Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार बस्तर मुन्ने शिविर में गर्भवती महिलाओें का गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार: मंत्री लखन लाल देवागंन….
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार बस्तर मुन्ने शिविर में गर्भवती महिलाओें का गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार: मंत्री लखन लाल देवागंन….

    News DeskBy News DeskMay 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार बस्तर मुन्ने शिविर में गर्भवती महिलाओें का गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार: मंत्री लखन लाल देवागंन….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: विकास खण्ड केशकाल ग्राम पंचायत आडे़ंगा में सुशासन शिविर स्थापित करने एवं आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे सुशासन तिहार के अन्तर्गत 15 मई 2026 को ग्राम पंचायत आड़ेंगा में वृहद जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।

    कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री श्री लखन लाल देवागंन मुख्य अतिथि के रूप सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में सांसद श्री भोजराज नाग, केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल, जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदनी पोटाई उपस्थित थे। मुख्य अतिथि द्वारा जल संसाधन विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, राजस्व विभाग, समाज कल्याण विभाग, उद्यानिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित सभी विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का गहन निरीक्षण किया गया।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर पहूंचकर टोकरीयों में रखें सुपोषण आहारों के बारे में जानकारी लेते हुए गर्भवती महिलाओें का गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन्न किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेनू प्रकाश, महिला एवं बाल विकास विभाग के द्वारा विभाग में संचालित महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, सुकन्या समृध्दि योजना, नोनी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना एवं अन्य सभी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

    जिला महिला सशक्तिकरण टीम द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं के अन्तर्गत जागरूकता एवं प्रचार-प्रसार हेतु बैनर पोस्टर चस्पा कर महिलाओं एवं बालिकाओं के वैधानिक/संवैधानिक अधिकारों के प्रति प्रतिद्धिता, उनके समानता के अधिकार को स्थापित करने, महिलाओं एवं बालिकाओें के खिलाफ होने वाले हिंसा का विरोध तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा महिला संरक्षण एवं सशक्तिकरण, बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने, लैंगिक समानता पर जागरूकता फैलाना, समाज में महिलाओं की भागीदारी एवं सुरक्षा को सुनिश्चित करना। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत जिले में किशोरी बालिकाओं की सुरक्षा करना, भु्रणहत्या, कन्या शिशु हत्या जैसे अमानवीय कृत्यों के प्रति जागरूक करना, बालक-बालिका के शिक्षा का बढ़ावा देना, लैंगिक पूर्वाग्रह के खिलाफ जागरूकता फैलाना, लड़कियों के लिए कल्याणकारी सेवाओं को बेहतर बनाना, शिशु लिंगानुपात में कमी को रोकना, महिलाओं के सशक्तिकरण मुद्दो के प्रति जागरूक करना, महतारी स्वच्छता प्रबंधन के प्रति जागरूकता पोषण के महत्व एवं सही पोषण की जानकारी देते हुए एनीमिया से कैसे बचाव किया जा सकता है इसकी भी जानकारी दी गयी। ग्राम पंचायत में महिलाओं एवं किशोरियांे को महिलाओं एवं बच्चो से संबन्धित कानूनी अधिकारो से जागरूक करने हेतु भारतीय न्याय सहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता कार्य स्थल पर यौन प्रतिषेध नियम, टोन्ही प्रताड़ना अधिनियम, लैंगिक अपराधो से बालको का संरक्षण अधिनियम, चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098, महिला हेल्प लाईन नंबर 181, एम्बुलेंस सेवा 108, स्वास्थ्य सेवा 102 के बारे में जानकारी देने के साथ ही बालिकाओं को शिक्षा, पोषण, चिकित्सा देखभाल, भेदभाव, हिंसा एवं बाल विवाह से सुरक्षा में आने वाली असमानताओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को योजनाओं से संबंधित ब्रोसर वितरण किया गया।

    शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग से जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रेनू प्रकाश, श्रीमती ज्ञाना मण्डावी प्रभारी परियोजना अधिकारी केशकाल, सेक्टर सुपरवाईजर, श्रीमती रीना सिंह ठाकुर जिला मिशन समन्वयक, जेण्डर विशेषज्ञ माधुरी उसेण्डी, आ.बा.कार्यकर्ताएं, अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    रेत के अवैध उत्खनन पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई जोरों पर, खनिज विभाग का मैदानी अमला खनन क्षेत्रों में लगातार कर रहा है निगरानी….

    May 18, 2026

    सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट में जनप्रतिनिधियों की भूमिका एवं दायित्व पर उन्हें दिया गया प्रजेन्टेशन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की रही गरिमामयी उपस्थिति एवं महापौर रहे उपस्थित….

    May 18, 2026

    झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन….

    May 18, 2026

    द्वितीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला में डेटा हार्मोनाइजेशन पर हुआ मंथन, शासकीय आंकड़ों की गुणवत्ता, एकरूपता और उपयोगिता बढ़ाने पर दिया गया जोर…..

    May 18, 2026

    डामर की अनुपलब्धता के कारण सड़क डामरीकरण के नहीं हो पा रहे कार्य, उच्च स्तर पर चर्चा कर वैकल्पिक रास्ता निकाले, सुधारे सड़कों की दशा: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन…..

    May 18, 2026

    ’बस्तर में सुशासन का सफर : अब गाँव की चौखट तक पहुँची बस सेवा’…..

    May 18, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार बस्तर मुन्ने शिविर में गर्भवती महिलाओें का गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार: मंत्री लखन लाल देवागंन….

    May 18, 2026

    रेत के अवैध उत्खनन पर प्रदेशव्यापी कार्रवाई जोरों पर, खनिज विभाग का मैदानी अमला खनन क्षेत्रों में लगातार कर रहा है निगरानी….

    May 18, 2026

    सॉलिड वेस्ट मेनेजमेंट में जनप्रतिनिधियों की भूमिका एवं दायित्व पर उन्हें दिया गया प्रजेन्टेशन, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन की रही गरिमामयी उपस्थिति एवं महापौर रहे उपस्थित….

    May 18, 2026

    झापरा सुशासन शिविर में मौके पर ही बांटे गए 35 प्रमाण पत्र, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, किसानों का हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन….

    May 18, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.