीक्षा बैठक की। बैठक में श्री सुरेन्द्र कौशिक, श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, श्री विनोद अरोरा, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह सहित जिला प्रशासन के अधिकारी और आयोजन से जुड़े नोडल विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

    मंत्री श्री यादव ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान जनसेवा के प्रति आभार व्यक्त करने, विकसित भारत/2047 का सामूहिक संकल्प लेने तथा केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाली सेवा ज्योति यात्रा को प्रशासन और आम नागरिकों के समन्वय से सफल एवं प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने तथा कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 07 अक्टूबर को प्रशासनिक अधिकारी, आम नागरिक तथा स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं सुबह 09 बजे तक पटेल चौक में एकत्र होंगे। यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद सेवा ज्योति वाहन के साथ यात्रा प्रारंभ होगी।सेवा ज्योति यात्रा पटेल चौक से महात्मा गांधी की प्रतिमा, आदर्श कन्या विद्यालय मार्ग और मेनोनाइट चर्च मार्ग से होते हुए रविशंकर स्टेडियम पहुंचेगी। यात्रा के दौरान नागरिकों, विद्यार्थियों एवं विभिन्न संस्थाओं की सहभागिता रहेगी। सभी प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

    केबिनेट मंत्री श्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ की तैयारियों की समीक्षा

    रविशंकर स्टेडियम में बनेगी आकर्षक मानव श्रृंखला और रंगोली

    रविशंकर स्टेडियम में प्रतिभागियों द्वारा मानव श्रृंखला बनाई जाएगी। इसके पश्चात रंगोली के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, जनभागीदारी और विकसित भारत का संदेश प्रस्तुत किया जाएगा। कार्यक्रम की फोटो एवं वीडियोग्राफी भी की जाएगी।उच्च शिक्षा विभाग द्वारा बैडमिंटन कोर्ट में विकसित भारत की थीम पर 60×60 आकार की भव्य एवं आकर्षक रंगोली तैयार की जाएगी। यह रंगोली 07 अक्टूबर से आम नागरिकों के अवलोकन के लिए खुली रहेगी।

    मंचीय कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत, संबोधन तथा सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कार्यक्रम को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रदर्शित की जाएंगी।कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों एवं प्रतिभागियों के लिए वाहन पार्किंग की व्यवस्था जेआरडी स्कूल मैदान, सुराना कॉलेज, समृद्धि बाजार परिसर तथा गोड़वाना भवन परिसर में की गई है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग प्रदान करें।

    News Desk

    Related Posts

    मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा……

    October 3, 2026

    इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा…..

    October 3, 2026

    एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    October 3, 2026

    वैश्विक निवेश मानचित्र पर छत्तीसगढ़ की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल, SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए सिंगापुर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 3, 2026

    प्रदेशवासियों को मिलेगा बेहतर, तेज और सुरक्षित आवागमन, बारिश के बाद 672 करोड़ से अधिक के 24 सड़क-पुल निर्माण कार्यों को मिलेगी रफ्तार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…..

    October 2, 2026

    सेवा सेतु शिविर में ग्रामीणों को एक ही मंच पर मिला विभिन्न योजनाओं का लाभ, वन मंत्री केदार कश्यप ने हितग्राहियों को सौंपी आवास की चाबी, वनाधिकार पत्र और योजना सहायता….

    October 2, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा संकल्प अभियान : 07 अक्टूबर को नगर में निकलेगी भव्य सेवा ज्योति यात्रा, केबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव ने अधिकारियों एवं नागरिकों के साथ की तैयारियों की समीक्षा….

    October 3, 2026

    मेहनत और लगन से प्रतिभाओं ने बढ़ाया परिवार व समाज का गौरव- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा……

    October 3, 2026

    इतिहास रचने के लिए अटूट परिश्रम और निरंतर प्रयास ज़रूरी – मंत्री टंक राम वर्मा…..

    October 3, 2026

    एशिया कप विजेता गीता यादव से मिले उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा….

    October 3, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.