Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री आवास योजना: छत्तीसगढ़ में बदल रही लाखों परिवारों की जिंदगी…
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री आवास योजना: छत्तीसगढ़ में बदल रही लाखों परिवारों की जिंदगी…

    News DeskBy News DeskJune 12, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्रधानमंत्री आवास योजना: छत्तीसगढ़ में बदल रही लाखों परिवारों की जिंदगी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: अपना घर हर व्यक्ति का सबसे बड़ा सपना होता है। एक ऐसा आशियाना जहां परिवार सुरक्षित रहे, बच्चों का भविष्य संवर सके और जीवन सम्मान के साथ आगे बढ़े। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में यह सपना लाखों परिवारों के लिए साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना और पीएम जनमन योजना के माध्यम से प्रदेश के गरीब, वंचित और विशेष पिछड़ी जनजातियों के परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे उनके जीवन में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन आया है।

    कभी कच्चे मकानों में रहने को मजबूर परिवार बरसात के दिनों में सबसे अधिक परेशान होते थे। छत टपकती थी, दीवारें कमजोर पड़ जाती थीं और पूरे परिवार को असुरक्षा के बीच जीवन यापन करना पड़ता था। आज वही परिवार पक्के और सुरक्षित घरों में रहकर सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। इन घरों में स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली और स्वच्छ ईंधन जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध हो रही हैं, जिससे जीवन स्तर में उल्लेखनीय सुधार आया है।

    ’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आवासहीनों को मिल रहा सम्मानजनक जीवन का आधार’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की मंशा है कि प्रदेश का कोई भी पात्र परिवार आवास योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से आवास प्लस 2.0 के अंतर्गत व्यापक सर्वेक्षण अभियान संचालित किया जा रहा है, ताकि पूर्व में छूट गए पात्र परिवारों को भी योजना से जोड़ा जा सके।

    ’जशपुर जिले में आवासीय क्रांति’

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के गृह जिले जशपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना ने विकास और सामाजिक परिवर्तन का नया अध्याय लिखा है। जिले में अब तक 1 लाख 26 हजार 18 आवास स्वीकृत किए जा चुके हैं, जिनमें से 93 हजार 506 आवास पूर्ण होकर हितग्राहियों को लाभान्वित कर चुके हैं। हजारों परिवार अब अपने पक्के घरों में सुरक्षित और गरिमामय जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

    इसी प्रकार पीएम जनमन योजना के अंतर्गत वर्ष 2023 से 2025 तक जिले में 2,040 आवास स्वीकृत किए गए, जिनमें से 1,494 से अधिक आवास पूर्ण हो चुके हैं। विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा परिवारों को भी इन योजनाओं के माध्यम से स्थायी और सुरक्षित आवास उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे उनके जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है।

    ’मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आवासहीनों को मिल रहा सम्मानजनक जीवन का आधार’

    ’जनजातीय विकास का सशक्त माध्यम बना पीएम-जनमन’

    पीएम-जनमन योजना केवल आवास निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जनजातीय समुदायों के समग्र विकास का अभियान है। इसके माध्यम से सुरक्षित आवास, स्वच्छ पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पोषण, सड़क और दूरसंचार संपर्क जैसी आवश्यक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। साथ ही आजीविका के स्थायी अवसर उपलब्ध कराकर जनजातीय समुदायों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

    ’सभी पात्र परिवारों तक पहुंचेगा योजना का लाभ’

    जशपुर जिले में आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के अंतर्गत 1 लाख 2 हजार 371 परिवारों का पुनः सर्वे किया गया है। पात्रता के आधार पर इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

    प्रधानमंत्री आवास योजना केवल मकान निर्माण की योजना नहीं है, बल्कि यह गरीब परिवारों को सुरक्षा, सम्मान और बेहतर भविष्य प्रदान करने का सशक्त माध्यम बन चुकी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में यह अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है और हजारों परिवारों के सपनों को साकार कर रहा है।

    News Desk

    Related Posts

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश…..

    June 12, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्व. सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला….

    June 12, 2026

    मिनीमाता महतारी जतन योजना बनी सहारा, नागेश्वरी को मिली प्रसूति सहायता, आर्थिक सहयोग से नवजात शिशु के बेहतर पालन-पोषण में मिली मदद…..

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन……

    June 12, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    BMO/BPM एवं सेक्टर मेडिकल ऑफिसर्स की समीक्षा बैठक संपन्न*  

    June 12, 2026

    रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश…..

    June 12, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्व. सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

    June 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग का विशेष अभियान: 350 वाहनों की जांच, 5.50 लाख का जुर्माना वसूला….

    June 12, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.