Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»विदेश»चीन बढ़ा रहा परमाणु हथियार, क्या भारत के लिए खतरे की घंटी? 2030 तक इरादे हैं खतरनाक…
    विदेश

    चीन बढ़ा रहा परमाणु हथियार, क्या भारत के लिए खतरे की घंटी? 2030 तक इरादे हैं खतरनाक…

    By February 28, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पड़ोसी देशों की जमीनों पर बुरी नजर रखने वाले चीन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है।

    ड्रैगन ने पिछले कुछ सालों में चुपके से परमाणु हथियारों की तादाद बढ़ाई है। यही नहीं चीन अपनी सेना पीएलए को मजबूत बनाने में जुटा है। चीनी सेना ऐसे-ऐसे हथियार बना रही है, जो दुनिया के लिए बड़ा खतरा हो सकते हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स हैं कि चीन के पास अब लगभग 500 परमाणु हथियार हैं। यही नहीं चीनी सेना भविष्य में परमाणु हथियारों के और अधिक का उत्पादन करने पर जोर दे रही है।

    दुनिया की महाशक्तियों में एक चीन के पास वर्तमान में सबसे तेजी से बढ़ते परमाणु शस्त्रागार हैं। अनुमान है कि चीन 2030 तक 1 हजार से अधिक परमाणु हथियार बनाने का टारगेट तय चुका है। इनमें से अधिकांश की तैनाती भी जल्द ही सुनिश्चित की जाएगी। चीन की इस महत्वकांक्षा से भारत और अमेरिका को सबसे ज्यादा खतरा है

    बुलेटिन ऑफ एटॉमिक साइंटिस्ट्स के 2024 न्यूक्लियर नोटबुक का अनुमान है कि चीनी सेना पीएलए खुद को मजबूत करने में जुटा है। चीनी सेना ऐसे-ऐसे घातक हथियार बनाने में जुटा है, जिनसे दुनिया को बड़ा खतरा हो सकता है, विशेषकर भारत और अमेरिका को। क्योंकि सीमा विवाद को लेकर चीन हमेशा भारत से पंगा लेता रहा है। इसके अलावा उसकी नजर विश्व शक्ति का तमगा लिए अमेरिका पर भी है।

    पिछले अक्टूबर में, अमेरिकी रक्षा विभाग ने अपनी 2023 की वार्षिक रिपोर्ट में दो निष्कर्ष निकाले थे। पहला, मई 2023 तक, चीन के पास 500 से अधिक सक्रिय परमाणु हथियार हैं, जो पहले के अनुमान से अधिक है। 2022 की रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया था कि चीन का परमाणु भंडार 400 की संख्या को पार कर गया है। दूसरा, सेना को आधुनिक और मजबूत बनाने की होड़ में चीन 2030 तक 1,000 से अधिक परमाणु हथियार बनाने की उम्मीद कर रहा है। 

    ड्रैगन के मंसूबे बेहद खतरनाक
    मीडिया रिपोर्टस कहती हैं कि यदि चीन 2022 की तरह अपने परमाणु विस्तार की गति जारी रखता है, तो चीन के पास 2035 तक लगभग 1500 हथियारों का जखीरा हो सकता है। यही वह समय सीमा है जब तक चीनी सेना “मूल रूप से पूर्ण आधुनिकीकरण” करने की योजना बना रही है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने पिछले साल दिसंबर में रिपोर्ट किया था कि चीन “नई पीढ़ी के परमाणु हथियारों का परीक्षण” करने के लिए एक सैन्य प्रतिष्ठान तैयार कर रहा है।

    चीन को फायदा क्या है?
    आधुनिकीकरण की आड़ में चीन अपने परमाणु भंडार की वृद्धि कर दुनिया के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन के बढ़ते परमाणु भंडार के पीछे दो वजहें मानी जा सकती हैं। पहला, अन्य परमाणु संपन्न देशों के साथ विश्वसनीय प्रतिरोध बनाए रखना, मुख्य रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत से। दूसरा, मजबूत परमाणु संपन्न देश के रूप में अपनी वैश्विक स्थिति में सुधार करना।

    Related Posts

    एपस्टीन फाइल्स से फिर मचा हड़कंप, नई लिस्ट में इवांका ट्रंप और एलन मस्क

    February 2, 2026

    राजनयिक संकट गहराया: दक्षिण अफ्रीका और इजरायल आमने-सामने, दोनों ने अपनाया सख्त रुख

    February 2, 2026

    पाकिस्तान के खैबर प्रांत में सैन्य काफिले पर आत्मघाती हमला, 13 सैनिकों की मौत, 29 घायल

    June 28, 2025

    टैरिफ पर ट्रंप ने लिया यू-टर्न, स्मार्टफोन और लैपटॉप को टैरिफ से दी छूट

    April 13, 2025

    ट्रंप की धमकी से पनामा सेहमा, चीन की BRI परियोजना को आगे न बढ़ाने का किया ऐलान

    February 3, 2025

    US Plane Crash: शवों की संख्या बढ़ी, राहत और बचाव कार्य में जुटे अधिकारी

    February 3, 2025
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थ दर्शन का अवसर….

    October 24, 2026

    दवाएं सस्ती हों, ग्रामीणों तक पहुंचे इलाज, नकली दवाओं पर लगे रोक – राज्यपाल रमेन डेका….

    October 24, 2026

    मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से छह परियोजना-सह-संसाधन केंद्रों के भवनों को मंजूरी….

    October 24, 2026

    निर्माण श्रमिकों के जीवन में खुशहाली ला रहीं सन्निर्माण कर्मकार मंडल की जनकल्याणकारी योजनाएं….

    October 24, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.