Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»नैनो यूरिया और डीएपी से बदली किसान पंकज राजवाड़े की किस्मत, अन्य किसानों से की नवाचार अपनाने की अपील…..
    छत्तीसगढ़

    नैनो यूरिया और डीएपी से बदली किसान पंकज राजवाड़े की किस्मत, अन्य किसानों से की नवाचार अपनाने की अपील…..

    News DeskBy News DeskJune 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    नैनो यूरिया और डीएपी से बदली किसान पंकज राजवाड़े की किस्मत, अन्य किसानों से की नवाचार अपनाने की अपील…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: आधुनिक कृषि तकनीकों और उन्नत उर्वरकों के प्रयोग से किसान अब न केवल अपनी खेती की लागत कम कर रहे हैं, बल्कि मुनाफा भी कमा रहे हैं।  नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग कृषि में उत्पादन लागत को कम करके और फसल की पैदावार बढ़ाकर आय में सीधा इजाफा करता है। पारंपरिक खादों (जैसे यूरिया और डीएपी) की तुलना में ये नैनो उर्वरक प्रति एकड़ 100 रूपए से लेकर 250 रूपए तक की सीधी बचत कराते हैं, साथ ही उपज में लगभग 10 प्रतिशत तक की वृद्धि दर्ज की गई है। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत जगदीशपुर के प्रगतिशील किसान श्री पंकज राजवाड़े हैं, जिन्होंने नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के सफल इस्तेमाल से अपनी किसानी को एक नई और लाभदायक दिशा दी है।

    दो वर्षों से कर रहे हैं सफल प्रयोग

    श्री पंकज राजवाड़े पिछले दो वर्षों से अपने खेतों में पारंपरिक भारी-भरकम खादों की बोरियों के बजाय नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का निरंतर उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन तरल नैनो उर्वरकों के उपयोग से फसलों में बेहद शानदार और सकारात्मक परिणाम देखने को मिले हैं। उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही है कि इससे खेती की शुरुआती लागत में भारी कमी आई है और पैदावार बेहतर होने से मुनाफा भी तेजी से बढ़ रहा है। पारंपरिक खादों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की उर्वरा शक्ति घटती हैए वहीं नैनो उत्पाद पर्यावरण के अनुकूल होते हैं और लंबे समय तक जमीन को स्वस्थ रखते हैं।

    हर फसल के लिए उपयोगी और छिड़काव में आसान

    प्रगतिशील किसान पंकज ने बताया कि नैनो उर्वरकों का प्रयोग केवल एक-दो नहीं, बल्कि लगभग सभी प्रकार की फसलों में किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि आलू, टमाटर, बैंगन, लहसुन, प्याज सहित विभिन्न व्यावसायिक फसलों एवं सभी प्रकार की सब्जियों में इसका प्रभावी उपयोग किया जा सकता है। पारंपरिक उर्वरकों की तुलना में इसकी लागत कम होने से खर्च में कमी आती है, वहीं ढुलाई और भंडारण भी अधिक सुविधाजनक हो जाता है। तरल स्वरूप में उपलब्ध होने के कारण इसे पानी में घोलकर पत्तियों पर आसानी से स्प्रे किया जाता है। पौधों को पोषक तत्व सीधे प्राप्त होने से फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता में वृद्धि होती है, जिससे खेती में अधिक लाभ प्राप्त होता है।

    किसान भाइयों से की मार्मिक अपील

    अपनी इस सफलता से उत्साहित होकर और खेती को लाभ का व्यवसाय बनाने के उद्देश्य से, श्री पंकज राजवाड़े ने क्षेत्र के अन्य किसान भाईयों से अपील की है। उन्होंने कहा मैं सभी किसान भाईयों से निवेदन करता हूँ कि वे समय के साथ बदलें और नैनो यूरिया तथा नैनो डीएपी का अपने खेतों में उपयोग करें। इसका बहुत ही बेहतरीन रिजल्ट है। आप सभी इसका लाभ उठाएं और अपनी खेती को उन्नत बनाएं।  उन्होंने कहा कि नैनो उर्वरकों की 500 मिलीलीटर की बोतल पारंपरिक खाद की एक बोरी का विकल्प होती है। इसके प्रयोग से उर्वरक खरीदने के साथ.साथ ढुलाई और भंडारण का खर्च भी कम हो जाता है। जगदीशपुर के किसान पंकज राजवाड़े की यह सफलता अन्य किसानों के लिए एक प्रेरणा है। कृषि विभाग द्वारा लगातार किसानों से आधुनिक और पर्यावरण के अनुकूल कृषि उत्पादों का प्रयोग करने का आग्रह किया जाता है, जिससे न केवल मिट्टी की उर्वरता शक्ति बनी रहे बल्कि किसानों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो।

    News Desk

    Related Posts

    दुगली वन धन विकास केंद्र ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, धमतरी की महिलाएं वनोपज से बना रहीं उत्पाद, केंद्र ने किया 4.37 करोड़ रुपए का कारोबार…..

    July 23, 2026

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता….

    July 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू….

    July 23, 2026

    बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश….

    July 23, 2026

    सूरज की रोशनी से जगमगाए घर, महिलाओं की जिंदगी भी हुई रोशन….

    July 23, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने शहीद चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर किया नमन….

    July 23, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    दुगली वन धन विकास केंद्र ने बदली ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी, धमतरी की महिलाएं वनोपज से बना रहीं उत्पाद, केंद्र ने किया 4.37 करोड़ रुपए का कारोबार…..

    July 23, 2026

    मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया की त्वरित पहल से आकाशीय बिजली से मृतक की पत्नी को मिली 4 लाख रुपये की मुआवजा सहायता….

    July 23, 2026

    छत्तीसगढ़ में सड़क सुरक्षा के लिए आईआईटी मद्रास के साथ ऐतिहासिक एमओयू, डेटा-आधारित हाइपरलोकल इंटरवेंशन कार्यक्रम शुरू….

    July 23, 2026

    बाल श्रम पर जीरो टॉलरेंस, हर मुक्त बच्चे के पुनर्वास पर होगा विशेष फोकस, बाल अधिकार संरक्षण आयोग की समीक्षा बैठक में बहुस्तरीय कानूनी कार्रवाई और समयबद्ध पुनर्वास के निर्देश….

    July 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.