Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»मुइज्जू ने दिखाई आंख तो भारत ने दिया जवाब, मालदीव के करीब बनेगा नौसेना बेस; अब क्या करेगा चीन का ‘गुलाम’…
    देश

    मुइज्जू ने दिखाई आंख तो भारत ने दिया जवाब, मालदीव के करीब बनेगा नौसेना बेस; अब क्या करेगा चीन का ‘गुलाम’…

    By March 4, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    मुइज्जू ने दिखाई आंख तो भारत ने दिया जवाब, मालदीव के करीब बनेगा नौसेना बेस; अब क्या करेगा चीन का ‘गुलाम’…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    भारत मालदीव के करीब लक्षद्वीप के मिनिकॉय में नौसेना बेस शुरू करने वाला है।

    भारत का यह कदम हिंद महासागर में स्थित द्वीप देश की गाल एक तमाचे की तरह देखा जा रहा है। उल्लेखनीय है कि जब से मालदीव में मोहम्मद मुइज्जू की सरकार बनी है तब से ही भारत के साथ दोस्ती में खटास आने लगी है।

    राष्ट्रपति बनते ही मुइज्जू ने अपने आका चीन को खुश करने के लिए भारतीय सैनाओं को अपने देश से बाहर निकालने का फैसला किया।

    इस ऐलान के बाद से दोनों देशों के बीच स्थिति और भी बदतर होती चली गई। अब जब भारत रणनीतिक रूप से जरूरी इस क्षेत्र में नौसेना बेस शुरू करने जा रहा है तो इस कदम से मालदीव को जरूर मिर्ची लगने वाली है।

    बढ़ेगी भारत की निगरानी
    भारतीय नौसेना ने शनिवार देर रात एक बयान में कहा कि भारत मालदीव में चीन की बढ़ती उपस्थिति को लेकर सशंकित है। नौसेना के मुताबिक, इस नए बेस की वजह से इस इलाके में भारत की निगरानी को विस्तार मिलेगा।

    नौसेना के बयान के अनुसार, भारत के लक्षद्वीप द्वीप समूह पर 6 मार्च को खुलने वाला नया बेस, मौजूदा छोटी टुकड़ी को स्वतंत्र नौसेना यूनिट में बदल देगा।

    उल्लेखनीय है कि भारत का लक्षद्वीप मालदीव से लगभग 130 किलोमीटर (80 मील) उत्तर में स्थित हैं। जहां मिनिकॉय द्वीप पर तैयार किया जाने वाला नया नौसैनिक अड्डा मालदीव से निकटतम बिंदु पर स्थित है।

    भारत की नौसेना का लक्षद्वीप के कवरत्ती द्वीप पर पहले से ही एक बेस है लेकिन नया बेस मालदीव से लगभग 258 किलोमीटर (160 मील) की दूरी पर स्थित है।

    समुद्री डकैती पर कसेगी नकेल
    नौसेना ने कहा, “मिनिकॉय लक्षद्वीप का सबसे दक्षिणी द्वीप है जो संचार की महत्वपूर्ण समुद्री लाइनों तक फैला हुआ है।”

    नौसेना ने कहा कि यह बेस समुद्री डकैती रोधी और मादक द्रव्य रोधी अभियानों को बढ़ावा देगा और यह रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण द्वीपों पर सुरक्षा बुनियादी ढांचे को तैयार करेगा।

    तय सीमा से पहले भारत ने बुलाए सैनिक
    बता दें गुरुवार को तकनीकी विशेषज्ञों की भारत की पहली असैन्य टीम मालदीव में एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर का संचालन करने वाले सैन्यकर्मियों की जगह लेने वहां पहुंच गई है।

    मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने अपने देश से भारतीय सैन्यकर्मियों के पहले समूह की वापसी के लिए 10 मार्च की समयसीमा तय की थी।

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने अपने साप्ताहिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर को संचालित करने के लिए तकनीकी कर्मियों की पहली टीम मालदीव पहुंच गई है।

    यह हेलीकॉप्टर को संचालित करने वाले मौजूदा कर्मियों का स्थान लेगी।’’

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    एशियाई मंच पर चमकी छत्तीसगढ़ की बेटी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी ज्ञानेश्वरी यादव को बधाई….

    May 13, 2026

    मलपुरीकला समाधान शिविर में जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण, 165 आवेदनों का मौके पर समाधान, सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित….

    May 13, 2026

    प्रधानमंत्री आवास से बदली सरस्वती की जिंदगीए पक्के घर ने दिया बुढ़ापे को सहारा….

    May 13, 2026

    केंद्रीय राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ग्रामीण विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की…..

    May 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.