Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….
    छत्तीसगढ़

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    News DeskBy News DeskApril 21, 2026No Comments6 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर:  “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत विकासखण्डों में निर्धारित ग्राम पंचायत में शिविर स्थल पर 01 मई 2026 से 10 जून 2026 के दौरान “जन समस्या निवारण शिविर“ का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी एवं शासकीय योजनाओं के प्रति व्यापक जनजागरूकता सुनिश्चित की जाएगी। हितग्राहीमूलक योजनाओं के आवेदन पत्र/प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे एवं आवेदन (मांग/शिकायत) भी आमंत्रित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा जारी आदेशानुसार सुशासन तिहार-2026 अंतर्गत “जन समस्या निवारण शिविर“ आयोजित किए जाने हेतु स्थान, तिथि एवं दिन का निर्धारण किया गया है एवं दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप शिविर के सफल आयोजन हेतु प्रभारी अधिकारी एवं सहायक नियुक्त किया गया है।

    जिसमें 01 मई 2026 को विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत कल्स्टर/शिविर स्थल बरकेला (सखौली आम का बगीचा) में 25 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर आयोजित होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर होंगे। इसी प्रकार 02 मई 2026 को विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत शिविर स्थल डकई (पंचायत भवन के पास) 19 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर होंगे, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लुण्ड्रा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा होंगे। 02 मई 2026 को विकासखण्ड बतौली अंतर्गत शिविर स्थल चिरंगा (उ.स्वा.के. बगीचा के पास) 14 ग्राम पंचायतों में शिविर होगें।

    शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बतौली होंगे। 06 मई 2026 को विकासखण्ड उदयपुर अंतर्गत शिविर स्थल लक्ष्मणगढ़ (हाई स्कूल परिसर के पास) 23 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर होंगें। 08 मई 2026 को विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत शिविर स्थल कमलेश्वरपुर (प्री मै.बा.छा. केम्प नं. 02) में 17 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट होंगे।

    09 मई 2026 को विकासखण्ड बतौली अंतर्गत शिविर स्थल घोघरा (मा.शा. परिसर) में 14 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार बतौली एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बतौली होंगे। 09 मई 2026 को विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत शिविर स्थल झेराडीह (प्रा.शा.व पंचायत भवन परिसर) में 20 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर आयोजित होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लुण्ड्रा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा होंगे। 13 मई 2026 को विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत शिविर स्थल पोड़ी (हाई स्कूल मैदान) में 18 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार लखनपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर होंगे।

    15 मई 2026 को विकास खण्ड सीतापुर अंतर्गत शिविर स्थल मूरता (पंचायत भवन के पास) 16 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एंव सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीतापुर होंगे। 16 मई 2026 को विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत शिविर स्थल बड़ादमाली (पंचायत भवन के पास) 21 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर होंगे। विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत शिविर स्थल महारानीपुर (मा.शा. प्रांगण) में 16 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट होंगे। 20 मई 2026 को विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत शिविर स्थल बिल्हमा (बाजार शेड के पास) 19 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) लुण्ड्रा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लुण्ड्रा होंगे। 22 मई 2026 को विकासखण्ड उदयुपर अंतर्गत शिविर स्थल मुड़गांव (मा.शा. के पास)में 14 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा। शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर होंगे।

    इसी प्रकार विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत शिविर स्थल पुहपुटरा (उ.मा. वि. मैदान) में 18 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर आयोजित होंगे, शिविर प्रभारी तहसीलदार लखनपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर होंगे। 23 मई 2026 को विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत शिविर स्थल उडुमकेला (गोठान के पास) 11 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट होंगे। 29 मई 2026 को विकासखण्ड बतौली अंतर्गत शिविर स्थल बिरिमकेला (मा.शा. परिसर) में 14 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार बतौली एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बतौली होंगे। विकासखण्ड सीतापुर अंतर्गत शिविर स्थल बनेया (हाई स्कूल ग्राउण्ड) में 14 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीतापुर होंगे। वहीं 30 मई 2026 को विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत शिविर स्थल बेलदगी (देव सरना मैदान) में 20 ग्राम पंचायतो हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार लखनपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर होंगे। इसी प्रकार 03 जून 2026 को विकासखण्ड सीतापुर अंतर्गत शिविर स्थल शिवनाथपुर (हाई स्कूल के पास) में 12 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीतापुर होंगे।

    05 जून 2026 को विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गतशिविर स्थल हर्राटिकरा (सांडबार वन देवी मंदिर के सामने) 27 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर होंगे। इसी दिन विकासखण्ड लखनपुर अंतर्गत शिविर स्थल लटोरी (हाई स्कूल मैदान) में 18 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत लखनपुर होंगे। 06 जून 2026 को विकासखण्ड अम्बिकापुर अंतर्गत शिविर स्थल खलिबा (उ.मा.वि. परिसर) में 28 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर होंगे, शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार अम्बिकापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बिकापुर होंगे। इसी दिन विकासखण्ड लुण्ड्रा अंतर्गत शिविर स्थल रीरी (ग्राम शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर प्रभारी अधिकारी तहसीलदार लुण्ड्रा एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद लुण्ड्रा होंगे। इसी प्रकार 10 जून 2026 को विकासखण्ड उदयपुर अंतर्गत शिविर स्थल ललाती (सेजेस विद्यालय परिसर) में 22 ग्राम पंचायतों हेतु शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उदयपुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उदयपुर होंगे।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    किकिरगेटा उद्वहन सिंचाई योजना हेतु 30.68 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति….

    April 21, 2026

    रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर….

    April 21, 2026

    मंत्रालय में सिविल सर्विस डे मनाया गया….

    April 21, 2026

    प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार….

    April 21, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में अंतिम व्यक्ति तक पहुंची सरकार….

    April 21, 2026

    सुशासन तिहार-2026 : 1 मई से 10 जून तक जिले में “जन समस्या निवारण शिविरों” का होगा आयोजन….

    April 21, 2026

    मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर…..

    April 21, 2026

    किकिरगेटा उद्वहन सिंचाई योजना हेतु 30.68 करोड़ की पुनरीक्षित स्वीकृति….

    April 21, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.