Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, ग्राम हरिहरपुर में जनता से सीधा संवाद, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश….
    छत्तीसगढ़

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, ग्राम हरिहरपुर में जनता से सीधा संवाद, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश….

    News DeskBy News DeskMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, ग्राम हरिहरपुर में जनता से सीधा संवाद, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज जनदर्शन कार्यक्रम के तहत सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के ग्राम हरिहरपुर पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय भेंट-मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास संबंधी मांगों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली, राजस्व, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को मंत्री श्री अग्रवाल के समक्ष रखा। मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि शासन की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना और जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

    उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद और जनभावनाओं से जुड़ाव ही सुशासन का वास्तविक आधार है। क्षेत्रवासियों की अपेक्षाओं, विश्वास और विकास के संकल्प को पूरा करने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गंभीरता से परीक्षण कर शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

    मंत्री श्री अग्रवाल ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी तथा पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार गांव, गरीब, किसान और आम नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्य सचिव विकासशील ने की रेल परियोजनाओं की समीक्षा, कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन कार्यों में तेजी के निर्देश…..

    May 29, 2026

    बस्तर में चिकित्सा की अलख जगाने वाले पद्मश्री डॉ. गोडबोले दंपति का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया आत्मीय अभिनंदन

    May 29, 2026

    नियद नेल्लानार 2.0 बस्तर के सुदूर अंचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ, मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा….

    May 29, 2026

    किसानों की समृद्धि और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता: मंत्री रामविचार नेताम….

    May 29, 2026

    सुशासन तिहार 2026: टेम्पू में 30 मई को आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर…..

    May 29, 2026

    ’आदिवासी संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा’…..

    May 29, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्य सचिव विकासशील ने की रेल परियोजनाओं की समीक्षा, कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन कार्यों में तेजी के निर्देश…..

    May 29, 2026

    नियद नेल्लानार 2.0 बस्तर के सुदूर अंचलों में 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ, मुख्य सचिव विकासशील ने की समीक्षा….

    May 29, 2026

    जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, ग्राम हरिहरपुर में जनता से सीधा संवाद, त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश….

    May 29, 2026

    बस्तर में चिकित्सा की अलख जगाने वाले पद्मश्री डॉ. गोडबोले दंपति का वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया आत्मीय अभिनंदन

    May 29, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.