Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर: सुदूर वनांचल एवं बैगा जनजाति बहुल क्षेत्र में घर-घर पहुँचा शुद्ध नल जल….
    छत्तीसगढ़

    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर: सुदूर वनांचल एवं बैगा जनजाति बहुल क्षेत्र में घर-घर पहुँचा शुद्ध नल जल….

    News DeskBy News DeskFebruary 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    हर घर जल योजना से ग्राम कन्हारी में बदली पेयजल की तस्वीर: सुदूर वनांचल एवं बैगा जनजाति बहुल क्षेत्र में घर-घर पहुँचा शुद्ध नल जल….
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: जल जीवन मिशन के तहत चल रही हर घर जल योजना से ग्रामीणों का जीवन काफी आसान हो गया है। कबीरधाम जिले के बोड़ला विकासखंड के दूरस्थ वनांचल और बैगा जनजाति बहुल ग्राम कन्हारी में अब गांव के हर घर तक नल कनेक्शन के माध्यम से साफ और पर्याप्त पानी मिल रहा है, जिससे कई सालों पुरानी पेयजल की समस्या दूर हो गई है। इससे लोगों के जीवन में सुविधा, सुरक्षा और सम्मान की भावना बढ़ी है।

    पहले गांव के लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को पानी लाने के लिए दूर-दूर तक जाना पड़ता था। वे कुएं, नाले और हैंडपंप पर निर्भर रहते थे, जिससे रोज कई घंटे मेहनत करनी पड़ती थी। इससे उनका समय और ऊर्जा दोनों खर्च होते थे और पढ़ाई, कामकाज और सेहत पर भी असर पड़ता था। अब हर घर में नल से पानी मिलने से यह परेशानी खत्म हो गई है। महिलाओं का समय बच रहा है, जिसे वे अब घर, बच्चों की पढ़ाई और अन्य जरूरी कामों में लगा पा रही हैं। साफ और सुरक्षित पानी मिलने से गांव में पानी से होने वाली बीमारियां भी कम हुई हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल रहा है। इससे इलाज पर खर्च भी कम हुआ है और लोगों का जीवन पहले से बेहतर हुआ है।

    ग्राम कन्हारी में यह योजना ग्राम पंचायत, जल समिति और ग्रामीणों के सहयोग से सफलतापूर्वक चल रही है। पानी की व्यवस्था और देखभाल भी गांव के लोग मिलकर कर रहे हैं, जिससे नियमित और सही मात्रा में पानी मिलता रहे। हर घर जल योजना ने ग्राम कन्हारी में सिर्फ पानी की सुविधा ही नहीं दी, बल्कि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य, समय की बचत और सम्मान के साथ जीने का मौका भी दिया है। यह योजना जनजातीय क्षेत्रों में विकास का एक अच्छा उदाहरण बन गई है।

    News Desk

    Related Posts

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित….

    March 16, 2026

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम….

    March 16, 2026

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा, छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति के लिए 5 करोड़ का प्रावधान…..

    March 16, 2026

    मनखे-मनखे एक समान के सिद्धांत पर चल रही है हमारी सरकार : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….

    March 16, 2026

    छात्रावास की छात्राओं के संबंध में प्रसारित खबर भ्रामक एवं तथ्यहीन, जांच में स्पष्ट हुए तथ्य, विधानसभा में स्कूल शिक्षा मंत्री ने दिया स्पष्टीकरण….

    March 16, 2026

    मीडिया की रिपोर्ट के आधार पर बोर्ड परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक जैसे गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए एफ आई आर दर्ज….

    March 16, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मंत्री केदार कश्यप के विभागों के लिए 3 हजार 622 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित….

    March 16, 2026

    डिजिटल सुशासन और शासकीय खरीद में पारदर्शिता की ओर सशक्त कदम….

    March 16, 2026

    कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का वर्ष 2026-27 का बजट पारित, स्टार्टअप और नवाचार को बढ़ावा, छात्र स्टार्टअप एवं नवाचार नीति के लिए 5 करोड़ का प्रावधान…..

    March 16, 2026

    मनखे-मनखे एक समान के सिद्धांत पर चल रही है हमारी सरकार : मंत्री गुरु खुशवंत साहेब….

    March 16, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.