Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्राकृतिक ऊर्जा से रोशन हो रहा प्रवीण शुक्ला का घर, बिजली बिल में हो रही उल्लेखनीय आर्थिक बचत…..
    छत्तीसगढ़

    प्राकृतिक ऊर्जा से रोशन हो रहा प्रवीण शुक्ला का घर, बिजली बिल में हो रही उल्लेखनीय आर्थिक बचत…..

    News DeskBy News DeskFebruary 3, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    प्राकृतिक ऊर्जा से रोशन हो रहा प्रवीण शुक्ला का घर, बिजली बिल में हो रही उल्लेखनीय आर्थिक बचत…..
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जिसका उद्देश्य घरों में सोलर पैनल लगाकर हर महीने 300 यूनिट मुफ्त बिजली देना है। इस योजना से बिजली के बिल में कमी, पर्यावरण संरक्षण, और ऊर्जा स्वतंत्रता को बढ़ावा मिलेगा। यह योजना न केवल स्थायी ऊर्जा की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि यह हमारे पर्यावरण को बचाने की ओर भी एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

    राजनांदगांव के लालबाग निवासी श्री प्रवीण शुक्ला ने अपने आवास की छत पर 3 किलोवॉट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कर प्राकृतिक ऊर्जा का उपयोग प्रारंभ किया है। श्री प्रवीण ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2024 में सोलर पैनल लगवाया, जिसके बाद उनके बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आई है और उन्हें नियमित रूप से आर्थिक बचत हो रही है।

    3 किलोवॉट तक सोलर पैनल में सब्सिडी

    राजनांदगांव जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सफल क्रियान्वयन के अंतर्गत निरंतर सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना आम नागरिकों के लिए सरल, सुलभ और किफायती बन गई है।

    क्षमता बढ़ाने की योजना

    श्री प्रवीण शुक्ला ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से प्रेरित होकर वे भविष्य में अपने 3 किलोवॉट सोलर सिस्टम को बढ़ाकर 5 किलोवॉट करने पर विचार कर रहे हैं। इससे न केवल उनकी बचत में और वृद्धि होगी, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

    भविष्य की जरूरतों के लिए उपयोगी योजना

    श्री शुक्ला ने कहा कि भविष्य में प्राकृतिक संसाधनों की संभावित कमी को देखते हुए प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना अत्यंत उपयोगी एवं दूरदर्शी योजना है। योजना के अंतर्गत उन्हें शासन से निर्धारित सब्सिडी प्राप्त हुई है, जिससे सोलर पैनल लगवाना उनके लिए संभव हो सका।

    जनसामान्य के लिए बड़ी राहत

    केन्द्र एवं  राज्य शासन द्वारा प्रदान की जा रही सब्सिडी के लिए श्री प्रवीण शुक्ला नेआभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना जनसामान्य के लिए बड़ी राहत एवं मदद साबित हो रही है और इससे प्राकृतिक ऊर्जा को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिल रहा है।

    सोलर पैनल लगाने नागरिकों से अपील

    जिले के नागरिकों से श्री शुक्ला ने अपील की कि वे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित करें, जिससे आर्थिक बचत के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बल मिल सके और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहन मिले।

    News Desk

    Related Posts

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..

    July 13, 2026

    पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….

    July 13, 2026

    वर्षों का इंतजार खत्म: सीएम हेल्पलाइन से मिली पहचान, जिला प्रशासन की पहल से बना राम साहू का आधार कार्ड….

    July 13, 2026

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनी दिव्यांगजनों के लिए संबल, दो दिव्यांग हितग्राहियों को मिली बैटरी चालित ट्राइसायकल, आवागमन हुआ आसान और आत्मनिर्भरता को मिला बल…..

    July 13, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    CG:नवपदस्थ एसपी त्रिलोक बंसल (IPS) ने कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं से किये सौजन्य भेंट, कानून- व्यवस्था व समन्वय पर हुई चर्चा

    July 13, 2026

    दूरस्थ वनांचल के ग्राम डोडीतुमनार में गूंजी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की मिसाल, मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान से नेफ्रोटिक सिंड्रोम पीड़ित बालक को मिला नया जीवन, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) टीम ने की सराहना…..

    July 13, 2026

    पामगढ़-लाहौद मार्ग के डोंगाकोहरौद में सड़क के लिए 6.05 करोड़ स्वीकृत, उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद राशि स्वीकृति का परिपत्र जारी….

    July 13, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.