Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»विष्णु भैया की महतारी वंदन से बेटियों के सपनों को मिल रही उड़ान, उमा सिंह हर माह संवार रहीं बिटिया का भविष्य….
    छत्तीसगढ़

    विष्णु भैया की महतारी वंदन से बेटियों के सपनों को मिल रही उड़ान, उमा सिंह हर माह संवार रहीं बिटिया का भविष्य….

    News DeskBy News DeskAugust 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें अपने परिवार के बेहतर भविष्य के लिए आर्थिक निर्णय लेने का अवसर देने वाली महतारी वंदन योजना ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना से मिलने वाली नियमित आर्थिक सहायता अब महिलाओं के लिए केवल घरेलू जरूरतों को पूरा करने का माध्यम नहीं, बल्कि बचत और भविष्य की बेहतर योजना का आधार भी बन रही है।
    सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटिया की निवासी श्रीमती उमा सिंह ने महतारी वंदन योजना से मिली आर्थिक सहायता को अपनी बिटिया के उज्ज्वल भविष्य से जोड़कर एक प्रेरणादायी पहल की है। उन्हें योजना के तहत हर माह मिलने वाली 1,000 रूपए की राशि वे अपनी बेटी के नाम पर पोस्ट ऑफिस में जमा कर रही हैं। उनका उद्देश्य भविष्य में इस बचत का उपयोग बेटी की पढ़ाई-लिखाई और अन्य आवश्यकताओं के लिए करना है।

    आज की छोटी बचत, कल बेटी के सपनों की बड़ी उड़ान
    उमा सिंह बताती हैं कि महतारी वंदन योजना के तहत हर माह मिलने वाली राशि उनके लिए आर्थिक सहारा है। उन्होंने इस राशि को तत्काल खर्च करने के बजाय अपनी बेटी के भविष्य के लिए सुरक्षित रखने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि नियमित रूप से की जा रही यह छोटी-सी बचत आने वाले समय में बेटी की शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक सहयोग बनेगी।
    उमा सिंह की यह पहल बताती है कि शासन की योजनाओं से मिलने वाली आर्थिक सहायता का उपयोग महिलाएं अपनी प्राथमिकताओं के अनुरूप किस तरह परिवार के भविष्य को मजबूत बनाने में कर रही हैं। नियमित राशि ने उनमें बचत की आदत विकसित करने के साथ आर्थिक निर्णय लेने का आत्मविश्वास भी बढ़ाया है।

    महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत आधार बनी योजना
    महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। योजना की राशि से महिलाएं घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति करने के साथ बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, बचत और भविष्य की जरूरतों के लिए भी आर्थिक आधार तैयार कर रही हैं।
    उमा सिंह ने इस सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि  विष्णु भैया ने महतारी वंदन योजना के माध्यम से उन्हें अपनी बेटी के भविष्य के लिए बचत करने का अवसर दिया है। उन्होंने कहा कि योजना से मिलने वाली राशि उनके लिए अपनी बिटिया के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक छोटी लेकिन महत्वपूर्ण शुरुआत है।
    जब महिलाओं को नियमित आर्थिक संबल मिलता है, तो वे केवल अपनी वर्तमान जरूरतें ही पूरी नहीं करतीं, बल्कि आने वाले कल की मजबूत नींव भी तैयार करती हैं। महतारी वंदन योजना की राशि से शुरू हुई उनकी यह बचत आज उनकी बेटी के सपनों को सुरक्षित करने की दिशा में एक उम्मीद बन गई है।

    News Desk

    Related Posts

    सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : पारिवारिक हकत्याग की रजिस्ट्री में अभिलाष को मिली 46,846 रुपये की राहत, बचत की पूरी राशि बहनों को दी उपहार में….

    October 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा, निजी डबरी और तालाब निर्माण के लिए 5.01 करोड़ रुपये स्वीकृत…..

    October 13, 2026

    शिक्षकों का समर्पण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बना रहा सशक्त- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…..

    October 13, 2026

    सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील….

    October 13, 2026

    शोधग्रंथ पर्यावरण संरक्षण और अकादमिक उत्कृष्टता का उत्कृष्ट संगम – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा….

    October 13, 2026

    पीएमजीएसवाई की बदहाल सड़कों पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सख्त, गारंटी अवधि में शामिल सड़कों का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत कराने के निर्देश, लापरवाही पर होगी कार्रवाई…..

    October 13, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सेवा संकल्प अभियान: सेवा की कहानी : पारिवारिक हकत्याग की रजिस्ट्री में अभिलाष को मिली 46,846 रुपये की राहत, बचत की पूरी राशि बहनों को दी उपहार में….

    October 13, 2026

    सेवा संकल्प अभियान : वीबी-जी रामजी योजना से ग्रामीण आजीविका को मिलेगा बढ़ावा, निजी डबरी और तालाब निर्माण के लिए 5.01 करोड़ रुपये स्वीकृत…..

    October 13, 2026

    शिक्षकों का समर्पण प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था को बना रहा सशक्त- शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव…..

    October 13, 2026

    सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का गंभीरता से निराकरण करें- मुख्य सचिव विकासशील….

    October 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.