Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»भारत ने LAC के पास भेजे 10 हजार सैनिक, अभी और भी तैयारी; चीन बोला- इससे शांति नहीं मिलेगी…
    देश

    भारत ने LAC के पास भेजे 10 हजार सैनिक, अभी और भी तैयारी; चीन बोला- इससे शांति नहीं मिलेगी…

    By March 9, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    भारत ने LAC के पास भेजे 10 हजार सैनिक, अभी और भी तैयारी; चीन बोला- इससे शांति नहीं मिलेगी…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख की सीमा पर कई सालों से जारी तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच भारत ने चीन की हरकतों को देखते हुए और सैनिकों की तैनाती का फैसला लिया है।

    हालांकि चीन को ये पसंद नहीं आ रहा है। चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को कहा कि विवादित सीमा पर और सैनिक तैनात करने का भारत का कदम “तनाव कम करने के लिए अनुकूल नहीं है”। 

    मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, भारत ने चीन के साथ अपनी विवादित सीमा को मजबूत करने के लिए अपनी पश्चिमी सीमा से हटाकर 10,000 सैनिकों की एक टुकड़ी को उत्तरी सीमा के नजदीक तैनात कर दिया है।

    भारत के इस रणनीतिक कदम से चीन भड़का हुआ है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता माओ निंग ने कहा, “हम भारत के साथ मिलकर सीमा और उसके आसपास के क्षेत्रों में शांति और स्थिरता के लिए काम करने को तैयार हैं। LAC को लेकर भारत के कदम शांति स्थापित करने के पक्ष में नहीं हैं।”

    बता दें कि चीन के साथ तनाव को देखते हुए बरेली में स्थित उत्तर भारत (यूबी) एरिया को एक पूर्ण आर्मी कोर में तब्दील किया जाएगा। वर्तमान में यह मुख्य रूप से प्रशासनिक, ट्रेनिंग और अन्य शांति उद्देश्यों के लिए तैयार एक मतबूत फॉर्मेशन है। अब इसे अतिरिक्त पैदल सेना, तोपखाने, विमानन, वायु रक्षा और इंजीनियर ब्रिगेड के साथ एक पूर्ण कोर में परिवर्तित किया जाएगा। 

    हमारे सहयोगी न्यूजपेपर हिन्दुस्तान टाइम्स (HT) से बात करते हुए पूर्व उत्तरी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुडा (सेवानिवृत्त) ने बताया था, “उत्तर भारत (यूबी) एरिया की एलएसी के साथ कुछ परिचालन जिम्मेदारियां होती हैं, लेकिन एक बड़े पैमाने पर प्रशासनिक मुख्यालय होने के कारण यह क्षेत्र युद्ध लड़ने जैसे कार्यों के लिए व्यवस्थित नहीं था।

    हालांकि, अब केंद्रीय क्षेत्र के लिए यहां अतिरिक्त सैनिकों की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही यूबी क्षेत्र को कोर मुख्यालय में परिवर्तित करना एक अच्छा कदम है। इससे चीन के साथ एलएसी पर बढ़ते विवाद के बीच परिचालन क्षमता मजबूत होगी।”

    सेना चाहती है कि यूबी एरिया को 3,488 किलोमीटर लंबी वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के मध्य क्षेत्र की सुरक्षा के लिए एक ऑपरेशनल कोर में तब्दील किया जाए।

    भारत और चीन पहले सैन्य और राजनयिक चैनलों के माध्यम से बातचीत बनाए रखने पर सहमत हुए हैं, और हाल ही में सीमा मुद्दों को हल करने पर एक बैठक भी की है।

    चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने आगे कहा, “चीन सीमावर्ती क्षेत्रों की शांति और स्थिरता की रक्षा के लिए भारत के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। हम मानते हैं कि भारत का कदम शांति की रक्षा के लिए अनुकूल नहीं है और तनाव कम करने के लिए भी ठीक नहीं है।”

    भारत ने हिमालय से लगे उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में चीन के साथ सटी 532 किमी (331 मील) सीमा की रक्षा के लिए अपनी पश्चिमी सीमा से 10,000 सैनिकों को तैनात किया है। इस कदम से भड़के चीन ने कहा, “सीमावर्ती क्षेत्रों में भारत की सैन्य तैनाती में बढ़ोतरी से सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति को शांत करने या इन क्षेत्रों में शांति तथा सुरक्षा कायम रखने में मदद नहीं मिलती है।” 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.