Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो का निज्जर हत्याकांड पर नया बयान, इस बार भारत पर बदले सुर…
    विदेश

    कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो का निज्जर हत्याकांड पर नया बयान, इस बार भारत पर बदले सुर…

    By March 29, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    कनाडाई PM जस्टिन ट्रूडो का निज्जर हत्याकांड पर नया बयान, इस बार भारत पर बदले सुर…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    कनाडा के प्रधान मंत्री जस्टिन ट्रूडो ने एक बार फिर खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड पर बयान दिया है।

    हालांकि इस बार उनके सुर बदले हुए नजर आए। गुरुवार को एक सवाल के जवाब में ट्रूडो ने कहा कि वे निज्जर की हत्या की जांच में भारत सरकार के साथ रचनात्मक सहयोग की उम्मीद कर रहे हैं।

    ट्रूडो सरकार पर लगातार आरोप लगते रहे हैं कि निज्जर मर्डर केस में वह अपनी जांच पूरी करने के बजाय भारत पर अनर्गल आरोप लगाता रहा है।

    इस बार ट्रूडो ने कहा कि कनाडाई धरती पर उसी के देश के नागरिक की हत्या ऐसा मामला है, जिसे गंभीरता से लेना चाहिए। 

    कनाडा में केबल पब्लिक अफेयर्स चैनल (सीपीएसी) के अनुसार प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो से पूछा गया था कि कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जांच में भारत से कैसा सहयोग मिल रहा है? जबकि उसने खुद भारत पर आरोप मामले में संलिप्तता के आरोप लगाए  हैं।

    ट्रूडो ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, कनाडा की धरती पर एक कनाडाई नागरिक की हत्या एक ऐसी घटना है जिसे हम सभी को बेहद गंभीरता से लेना चाहिए।

    कनाडाई पीएम ने आगे कहा कि उसके वे आरोप जिसमें कहा गया कि भारतीय सरकार के एजेंट इसमें शामिल थे, ये ऐसे आरोप हैं कि जिसे हमने हल्के रूप में नहीं कहा है। कनाडाई नागरिकों को ऐसी साजिशों से बचाने के लिए हमारी जिम्मेदारी है, जिसे हमे बहुत गंभीरता से लेने की जरूरत है।”

    बता दें कि भारत ने पहले ही इस तरह के आरोपों को निराधार बताया है।

    वहीं, सीपीएसी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में ट्रूडो ने कहा कि कनाडाई सरकार उचित जांच सुनिश्चित कर रही है। कनाडाई पीएम ने कहा, “यही कारण है कि हम कानून के अनुसार के कार्य कर रहे हैं और हमारी न्याय प्रणाली और पुलिस स्वतंत्रता के साथ अपना काम कर रही है।”

    इसके अलावा, उन्होंने कहा कि वे इस मामले की तह तक जाने के लिए भारत सरकार के साथ रचनात्मक रूप से काम करना चाहते हैं।

    गौरतलब है कि खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर, जिसे 2020 में NIA ने आतंकवादी घोषित किया था, की 18 जून 2023 की शाम को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में एक गुरुद्वारे से बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

    ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारत सरकार की भूमिका का आरोप लगाया था, जिसे भारत ने खारिज कर दिया था और इससे दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध खराब हो गए थे।

    भारत ने आरोपों को “बेतुका” बताते हुए खारिज कर दिया था। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, कनाडा इस हत्या पर अपने दावे को साबित करने के लिए कोई सबूत पेश नहीं कर पाया।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    पोड़ी में विकास को मिली नई रफ्तार: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ₹126 करोड़ से अधिक के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया

    February 16, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने लोकतंत्र सेनानी से की मुलाकात

    February 16, 2026

    मंत्री रामविचार नेताम 20 फरवरी को करेंगे एकलव्य विद्यालयों की समीक्षा….

    February 16, 2026

    शासन की योजनाओं से सशक्त हुईं महिलाएं : श्रीमती मनबासों बनीं ‘लखपति दीदी’….

    February 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    February 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    232425262728  
    « Jan    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.