Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»चांद पर रूस और चीन करने जा रहे ऐसा काम, जो कोई नहीं कर पाया; नासा (NASA)-इसरो (ISRO) भी हैरान…
    विदेश

    चांद पर रूस और चीन करने जा रहे ऐसा काम, जो कोई नहीं कर पाया; नासा (NASA)-इसरो (ISRO) भी हैरान…

    By March 11, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    चांद पर रूस और चीन करने जा रहे ऐसा काम, जो कोई नहीं कर पाया; नासा (NASA)-इसरो (ISRO) भी हैरान…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 उतारकर इतिहास रचा। अब दुनिया के दो शक्तिशाली देश चांद पर ऐसा कारनामा करने जा रहे हैं, जो आजतक कोई नहीं कर पाया है।

    रूस और चीन ने ऐलान किया है कि वे चांद पर संयुक्त रूप से एक परमाणु रिएक्टर बनाने जा रहे हैं। यह रिएक्टर चांद पर बिजली पैदा करने में मदद करेगा।

    रूस और चीन इस मिशन से अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा को तगड़ा झटका देने की तैयारी कर रहे हैं।

    रूस की अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस ने 2035 तक चंद्रमा पर एक ऑटोमैटिक परमाणु रिएक्टर बनाने के लिए चीन के साथ काम करने की योजना की घोषणा की है।

    प्रस्तावित रिएक्टर चंद्र बेस को बिजली देने में मदद करेगा जिसे दोनों देश संयुक्त रूप से संचालित करेंगे।

    तकरीबन तीन साल पहले 2021 में, रोस्कोसमोस और चीन की अंतरिक्ष एजेंसी (सीएनएसए) ने खुलासा किया था कि उनका इरादा चंद्रमा पर एक बेस बनाने का है, जिसका नाम अंतरराष्ट्रीय चंद्र अनुसंधान स्टेशन (आईएलआरएस) है, जिसके बारे में उन्होंने उस समय दावा किया था कि यह “सभी देशों के लिए खुला होगा।” 

    हालांकि, चीन और रूस से खराब संबंधों के कारण नासा के अंतरिक्ष यात्रियों को इस बेस पर जाने की अनुमति मिलने की संभावना नहीं है। क्योंकि 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद अमेरिका के रूस पर प्रतिबंधों की झड़ी लगाई थी। 

    रोस्कोस्मोस के महानिदेशक यूरी बोरिसोव ने रूस के सरकारी मीडिया टीएएसएस को बताया, “आज हम अपने चीनी सहयोगियों के साथ मिलकर चंद्र सतह पर एक बिजली इकाई को स्थापित करने के लिए एक परियोजना पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं, जो संभवत: 2033-2035 तक पूरा हो जाएगा।”

    बोरिसोव ने कहा कि इस मिशन में सबसे अधिक चुनौती इंसानों की उपस्थिति के बिना रिएक्टर को संचालित करना होगा। हालांकि इसे पूरा करने के लिए आवश्यक तकनीकी समाधान “लगभग तैयार हैं।”

    रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, रोस्कोस्मोस इस बेस को बनाने के लिए चंद्रमा पर माल स्थानांतरित करने के लिए बड़े पैमाने पर परमाणु-संचालित रॉकेटों का उपयोग करने पर भी विचार कर रहा है, लेकिन एजेंसी अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि इन अंतरिक्ष यान को सुरक्षित रूप से कैसे बनाया जाए। 

    यहां यह भी गौर करने वाली बात है कि रूस और चीन में से कोई भी चांद पर इंसानों को सफलतापूर्वक लैंड नहीं करा पाया है।

    ऐसे में चांद पर इतने बड़े मिशन के लिए दोनों का पिछला ट्रैक रिकॉर्ड काफी जटिल है। पिछले साल, 47 वर्षों में रूस का पहला चंद्रमा मिशन लूना -25 लैंडर चंद्रमा की सतह पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.