Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»’धान के साथ दलहन-तिलहन की खेती बढ़ाएं, मत्स्य पालन व डेयरी को दें नई उड़ान’, ’प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने विभागवार समीक्षा में दिए निर्देश’…..
    छत्तीसगढ़

    ’धान के साथ दलहन-तिलहन की खेती बढ़ाएं, मत्स्य पालन व डेयरी को दें नई उड़ान’, ’प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ने विभागवार समीक्षा में दिए निर्देश’…..

    News DeskBy News DeskAugust 18, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी, मत्स्य पालन, पशुधन विकास विभाग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री रामविचार नेताम ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में विभागवार समीक्षा बैठक ली।

    उन्होंने कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन, पंचायत, पशुपालन, आदिम जाति विकास सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    ’फसल विविधीकरण पर जोर, दलहन-तिलहन का रकबा बढ़ाने के निर्देश’
    कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री नेताम ने जिले में दलहन-तिलहन के रकबे को और बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को धान के साथ दलहन एवं तिलहन की खेती के लिए प्रेरित किया जाए। किसानों को फसल परिवर्तन से होने वाले आर्थिक लाभ और शासन की प्रोत्साहन योजनाओं की जानकारी भी दी जाए, ताकि अधिक से अधिक किसान फसल विविधीकरण को अपनाएं।

    ’मत्स्य पालन लाभदायक व्यवसाय, अधिक से अधिक ग्रामीणों को जोड़ें’
    मत्स्य पालन विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने कहा कि मत्स्य पालन लाभदायक व्यवसाय है। जिले में अधिक से अधिक ग्रामीणों और हितग्राहियों को इससे जोड़ा जाए तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

    उन्होंने एकीकृत कृषि प्रणाली को बढ़ावा देने के निर्देश देते हुए कहा कि स्व-सहायता समूहों और ग्रामीणों को बकरी पालन, कुक्कुट पालन, मत्स्य पालन, सब्जी एवं फूलों की खेती जैसी गतिविधियों से जोड़ा जाए।

    ’डेयरी उद्योग को दें बढ़ावा’
    मंत्री श्री नेताम ने कहा कि कोरिया जिले में डेयरी उद्योग की अपार संभावनाएं हैं। यहां के पशुपालकों तथा डेयरी से जुड़े ग्रामीणों और किसानों को इससे जोड़ने के लिए कार्य किया जाए, ताकि दूध उत्पादन के साथ गौपालन को भी बढ़ावा मिल सके।

    ’खाद-बीज वितरण में पारदर्शिता और समयबद्धता जरूरी’
    मंत्री श्री नेताम ने कृषि एवं उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को खाद और बीज समय पर तथा पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

    उन्होंने मिलेट्स को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीणों को मुनगा (मोरिंगा) की खेती के लिए प्रोत्साहित करने कहा। उन्होंने कहा कि मुनगा की खेती पोषण के साथ-साथ व्यवसाय की दृष्टि से भी लाभप्रद है।

    ’सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित निराकरण पर जोर’
    बैठक में मंत्री ने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों की भी समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती रोक्तिमा यादव ने बताया कि जिले में अब तक 2015 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 1440 शिकायतों का निराकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राजस्व से संबंधित शिकायतें अधिक प्राप्त हुई हैं और उनका त्वरित गति से निराकरण किया जा रहा है। मंत्री ने लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

    ’प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी पर सख्ती, गुणवत्ता से समझौता नहीं’
    मंत्री श्री नेताम ने प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं होने देने और योजना के क्रियान्वयन में पूरी पारदर्शिता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सोनहत जनपद में निर्माणाधीन एकलव्य छात्रावास की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में गुणवत्ता सुनिश्चित करने कहा।

    ’नवनिर्मित जिला अस्पताल का कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश’
    स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए मंत्री ने नवनिर्मित जिला अस्पताल के शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और आम लोगों को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।

    ’बच्चों की सुविधाओं और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान’
    स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मंत्री ने विद्यार्थियों को दिए जाने वाले गणवेश एवं साइकिल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों को शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, ताकि उन्हें पढ़ाई में किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनमें शिक्षा के प्रति रुचि बढ़े।

    ’कोरिया के पर्यटन को नई पहचान देने के लिए बने कार्ययोजना’
    वन विभाग तथा गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व की समीक्षा के दौरान मंत्री श्री नेताम ने कहा कि कोरिया में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को विकसित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार कर कार्य किया जाए। उन्होंने जंगलों में आग की रोकथाम तथा वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदारी और तत्परता से कार्य करने के निर्देश दिए।

    बैठक में विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना राजवाड़े, पुलिस अधीक्षक श्री हरीश राठौर, गुरु घासीदास-तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के संचालक श्री सौरभ सिंह, वन मंडलाधिकारी श्री चंद्रशेखर शंकर सिंह परदेशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री योगेंद्र श्रीवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
    समाचार क्रमांक 66

    News Desk

    Related Posts

    नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात….

    August 18, 2026

    सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…

    August 18, 2026

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, एवं विभागीय सचिव, श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संयुक्त रूप से संबोधित किया गया…..

    August 18, 2026

    बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश…..

    August 18, 2026

    राष्ट्रपति भवन में गूंजी धमतरी के मांदर की थाप, स्वतंत्रता दिवस पर ‘जय गढ़िया बाबा दल’ ने बिखेरा छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का जादू…..

    August 18, 2026

    वक्फ बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने यूसीसी समिति सदस्यों से की सौजन्य मुलाकात…..

    August 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    नवा रायपुर में करेंसी डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी से RBI महाप्रबंधक ने की मुलाकात….

    August 18, 2026

    सुशासन से समृद्धि की ओर बढ़ रहा सुकमा, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर…

    August 18, 2026

    खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयाल दास बघेल, एवं विभागीय सचिव, श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले द्वारा विभागीय गतिविधियों एवं उपलब्धियों पर आज छत्तीसगढ संवाद के आडिटोरियम (अटल नगर, नवा रायपुर) में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संयुक्त रूप से संबोधित किया गया…..

    August 18, 2026

    बस्तर में कनेक्टीविटी बढ़ाने विशेष जोर, सड़कों और पुल-पुलियों के काम दिसम्बर तक पूर्ण करने के निर्देश…..

    August 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.