Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»बंगाली चाल में वर्षो से व्याप्त पानी की किल्लत होगी दूर, वार्ड क्र. 15 एवं 09 में पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन….
    छत्तीसगढ़

    बंगाली चाल में वर्षो से व्याप्त पानी की किल्लत होगी दूर, वार्ड क्र. 15 एवं 09 में पेयजल व्यवस्था होगी सुदृढ़: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन….

    News DeskBy News DeskFebruary 8, 2026No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: कोरबा के टी.पी.नगर जोनांतर्गत स्थित बंगाली चाल में वर्षो से व्याप्त पानी की किल्लत अब दूर होने जा रही है, तो वहीं दूसरी ओर वार्ड क्र. 15 व वार्ड क्र. 09 में पेयजल की व्यवस्था सुदृढ़ होगी। आज टी.पी.नगर स्थित टैगोर उद्यान में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पेयजल व्यवस्था से जुडे़ सवा 87 लाख रूपये के कार्यो का भूमिपूजन किया तथा शीघ्र कार्य प्रारंभ कर कार्यो को त्वरित रूप से पूर्ण करने के निर्देश  अधिकारियों को दिए, ताकि इसी ग्रीष्म ऋतु में इन कार्यो का लाभ वार्डवासियों को मिल सके। इस मौके पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, पार्षद नरेन्द्र देवांगन सहित वार्ड के पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण विशेष रूप से उपस्थित थे।

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पेयजल व्यवस्था से जुडे सवा 87 लाख रू. के कार्यो का किया भूमिपूजन

    नगर पालिक निगम केरबा द्वारा टी.पी.नगर जोन के अंतर्गत वार्ड क्र. 15 में टी.पी.नगर चौक से सुनालिया केनाल ब्रिज व बंगाली चाल तक तथा महाराजा होटल से पावर हाउस रोड तक 73 लाख 28 हजार रूपये की लागत से डी.आई.पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जाना हैं, वहीं वार्ड क्र. 09 इमलीडुग्गू के अंतर्गत अशोक घर से पूजा पाण्डेय घर तक बाईपास रोड, नागेश ठाकुर घर से आंगनबाड़ी एवं रेलवे मोहल्ला, टीका घर से आंगनबाड़ी तक 14 लाख 01 हजार रूपये की लागत से ओ.पी.व्ही.सी. पाईप लाईन बिछाने का कार्य निगम द्वारा कराया जाएगा, आज टी.पी.नगर स्थित टैगोर उद्यान में प्रदेश के उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान इन महत्वपूर्ण व पेयजल व्यवस्था से जुड़े कार्यो का भूमिपूजन उनके करकमलों से किया गया।

    निगम क्षेत्र में 36 करोड़ रू. से होने जा रहा जलप्रदाय विस्तार कार्य 

    इस अवसर पर उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि निगम क्षेत्र के दूरदराज बस्तियों व मोहल्लों तक पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित किए जाने हेतु 36 करोड रूपये की लागत से जलप्रदाय विस्तार का कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है, उन्होने कहा कि पानी की पर्याप्त आपूर्ति आमजनता के घरों तक हो, यह अतिआवश्यक है, हमारे नागरिकबंधुओं को पानी की किल्लत न हों, इस दिशा में निगम पूरी सजगता के साथ कार्य कर रहा है तथा जहॉं कहीं पानी की समस्या वर्तमान में है, उस समस्या को समाप्त करने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सबका का सौभाग्य है कि वर्तमान में श्री नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं, जिनके मार्गदर्शन में सभी क्षेत्रों में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा केन्द्र सरकार व छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली, ग्रामीण विकास, रोजगार, कृषि, उद्योग आदि सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रों में ऐतिहासिक उपलब्धियॉं अर्जित करने के साथ ही किसान, मजदूर, निर्धन, गरीब, युवा, महिला तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों के लिए हमारी सरकार कार्य कर रही हैं। उन्होने कहा कि जहॉं तक कोरबा के विकास का प्रश्न है, तो छत्तीसगढ़ प्रदेश व कोरबा की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से आज से 02 साल पूर्व प्रदेश में हमारी सरकार बनी, मुझे भी प्रदेश की जनता के साथ-साथ कोरबा की जनता की सेवा हेतु बड़ा दायित्व दिया गया, इन 02 वर्षो में नगर निगम केरबा क्षेत्र के विकास हेतु 800 करोड रूपये की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिन पर लगातार कार्य हो रहे हैं तथा आगे भी कोरबा के विकास के लिए धनराशि की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी, इस हेतु प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का पूरा आशीर्वाद तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव का लगातार मार्गदर्शन हमें प्राप्त हो रहा है।

    उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने पेयजल व्यवस्था से जुडे सवा 87 लाख रू. के कार्यो का किया भूमिपूजन

    बंगाली चाल में बर्षो की पानी की समस्या होगी दूर

    इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि टी.पी.नगर क्षेत्र में स्थित बंगाली चाल में बर्षो से पानी की बड़ी समस्या थी, विशेषकर गर्मी के सीजन में बंगाली चाल के नागरिक व माताओं-बहनों के सामने पानी की एक बड़ी समस्या प्रतिवर्ष खडी होती थी, उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने इसे संज्ञान में लिया तथा मुझे भी उनका मार्गदर्शन मिला और अब बंगाली चाल की बर्षो की पानी की यह समस्या अब दूर होने जा रही है, इसके साथ ही वार्ड क्र. 15 व वार्ड क्र. 09 के विभिन्न मोहल्लों में भी पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को मजबूती देने का कार्य आज प्रारंभ किया गया है। उन्होने कहा कि कोरबा के विकास के लिए जहॉं एक ओर उद्योग मंत्री श्री देवांगन लगातार फंड की व्यवस्था करा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव जी का पूरा आशीर्वाद  निगम को प्राप्त हो रहा है, और इसी का परिणाम है कि वार्ड एवं बस्तियों में करोड़ो रूपये के विकास कार्य लगातार प्रारंभ किए जा रहे हैं।

    इस मौके पर सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, वार्ड पार्षद प्रेमलता बंजारे व राधा महंत, पार्षद ईश्वर पटेल, मुकुंद सिंह कंवर, मण्डल अध्यक्ष योगेश मिश्रा,  योगेश जैन, पूर्व पार्षद जगदीश श्रीवास, इंदिरा विहार विकास समिति के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नवनीत राहुल शुक्ला, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, पुनीराम साहू, लक्ष्य चतुर्वेदी, रामशंकर साहू, निगम के कार्यपालन अभियंता राकेश मसीह, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, रमेश सूर्यवंशी, कुलवंत सिंह, सुकेश दलाल, कविता सोनी, संजना अग्रवाल, पंखुडी अग्रवाल, अनिता अग्रवाल, अन्नपूर्णा श्रीवास, मनोज सिंह राजपूत, विजय गुप्ता, प्रमिला सागर, प्रदीप सिंह, अमरनाथ पटेल, सहित बड़ी संख्या मं नागरिकगण उपस्थित थे।

    News Desk

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ, प्रहलाद बने ‘स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच’, करण धनुक को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार…

    October 23, 2026

    सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान, सांसद महाराज ने बॉस्केट में बॉल डालकर किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ….

    October 23, 2026

    बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

    October 23, 2026

    शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास….

    October 23, 2026

    राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा की विशेष पहल पर ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति, 6.60 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य स्वीकृत….

    October 23, 2026

    ‘अथ उद्यम’ से ग्रामीण महिलाओं को मिलेगी नई पहचान, अब छोटे व्यवसाय बनेंगे सफल उद्यम….

    October 23, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    छत्तीसगढ़ हॉकी लीग का दूसरा दिन : मैनपाट टाइटन्स और बैलाडिला बुल्स के बीच मुकाबला 3-3 से ड्रॉ, प्रहलाद बने ‘स्ट्राइकर ऑफ़ द मैच’, करण धनुक को ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ का पुरस्कार…

    October 23, 2026

    सांसद चिंतामणि महाराज ने सभी खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का किया आह्वान, सांसद महाराज ने बॉस्केट में बॉल डालकर किया 26 वीं राज्यस्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ….

    October 23, 2026

    बस हादसे में मृत यात्रियों के घर-घर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि….

    October 23, 2026

    शासन के बल्क परचेस निर्णय से छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं को मिली नई गति, संस्थाओं ने खरीदे 226 आवास….

    October 23, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.