Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»IPS अधिकारी को कहा खालिस्तानी, बंगाल में अज्ञात बीजेपी नेताओं पर FIR…
    देश

    IPS अधिकारी को कहा खालिस्तानी, बंगाल में अज्ञात बीजेपी नेताओं पर FIR…

    By February 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    IPS अधिकारी को कहा खालिस्तानी, बंगाल में अज्ञात बीजेपी नेताओं पर FIR…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    पश्चिम बंगाल पुलिस ने शुक्रवार को बीजेपी के अज्ञात नेताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

    उन पर एक सिख IPS अधिकारी को खालिस्तानी कहने के आरोप हैं। जब बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता पिछले दिनों संदेशखाली मार्च कर रहे थे, तभी ड्यूटी पर तैनात एक आईपीएस अधिकारी को खालिस्तानी कहकर बुलाया गया था।

    इस विवाद के बीच सिख समुदाय से जुड़े लोगों ने कोलकाता में बीजेपी दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

    उधर, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उस IPS अधिकारी का एक वीडियो पोस्ट करते हुए सवाल उठाए हैं कि अगर उस अधिकारी ने पगड़ी नहीं पहनी होती तो क्या कोई उन्हें खालिस्तानी कहता? जिस अधिकारी को खालिस्तानी कहकर बुलाया गया उनकी पहचान 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो पश्चिम बंगाल पुलिस में स्पेशल सुप्रिटेंडेन्ट (इंटेलिजेंस) के पद पर फिलहाल तैनात हैं।

    इस बीच, पश्चिम बंगाल पुलिस ने बुधवार को एक वीडियो जारी कर आरोप लगाया कि वह बीजेपी नेता और नेता विपक्ष सुवेंदु अधिकारी ही थे, जिन्होंने सिख पुलिस अधिकारी को ‘खालिस्तानी’ कहा था।

    पुलिस ने शुक्रवार को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है और भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए (धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण इरादा), 505(2) (वर्गों के बीच दुश्मनी, घृणा या द्वेष पैदा करने या बढ़ावा देने वाले बयान) और 34 (कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत आरोप दर्ज किए हैं। 

    गुरमीत सिंह नाम के व्यक्ति द्वारा दायर की गई शिकायत में कहा गया है कि “अज्ञात भाजपा नेताओं/सदस्यों” ने सिख पुलिस अधिकारी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने और समुदायों के बीच नफरत और दुर्भावना फैलाने के लिए उन्हें ‘खालिस्तानी’ कहा है। 

    बता दें कि पिछले दिनों ड्यूटी पर तैनात IPS अधिकारी जसप्रीत सिंह का एक वीडियो कथित तौर पर वायरल हुआ था, जिसमें वह कह रहे हैं कि आप मुझे खालिस्तानी बोल रहे हैं, क्योंकि मैंने पगड़ी पहन रखी है।

    इधर, बीजेपी ने इस आईपीएस अधिकारी पर कलकत्ता हाई कोर्ट के उस आदेश का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था, जिसमें  पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी को संदेशखली का दौरा करने की अनुमति दी गई थी।

    ममता बनर्जी द्वारा जसप्रीत सिंह को ‘खालिस्तानी’ कहे जाने का वीडियो पोस्ट करने के बाद, भाजपा ने उन पर “संदेशखाली घटना से ध्यान भटकाने की कोशिश” का आरोप लगाया है।

    संदेशखाली पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। वहां कई महिलाओं ने तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अब तक 700 शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    ​’जनता के द्वार, डिजिटल सरकार’: छत्तीसगढ़ में सुशासन का नया चेहरा बना ‘सेवा सेतु’, ​धमतरी की लोमेश्वरी साहू की जुबानी, डिजिटल सशक्तिकरण और भरोसे की अनकही कहानी….

    June 26, 2026

    नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल, जिला जेल में बंदियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ, गीत-संगीत से दिया जागरूकता का संदेश…..

    June 26, 2026

    उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बोड़ागांव में ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर किया संवाद, कहा- अगले ढाई महीने में प्रत्येक ग्रामीण का हो बैंक खाता……

    June 26, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘सेवा सेतु’ बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी, रायगढ़ के ग्राम सांगीतराई की दुर्गा सिदार को घर बैठे मिला विवाह प्रमाण पत्र…..

    June 26, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.