Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»राज्य»छत्तीसगढ़»प्रधानमंत्री आवास योजना से बना पक्का घर, बरसात और असुरक्षा की चिंता से मिली मुक्ति….
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बना पक्का घर, बरसात और असुरक्षा की चिंता से मिली मुक्ति….

    News DeskBy News DeskJanuary 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    रायपुर: हर व्यक्ति के मन में एक सपना रहता है कि उनका एक आशियाना हो जिसमे वह सुख चैन से जीवन यापन कर सके. प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत कबीरधाम जिले में पात्र हितग्राहियों को निरंतर आवास का लाभ प्रदान किया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से जिले के अनेक परिवारों का पक्का आवास का सपना साकार हो रहा है और उन्हें सुरक्षित, सम्मानजनक एवं स्थायी आवास उपलब्ध हो रहा है। इसी योजना से लाभान्वित कबीरधाम जिले के ग्राम मझगांव के हितग्राही श्री रामझुल गंधर्व, पिता स्वर्गीय श्री लाला गंधर्व, ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत आवास आज पूर्ण रूप से बनकर तैयार हो चुका है।

    श्री रामझुल गंधर्व ने बताया कि इससे पूर्व उनका आवास कच्चा था, जिसमें बरसात के दिनों में छप्पर से पानी टपकता था। साथ ही बंदर, साँप एवं बिच्छू जैसे जीव-जंतुओं का भय बना रहता था, जिससे परिवार को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का घर बनने के बाद अब ये सभी समस्याएँ समाप्त हो गई हैं। उन्होंने बताया कि अब वे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सुरक्षित एवं सुखद वातावरण में रह रहे हैं। परिवार की आजीविका मजदूरी पर निर्भर है, लेकिन पक्का आवास मिलने से उनका जीवन पहले की तुलना में कहीं अधिक स्थिर और सुरक्षित हो गया है।

    श्री गंधर्व ने यह भी बताया कि उनके परिवार को सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। उनकी पत्नी महतारी वंदन योजना से लाभान्वित हैं तथा परिवार को मुफ्त राशन भी प्राप्त हो रहा है, जिससे दैनिक जीवन की आवश्यकताएँ सहज रूप से पूरी हो रही हैं। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित इन जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पक्का मकान का सपना केवल सरकार की योजनाओं के कारण ही साकार हो सका है। आज वे अपने परिवार के साथ पक्के आवास में खुशहाल एवं सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहे हैं।

    News Desk

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती….

    October 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

    October 11, 2026

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाडि़यों से की मुलाकात, दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र….

    October 11, 2026

    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद….

    October 11, 2026

    नवरात्रि के शुभ अवसर पर साय कैबिनेट का बड़ा फैसला, मंत्रिपरिषद की बैठक में पारित हुआ ‘शुभ प्रस्ताव’; प्रेस वार्ता में हुआ खुलासा…..

    October 11, 2026

    CG Crime News- जमीन बेचने की बात पर खूनी बना बेटा! पिता की हत्या कर घर में छोड़ी लाश, दो दिन बाद मामले में हुआ बड़ा खुलासा….

    October 11, 2026
    RO.No :-14063/47
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती….

    October 11, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी….

    October 11, 2026

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाडि़यों से की मुलाकात, दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र….

    October 11, 2026

    मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल से दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के परिवार में जगी नई उम्मीद….

    October 11, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.