Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Taaja Khabar
    • Home
    • देश
    • विदेश
    • राज्य
    • मध्यप्रदेश
      • मध्यप्रदेश जनसंपर्क
    • छत्तीसगढ़
      • छत्तीसगढ़ जनसंपर्क
    • राजनीती
    • धर्म
    • अन्य खबरें
      • मनोरंजन
      • खेल
      • तकनीकी
      • व्यापार
      • करियर
      • लाइफ स्टाइल
    Taaja Khabar
    Home»देश»उद्धव ठाकरे को गढ़ में भी रियायत नहीं, राहुल गांधी ने एक घंटे की बात में रखीं क्या-क्या डिमांड…
    देश

    उद्धव ठाकरे को गढ़ में भी रियायत नहीं, राहुल गांधी ने एक घंटे की बात में रखीं क्या-क्या डिमांड…

    By February 23, 2024No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email Telegram Copy Link
    उद्धव ठाकरे को गढ़ में भी रियायत नहीं, राहुल गांधी ने एक घंटे की बात में रखीं क्या-क्या डिमांड…
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Pinterest Email

    इंडिया गठबंधन को हाल के दिनों में कई झटके लगे। हालांकि अब राहत की खबरें भी सामने आने लगी हैं।

    हाल ही में अखिलेश यादव की पार्टी सपा और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर समझौता हुआ। इसके बाद राहुल गांधी ने महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग को अंतिम रूप देने के लिए उद्धव ठाकरे से बाच की है। दोनों के बीच फोन पर लंबी बात हुई है।

    आपको बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा की कुल 48 सीटें हैं। एनडीए और इंडिया दोनों के लिए महाराष्ट्र काफी महत्वपूर्ण है।

    शायद यही कारण है कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बीच राहुल गांधी ने शिवसेना (यूबीटी) नेता से करीब एक घंटे तक बात की।

    मुंबई की चार सीटों पर अड़ी कांग्रेस
    सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस मुंबई की छह लोकसभा सीटों में से तीन (मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई उत्तर मध्य और मुंबई उत्तर पश्चिम) सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।

    वहीं, उद्धव ठाकरे राज्य में 18 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ना चाहते हैं। उनका दावा मुंबई की चार सीटों (मुंबई साउथ, मुंबई नॉर्थ वेस्ट, मुंबई नॉर्थ ईस्ट और मुंबई साउथ सेंट्रल) पर भी है।

    आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे की शिवसेना मुंबई को अपना गढ़ मानती है, हालांकि शिवसेना में विभाजन के बाद की तस्वीर अभी साफ नहीं हुई है।

    इन 8 सीटों पर फंसा पेच
    उद्धव ठाकरे की शिवसेना, शरद पवार की एनसीपी (शरद पवार) और कांग्रेस के महा विकास अघाड़ी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर खींचतान जारी है।

    सूत्रों के मुताबिक, 40 सीटों पर वार्ता पूरी हो चुकी है। हालांकि, आठ सीटों पर पेच फंसा हुआ है। आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में शिवसेना भाजपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ी थी। उसमें 18 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 

    टूटे सभी बारी-बारी
    महाराष्ट्र में हाल के कुछ वर्षों में कई महत्वपूर्ण सियासी घटनाएं देखने को मिली हैं। एकनाथ शिंदे की अगुवाई में शिवसेना का विभाजन हो गया। इसके बाद शरद पवार के भतीजे अजीत पवार ने भी बगावत कर दी और सरकार में शामिल हो गई। अब एनसीपी पर उनकी दावेदारी भी वैध मान ली गई है। 

    वहीं, महाराष्ट्र में कांग्रेस को भी दो बड़ा झटका लगा। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण और मिलिंद देवड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस सबके बीच सीट शेयरिंग पर बातचीत में देरी होती गई। 

    सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस में हाल के दिनों में हुए भगदड़ के बाद उद्धव ठाकरे की पार्टी मुंबई की सीटों पर बड़ी हिस्सेदारी चाहती है। हालांकि, सूत्रों ने यह भी कहा है कि उद्धव ठाकरे, शरद पवार, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे सभी इसे अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। 

    Related Posts

    ओडिशा के कंधमाल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़, दो माओवादी मारे गए, मृतकों में रश्मि शामिल

    February 23, 2026

    शरद पवार परिवार में खुशखबरी: सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की सारंग संग सगाई, नागपुर से जुड़ा रिश्ता

    February 11, 2026

    विध्वंस के 1000 साल बाद सोमनाथ में भव्य महाशिवरात्रि, 5 लाख श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

    February 11, 2026

    गौमूत्र पर विश्वास: नवजोत कौर सिद्धू का कहना – स्नान व सेवन से मिली ताकत, कैंसर से निबटने में मदद

    February 2, 2026

    1️जनवरी में यूपीआई ने बनाया नया रिकॉर्ड, 28.33 लाख करोड़ रुपये का हुआ लेन-देन

    February 2, 2026

    नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 24 घंटे उड़ानें शुरू

    February 2, 2026
    विज्ञापन
    विज्ञापन
    हमसे जुड़ें
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    अन्य ख़बरें

    सुशासन तिहार : प्रधानमंत्री आवास योजना से श्रीमती प्रीति साहू का पक्के घर का सपना हुआ साकार….

    May 27, 2026

    ’बारनवापारा के देवपुर जंगल में दिखी दुर्लभ विशाल भारतीय गिलहरी’, ’वन मंत्री केदार कश्यप ने दी बधाई’….

    May 27, 2026

    वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी जी की जयंती पर किया पुण्य स्मरण…..

    May 27, 2026

    प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी, सुशासन तिहार में आवास की चाबी पाकर हितग्राही अनिल कुमार के चेहरे पर आई मुस्कान…..

    May 27, 2026
    हमारे बारे में

    यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, खेल जगत, लाइफस्टाइल, बिजनेस, सेहत, ब्यूटी, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

    Disclaimer - समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई ज़िम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। न्यूज़ पोर्टल में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी. सभी विवादों का न्यायक्षेत्र रायपुर होगा

    हमसे सम्पर्क करें
    संपादक - Faraha Niyazi
    मोबाइल - 8889278888
    ईमेल - [email protected]
    कार्यालय - Royal Garden , LIC Road Kangoli, Jagdalpur - 494001
    May 2026
    M T W T F S S
     123
    45678910
    11121314151617
    18192021222324
    25262728293031
    « Apr    
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
    • Home
    • About Us
    • Contact Us
    • MP Info RSS Feed
    © 2026 ThemeSphere. Designed by ThemeSphere.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.